Monday 17 October 2016

// मोदी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि .. केजरी की गंगा स्वच्छ हो गई !! ..//


कल आंकड़ा १४ पर पहुँच गया .... ६७ में से १४ .. अभूतपूर्व .. १४ विधायकों पर त्वरित तड़ित कार्यवाही .. १४ के १४ #केजरीवाल_के_विधायक ....

और जनाब अनुमान लगाने की जरूरत नहीं - यदि आप भक्त नहीं हैं तो आपको स्वतः ही अनुमान हो जाएगा कि ये १४ के १४ विधायकों को ऐसे अकारण ही चलते रास्ते नहीं पकड़ा गया होगा .... यकीनन कोई ठोस ठुल्ला कारण होगा जिसकी सतत चौकन्नी सर्जिकल जांच हो रही होगी .. और जांच के बाद ही तो इन्हें ताड़ित किया गया होगा .... और इसलिए ६७ में से बचे ५३ की सर्जिकल जांच नहीं हो गई होगी या हो रही होगी ऐसा सोचना तो मासूमियत ही होगी - बिल्कुल सुषमा जैसी ललित मानवीय मासूमियत जैसी .. या फिर मूर्खता होगी - बिल्कुल वीके सिंह या पर्रिकर के बयानों जैसी .. या फिर धूर्तता होगी - जनरल डायर जैसी ....

यानि तय होता है कि - बाकी ५३ की सतत भरपूर भरपेट भरपल्ले सर्जिकल जांच हो चुकी होगी .... और मोदी सरकार के अथक प्रयत्नों और प्रयासों से केजरी के ये ५३ के ५३ विधायक निष्कलंक स्वच्छ साफ़ सत्यापित स्थापित हो जाते हैं ....

और मेरा दावा है कि पूरी भाजपा में पूरे भारत में ५३ ऐसे विधायक नहीं होंगे जो विस्तृत व्यापक सर्जिकल जांच होने के उपरांत निष्कलंक स्वच्छ साफ़ सत्यापित हो गए होंगे .... यानि .... भाजपा में दागी गंदे मैले-कुचैलों की बहुतायत होना स्वाभाविकतः निश्चित ही संभावित सत्यापित होता है ....

अतः मोदी जी की असीम कृपा और कौशल से - तथा - दृढ़संकल्प - डांवाडोल मनोबल - तथा लघुकालिक स्ववित्त योजना के क्रमबद्ध क्रियान्वयन के फलस्वरूप - ये अकाट्य दावा सहज ही किया जा सकता है कि ....

मोदी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि .. केजरी की गंगा स्वच्छ हो गई !!!! ....

बची मोदी की गंगा .... अभी तक तो मैली की मैली ही है .... बल्कि और "मलिन" हो गई .... उमा या राम जाने क्यों ?? .... जय श्री राम !! .. जय जय श्री राम !! ....

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

1 comment:

  1. PAGAL ‏@100pagal 7h7 hours ago Jaipur, India
    चीन हद से आगे बढ़ रहा है
    पाकिस्तान हमारे देश में घुस रहा है आओ पहले #सलमान #शाहरूख आमिर को सबक सिखाते हैं
    @ArvindKejriwal @AAPforINDIA pic.twitter.com/l165D9sEUo
    2-p k mehta ‏@pkm370 9h9 hours ago
    पर्यावरण के मुद्दे पर आज भी गंभीरता नहीं।बस बड़ी बड़ी बातें।न शहरों में कचरा जलाना रूक रहा न नदियां में गंदगी।वायु जल प्रदूषित।बीमारियां। pic.twitter.com/oQaxSwz5hK
    3-साडडा हक! ऐत्थे रख! ‏@PRAMODKAUSHIK9 6h6 hours ago
    जनता अपना नेता/राजनैतिक विकल्प आम आदमी पार्टी के रूप में खुद तैयार कर रही है,राजनैतिक व्यवसायियो को सावधान हो जाना चाहिये।
    #AKRoarsInGujarat
    4-AAP Ka Mehta ‏@DaaruBaazMehta 5h5 hours ago
    SHOCKING

    Defense Min Manohar Parrikar credits "RSS TEACHINGS" of both PM Modi & himself in backing Indian Army for surgical strikes!!!
    5-AAP Express 🇮🇳 ‏@AAPExpress 20m20 minutes ago
    Delhi Govt to provide "Tablets" to 50,000 Govt school teachers in a bid to improve the process of imparting education and improve Quality. pic.twitter.com/NhYreXZvxe
    6-AAP Express 🇮🇳 ‏@AAPExpress 59m59 minutes ago
    Read :

    The AAP’s Tussles With Big Media And Big Parties Reflect The State Of TV News Today.

    http://www.caravanmagazine.in/vantage/aap-tussles-big-media-big-parties-state-tv-news-today … pic.twitter.com/GEBlVdujVL
    7-Manjinder Sandhu ‏@MSandhuAAP 16h16 hours ago
    Glimpse of AAP rally in Gujrat #AKRoarsInGujarat pic.twitter.com/1iWT0MGemD
    8-History of India ‏@RealHistoryPic 4h4 hours ago
    Vyapam whistle-blower, Arnab Goswami with his Z+ Security heading towards Supreme Court to name the culprits involved in scam(2016) pic.twitter.com/7KLMGnayn2

    ReplyDelete