Monday 10 October 2016

// एक रावण दहन ऐसा भी .... #सर्जिकल_स्ट्राइक जैसा ....//


विजयदशमी का दिन आ गया था .... सभी मोहल्ले वासियों के भाईचारे और अथक परिश्रम और उत्साह के फलस्वरूप रावण बन के तैयार खड़ा कर दिया गया था - शरीर के अंदर तक बारूदी बम पटाखे भर दिए गए थे .. और मंच भी सजा दिया गया था .... और मंच पर अतिथियों तथा मुख्य अतिथि के लिए कुर्सियां - तथा एक दो माइक का भी इंतज़ाम .... साथ ही एक 'गाइडेड तीर' का इंतज़ाम भी जो मंच से सीधे रावण के पेट पर जाए .... यानि सभी तैयारियां पूरी थीं .. और समय भी हो चला था .. और सभी जनता एवं कार्यकर्त्ता एवं स्वयंसेवक और आयोजक इत्यादि एकत्र हो गए थे .. भीड़ पुण्य कार्य हेतु जुट चुकी थी .... और उत्साहित भी हो चुकी थी ....

पर मुख्य अतिथि एक नेता तय हो लिए थे - १००% खालिस नेता .... जो काफी देर से पहुंचे .. और इंतज़ार में गीत बजते रहे - मोहल्ले के ५-१० लोग भी भाषण दे बता ही गए कि आज का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का है - कुछ आतिशबाज़ी भी होती रही .. और लोग २ टांगो का उपयोग १-१ टांग से बारी-बारी करते खड़े-खड़े उबासियाँ लेते भी दिखे .. और अंततः नेताजी आ ही गए ....

और आते ही आधे घण्टे का स्वागत चालू .. अब फलां फलां का पुष्पगुच्छ से या पुष्पहार से स्वागत करेगा - फलां फलां का योगदान और धन्यवाद - आदि .... और उधर भीड़ में से लोग चिल्लाने लगे - बहुत हो गया - शुरू करो रे - अरे रावण को मारो रे .. आदि ! 

और फिर नेता जी उठे - लोगो को लगा अब हो गया - बस अब रावण जलेगा .. पर ये क्या ?? .. नेता जी ने माइक हाथ में ले लिया - और बोले .. भाइयों और बहनों - मंच पर बिराजमान .... ....  और नेता जी शुरू हो गए ५-१०-१५-२० मिनिटी पकाऊ घिसापिटा ओजस्वी भाषण देने  .. और तब ही रुके जब भीड़ में से कोई बोला .. अबे रावण जला - नहीं तो तुझे ही दहन कर देंगे ....

और आखिरकार - जनता को अधीर होता देख आयोजकों ने नेता जी से तीर चलवा ही दिया .. जो अपने तय निशाने पर लग रावण को दहन कर ही गया .... और फिर तालियां - बधाई - हर्षोउल्लास - गलेमिलन - हाथमिलन - आदि !! .. और 'सियावर रामचंद्र की जय' के उद्घोष के साथ सब बतियाते वहां से जाने लगे ....

और नेता जी कहते सुने गए .. मैनें तीर सही मारा ना .. फोटो आ गए .. देखना बढ़िया कवरेज मिले .. सभी अखबारों में आना चाहिए .... बिलकुल चिंता नहीं करें साहेब - छप जाएगा .... और भक्त भी कहने लगे - तीर भी क्या सही निशाने - रावण को मार दिया ....

और आयोजक तथा कार्यकर्त्ता कह रहे थे .... बहुत पकाया - बहुत बोलता है - सारी मेहनत तैयारी हमारी - और श्रेय उचक उचक कर ये ले रहा था - यहाँ तक कि इसके कारण जनता की गालियां भी हमको ही सुननी पड़ीं - अगली बार से किसी नेता को नहीं बुलाएंगे .. ये काम मोहल्ले के ही किसी बच्चे या बुज़ुर्ग या महिला से करवा लेंगे .. और एक बोला .. किसी विकलांग से करवाया जाए तो ?? .. और सब बोले - आईडिया बढ़िया है ....

और मित्रो !! विजयदशमी के उपलक्ष में ये कथानक आज आपके समक्ष .. एक दिन एडवांस में ही .. क्योंकि कल तो आप रावण दहन लाइव देखेंगे - जो कुछ "खास" होगा - सर्जिकल स्ट्राइक के बाद का पहला रावण दहन जो होगा ....

