Sunday 9 October 2016

// "आपरेशन जिंजर" २०११ .... बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद ....//


अभी न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया चैनल पर खुलासा हो रहा था कि २०११ में भी 'सर्जिकल स्ट्राइक' करी गई थी - जिसका नाम भी था "#आपरेशन_जिंजर" .. जिसमें हमारी सेना ने कई बार की रैकी के पश्चात पाकिस्तान सीमा में घुस कर सेना के कैंप पर हमला किया था .... कुछ जवान हमारे भी शहीद हुए थे - और उनके भी .. और उनके ३ सैनिकों के सर भी कलम किये गए थे ....

मेरी प्रतिक्रिया ....

१००% सत्य क्या था और क्या है - जानने की ना तो मेरी औकात है ना मेरी काबलियत .. और १००% सत्य तो शायद ईश्वर अल्लाह ही बता पाएं - वो भी यदि उनको अभी तक सब कुछ याद हो तो ....

ठीक !! .. इसलिए आज तो मैं बस इतना ही कह सकता हूँ कि ....

जिंजर यानि अदरक भी थोड़ी बहुत तीखी ही होती है - और मिर्ची जैसी ही लगती है ....
और बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद एक सारगर्भित जुमला है ....

और इसलिए सबसे पहले तो मोदी और शाह को - तथा फिर हर नेता और सेना और मोडिया तथा मीडिया को - इस अक्लमंद नाचीज़ का सुझाव है कि ....

देशहित में बोलो !! .. ॐ शांति ॐ - शांति शांति ॐ .. ॐ शांति ॐ - शांति शांति ॐ ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment