Sunday 16 October 2016

// अनुराग कश्यप जी !! .. मोदी माफ़ी नहीं मांगेंगे ....//


" पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाकर आतंकवाद से किस तरह से मुकाबले की बात हो रही है ?? .... अगर आप फवाद खान को वापस भेजना चाहते हैं तो ठीक है लेकिन इसके बाद आप और कौन से कदम उठाएंगे?? .. आप मुझे ५ ऐसे कदम के बारे में बताएं जो इसके बाद उठाए जाएंगे ?? " ....

उपरोक्त बातें करने की हिमाकत करी है एक बॉलीवुड कर्मी #अनुराग_कश्यप ने .... 

और उन्होंने तो मोदी से ये तक पूछ लिया है कि  - " आप वहां २५ दिसंबर को गए थे और इसी समय करण जौहर अपनी फिल्म 'ये दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रहे थे - हमारे पैसों से पाकिस्तान जाने वाले मोदी जी - पाकिस्तान यात्रा के लिए क्यों नहीं मांगी माफी ?? देश से माफ़ी कब मांगेंगे ?? " ....

छी : छी : छी : छी : .. इतने सारे प्रश्न - सटीक प्रश्न - तर्कसंगत प्रश्न - .... और कोई जवाब नहीं ?? ....
ये तो लाजवाब प्रश्नों के साथ अन्याय होगा .... इसलिए जवाब मैं दे देता हूँ ....

प्रिय अनुराग कश्यप जी ....

पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाकर ये आपके कंधों  पर आपकी बन्दूक रख आपसे चलवा आतंकवाद को फौरी तौर पर खुद जवाब देते दिख श्रेय खुद के खाते जमा करने की बात हो रही है .... और ये मोदी जी की अदाकारी का ही एक अभिन्न अंग है ....

अगले ५ कदम होंगे .. १) आपके हमारे पैसे से सेना की कार्यवाही का समस्त श्रेय मोदी के बही खाते डालने की कवायद .. २) इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से भुनवा चुनाव जीतने की कवायद .. ३) देश में भगवे राष्ट्रवाद को स्थापित करने की कवायद .. ४) अपनी समस्त असफलताओं को छद्म राष्ट्रवाद से ढंकने की कवायद .. ५) अरविन्द केजरीवाल से छुटकारा पाने की कवायद .... पर उपरोक्त उठाने वाले कदम आपको बताए नहीं जाएंगे .. क्योंकि - अन्यथा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सरकार अस्तित्व को ही ख़तरा हो सकता है .... समझे ?? ....

और अंतिम जवाब .. अनुराग कश्यप जी !! ज़रा होश में रहना !! .. मोदी जी देश से क्षमा कदापि नहीं मांगेंगे .. यदि आपको माफ़ी वाफी का बहुत शौक चर्राया है तो पहले आपको इन्हें श्रेयप्राप्त पद से ही हटाना होगा .... अन्यथा हर बात का श्रेय लेते कोई माफ़ी मांगता है क्या ?? ....

और हाँ एक अतिरिक्त जवाब भी - फ्री में - बोनस में .... भारत से भक्तगण पाकिस्तान जाते रहेंगे .. बड़ेवाले भक्त पाकिस्तान से धंधा भी करते रहेंगे .. हो सकता है वे ऐसा देशहित में ही करते हुए प्रतिपादित किए जाते रहें ....

अब आपको जो करना है कर लो .. औकात आपकी मर्ज़ी आपकी .. क्योंकि ये लोकतंत्र है - प्रजातंत्र है .. और आप इसलिए छुट्टे हो .. और बहुत छोटे भी हो .. इसलिए स्वतंत्र भी हो .. 

तो भाई अनुराग कश्यप जी क्षमा के साथ .... आपके प्रश्नों को अपने कन्धों पर ढोता एक और छोटा आम वृद्ध आदमी .... प्रजातंत्र और लोकतंत्र का मज़ा लेता - बिल्कुल स्वतंत्र - बिल्कुल असहाय ....

और अंत में आपकी आवाज़ में आवाज़ मिलाते हुए कहता हूँ - भारत माता की जय !! ....

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment