Sunday 4 December 2016

/.. बताया जा रहा है कि पूरा देश भ्रष्टाचार के खिलाफ है .. और ऐसा महसूस भी होता है - और लंबी लंबी संयमित लाइनें भी इसकी पुष्ठि करती हैं कि लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं .. .. पर भ्रष्टाचार तो हो रहा है .. तो फिर प्रश्न उठता है कि ये भ्रष्टाचार कर कौन रहा है ???? .... तो जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं उन तमाम लोगों को समझाने का मेरा एक छोटा सा प्रयास .... मित्रो !! - जिस व्यक्ति को भ्रष्टाचार मिटाने की जिम्मेदारी ढाई साल पूर्व बाजे गाजे के साथ सौंप दी गई थी यदि वो आज भी यही पूछने की धूर्तता कर रहा है कि - "बताओ भ्रष्टाचार मिटाना चाहिए कि नहीं मिटाना चाहिए ??" .. तो पक्का समझ लीजिये भ्रष्टाचार तो वही मक्कार कर रहा है .. वरना क्या ये बात भी पूछने की है ???? .. तुम्हें भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अधिकार एवं दायित्व नहीं दिए थे तो क्या भुट्टे सेकने के लिए दिए थे ?? .. और यदि पूछना ही था तो सत्ता सम्हालने के पहले पूछ लेते - ढाई साल बाद क्यों ?? .... भ्रष्टाचार के नाम पर अब तक भुट्टे क्यों सेंकते रहे हो मोदी जी ?? ..../


No comments:

Post a Comment