विजयदशमी की आप सभी को इस बार ख़ास "सर्जिकल" शुभकामनाएं !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

3 comments:

  1. Pramod K Dubey ‏@p_dubey21 8m8 minutes ago
    दिल्ली के CM @ArvindKejriwal जी लक्ष्मी नगर में आए हमारे साथी किशन भदौरिया जी की लैब में अपनी आंखें जांच करवाई उनकी यही सादगी हमें पसंद है pic.twitter.com/cewdQeEQ9f
    2-Narendra Yadav ‏@INarendra7 18m18 minutes ago
    सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाने वाले वीर सैनिको के पेंशन में कटौती, मोदी सरकार का एक शर्मनाक फैसला है:- @SanjayAzadSln pic.twitter.com/E1ytAv5gal
    3-Manish Sisodia ‏@msisodia 21m21 minutes ago
    On this #worldhomelessday I would appeal to all to watch this movie on the homeless in Delhi by NGO @MARHAM_ORG

    https://youtu.be/GxdaQ2H0R5g
    4-काकावाणी Ⓜ️ ‏@AliSohrab007 24m24 minutes ago
    श्री @yadavakhilesh काका आपको सूचित करते है कि अखलाक हत्यारा व आपका शूरवीर रवि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आगयी है,इन्फेक्शन की वजह से हुई थी मौत
    5-tarsem lal ‏@tarsemkpahi 35m35 minutes ago
    ऐसा सिला दिया तूने #SurgicalStrike का,
    बोनस ही न दिया, इस दिवाली का @AAPforINDIA @ArvindKejriwal pic.twitter.com/IpT2uthDPD
    6-◆देश आप का◆ ‏@AAPforINDIA 44m44 minutes ago
    चीनी पटाखों पर बीजेपी के प्रवक्ता ने पार्टी की लाईन साफ़ की नेशनल TV चैनल पर ?

    ये है दोहरा चरित्र फर्जी राष्ट्रवादियों का !! pic.twitter.com/2hkqg61vha
    7-AAP News Tv ‏@aapnewstv 43m43 minutes ago
    Wedding bells for wrestler Yogeshwar Dutt, engaged with daughter of Congress leader - India Samvad http://news.google.com/news/url?sa=t&fd=R&ct2=in&usg=AFQjCNH_BZhwc8V23Gx9VAmq4p5Nt_Bn1g&clid=c3a7d30bb8a4878e06b80cf16b898331&ei=9pL7V5D6G8mJhQGV95PgBg&url=http://www.indiasamvad.co.in/sports/yogeshwar-dutt-got-engaged-with-daughter-of-congress-leader-16958 …
    8-Bodhraj Bhardwaj 🇮🇳 ‏@bodhrajbhardwa1 56m56 minutes ago Sanjay Nagar, Surat
    16 अक्टूबर की अरविंद जी की रैली के लिए लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है सहपरिवार शामिल हो रहे है लोग आप भी जुड़िये 7818 180 180 pic.twitter.com/HH0WXTWGIz

    ReplyDelete
  2. Abhay Dubey ‏@AbhayDubey_ 4h4 hours ago
    नवभारत टाइम्स वाले देश द्रोही है, देखो कैसे मोदी जी के 2016 पाकिस्तान बदले को, छोटा और 2011 को बड़ा बदला बता रहे है ! इन्हें पाकितान भेजो pic.twitter.com/sG0yRtHsfK
    2-DINESH KUMAR ‏@DineshRedBull 6h6 hours ago
    जिस रात फौजी जान पर खेल कर सर्जिकल स्ट्राइक पर गए थे, उसी समय मोदी सरकार दिव्यांगता पेंशन घटाने का घृणित कृत्य कर रही थी #ModiBackStabsArmy pic.twitter.com/kmVBazexPP
    3-sαнιŁ ‏@Sahil_357 9h9 hours ago
    इलाहाबाद मे बुरका पहनकर छेड़खानी करने पर पिटे भाजपाई लौंडे को BJP परमवीर चक्र और 25 लाख रुपये से सम्मानित करेगी- सूत्र
    @RSSvsINDIA @neo_pac pic.twitter.com/Sq5T6CBimz
    4-Hardik Patel ‏@HardikPatel_ 7h7 hours ago
    भाजपा के नेता ने गिरसोमनाथ ज़िल्ले में मुस्लिम ओर कोली समाज के घर पर गुंडे भेज कर तोड़फोड़ करवाई. पोलिस की हाज़री में । सुरक्षित गुजरात. pic.twitter.com/pgJVcuoHLs
    5-Rifat Jawaid ‏@RifatJawaid 6h6 hours ago
    MUST READ (With copy of letter) Rajat Sharma refuses to speak to our reporter. Wants questions sent in writing. We've already done that. https://twitter.com/JantaKaReporter/status/785521944439300097 …
    6-Jatinder Pal Khanna ‏@KhannaPal 4h4 hours ago
    यदि जल्दी हमने इन फर्जी राष्ट्रवादीयों को ठिकाने नही लगाया तो याद रखो वो दिन दूर नही जब यह आपको और आपके परिवार
    भी देशद्रोही घोषित कर देंगे ।
    7-p k mehta ‏@pkm370 6h6 hours ago
    केंद्र सरकार विकलांगता पेंशन में कटौती कर रही वहीं दिल्ली सरकार एक करोड़ सम्मान राशि की पॉलिसी बना रही। जनता मूर्ख नहीं कि फर्क समझ न पाए। pic.twitter.com/1QtHlCBSTT
    8-Nitin Tyagi ‏@NitinTyagiAAP 7h7 hours ago
    बेईमान चौर निकट नहीं आवे केजरीवाल जो नाम सुनावे.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Good relevant points mentioned .. Thanks !!

      Delete