Monday 3 October 2016

// आवाज़-ए-पंजाब .. अपना पंजाब पार्टी .. स्वराज इंडिया .. क्या कमाल करेंगे ?? .. //


"आवाज़-ए-पंजाब" - इस पार्टी की घोषणा सिद्धू ने करी थी - वो भी केजरीवाल से सेटिंग ना होने के स्याप्पे के बाद .... और घोषणा के बाद चुनाव लड़ने से पीछे भी हट गए .... यानि जब आगाज़ ऐसा औंधे मुहँ तो अंजाम कैसा चित्त होगा .. कल्पना के साथ ताली तो ठोकी ही जा सकती है ....

फिर घोषणा हुई "अपना पंजाब पार्टी" की - जिसे स्थापित कर दिया है श्रीमान सुच्चासिंह छोटेपुर ने - वो भी केजरीवाल द्वारा पार्टी से निकाले जाने के महीने भर बाद जब कि चुनाव सर पर आन खड़े हैं .... अब जब आगाज़ ही अंत में हुआ है तो अंत क्या होगा इसकी कल्पना कर मुस्कुराया तो जा ही सकता है .... पर यदि इस जुमले में सत्यता है कि पंजाब में 'आप' पार्टी को खड़ा करने का काम छोटेपुर ने ही किया था तो फिर वैसे परिणाम ही कुछ सिद्ध कर सकेंगे .. कोरी लफ़्फ़ाज़ी से तो कुछ होना जाना नहीं .... 

और फिर कल ही घोषणा हुई है "स्वराज इंडिया" की .. जिसे स्थापित किया गया है १८ महीने पूर्व केजरीवाल द्वारा लात मारकर 'आप' पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिए गए प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव द्वारा .... यानि बहुत देर कर दी बेइज़्ज़त होने के बाद आगाज़ करने में .. इसलिए कल्पना की जा सकती है कि अंजाम तक पहुंचते पहुंचते क्या क्या गुल खिलेंगे - और देखना दिलचस्प होगा कि ये "पारदर्शिता" क्या बला होती है - और दो-चार सूरमाओं की ये पार्टी बिना किसी विवाद के टिकट किन फरिश्तों को देती है - जी हाँ फरिश्तों को - हा ! हा !! हा !!! .... 

पर बावजूद इस सबके आज मैं बहुत प्रसन्न हूँ - और वो इसलिए कि केजरीवाल की निंदा करने वालों के सामने अब अपने आपको स्थापित करने की चुनौती होगी - और यदि वो सफल होते हैं तो भी देश को भाजपा और कांग्रेस से कुछ बेहतर विकल्प ही मिलेगा ....
और यदि ये सब असफल होते हैं तो फिर ये सत्य और पुख्ता हो जाएगा कि केजरीवाल ने इतनी स्फूर्ति से 'आप' पार्टी का गठन कर उसे सफलता पूर्वक संचालित करते हुए और अपने विद्रोहियों को बिना मुरव्वत पार्टी से बाहर निकालते हुए - तथा तमाम विरोधों समस्याओं बाधाओं साज़िशों दादागिरी और संगठित अनैतिक ताकतों के अनन्य अवरोधों के बावजूद 'आप' पार्टी को आगे बढ़ाते हुए अब तक अभूतपूर्व सफलता हासिल की है .... और पंजाब में जीत के साथ तो ये सफलता और तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगी .. और लक्ष्य पर पहुँचने में अधिक समय भी नहीं लगेगा ....

और ये बात भी स्थापित हो जाएगी कि पार्टी बनाना चलाना बच्चों का खेल नहीं है - और अन्ना आंदोलन को चलाना चमकाना किसी बुड्ढे का खेल नहीं था .. ये सब कमाल तो किया एक क्रांतिकारी ने जिसका परिचय है - अरविन्द केजरीवाल - भावी प्रधानमंत्री - भारत सरकार .... !! जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

5 comments:

  1. Replies
    1. Sir ! Thanks for reading and commenting.

      Delete
  2. क्या खूब लिखा. मज़ा आ गया.एकदम सटीक.तथ्यपरक.

    ReplyDelete