Friday 14 October 2016

// मोदी रावण नहीं - तो राम भी तो नहीं ....//


सर्जिकल स्ट्राइक के बाद और दशहरे पूर्व भक्त मोदी को राम प्रतीक मान पोस्टरों पर छाप चिपका दिए थे .... और दशहरे के दिन मोदी विरोधियों ने मोदी को रावण का प्रतीक मान उनका पुतला ही फूंक मारा ....

मेरी प्रतिक्रिया ....

मोदी ना तो राम हैं - ना रावण .. क्योंकि दोनों महान ज्ञानी थे और आज के युग में ऐसे किसी भी ज्ञानी की तुलना मोदी जैसे सामान्य जन से की जाना बचकाना ही नहीं निरी बेवकूफी भी है .... बल्कि मैं तो यहाँ तक कहूँगा कि भले ही मोदी जी में रावण के एक आध गुण अवगुण हों भी तो भी मोदी और रावण की तुलना करना ही गलत है - क्योंकि समानता होने पर भी युग का अंतर तो है ही - है ना !!

मोदी जी तो बस एक प्रधानमंत्री मात्र हैं .... और वो प्रधानमंत्री क्यों हैं .. यह भी सबको मालुम है .. बस तय तो यही होना है कि वो भाजपा के प्रधानमंत्री हैं या भक्तों के या संघियों के या जिओ के ....

और फिर एक मार्के की बात .... पूरा देश साक्षी है .... ना तो कभी राम हमारे प्रधानमंत्री हुए और ना ही देश के किसी भी प्रबुद्ध जन ने कभी भी किसी भी प्रधानमंत्री को राम मानने की धूर्तता कर किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की हिम्मत और हिमाकत करी .... और ध्यान रहे यदि भक्तों ने राम माना भी तो मोदी को - प्रधानमंत्री को नहीं ....

इसलिए यदि पुतला भी फुंका तो मोदी का - प्रधानमंत्री का नहीं ....

इसलिए सबसे बड़ी सुकून की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री की इज़्ज़त अभी तक अक्षुष्ण है .. और मैं आशा करता हूँ कि भक्त भी मेरी बात से पहली बार सहमत होंगे .... क्योंकि होना ही पड़ेगा - नहीं तो फिर उनके राम रुपी मोदी जी को बचाने के चक्कर में प्रधानमंत्री को बेइज़्ज़त करने का - और मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु श्री राम के अनादर का इलज़ाम तो लग ही जाएगा .... है ना !!

तो बोलो - जय श्री राम - जय जय श्री राम - जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

2 comments:

  1. Aslam o alikum Sub sa pala apna tamam parhna walon ko khush amdid kahta hain. Aj hum ap ko Online Istikhara +923244544864 ka bara wo sub kuch btana chata hain jis sa ap abi tak ba khabar hain. Istikhara na sirf Kisi b kam k liya zarori ni hota balka ap kisi b cheaz k liya istikhara karwa sakta hain.
    Online Istikhara
    Free online Rohani ilaj
    Online Istikhara for Marriage
    Dua Istikhara for marriage in Urdu
    Free online rohani Wazaif
    Free taweez online
    Online Marriage Istikhara Service
    Love Marriage Problems
    Nori ilm
    Istikhara

    ReplyDelete
  2. Salman is very famous astrologer and provide his service in this field from last 15 years. He is also too much expert in Online Istikhara service for sorrow people in all over the world especially Europe, USA, Canada Asia, Middle East, Chine, Australia etc. If you are effect from Black magic to never feel disappointment because he is also treat this solution.
    Online Istikhara
    Free Rohani ilaj
    Rohani ilaj
    Love Marriage Problem
    Taweez
    Nori ilam
    Wazaif
    Istikhara for marriage
    Rohani Zaicha
    Black Magic ka Tor
    Horoscope
    Astrology
    Amil Online

    ReplyDelete