Friday 30 September 2016

// मैं भी इस ख़ुशी में अपने देश के साथ हूँ .... और होश में भी हूँ ....//


उसने चिढाया .. गालियां दीं .. उंगल करी .. मुक्का दिखाया .. चांटा मारा .. थप्पड़ मारा ..फिर मुक्का मारा .. फिर धक्का दे दिया ....

हमने सहन किया .... और फिर बहुत दिनों के बाद - सब्र के बाद .. आज उसे एक चांटा रसीद कर ही दिया ....

और हम इतरा गए .. छा गए .. अघा गए .. मज़ा आ गया ....

और मैं भी इस ख़ुशी में अपने देश के साथ हूँ .... और होश में भी हूँ ....

" भारत माता की जय " - " वंदे मातरम् " - " जय हिन्द " ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Thursday 29 September 2016

// भारतीय सेना का पराक्रम .... ABP News - "मोदी ने लिया बदला" .... ???? ....//


भारतीय सेना ने आज रात पाकिस्तान की सीमा में घुसकर हमला किया है .. और युद्ध की भाषा में इसे घातक एवं सफल कहा जाता है .... और अभी ये पराक्रम की शुरुआत है ....

और इसे 'बदले की कार्यवाही' भी कहा जा सकता है - पर 'बदला' कह कर इतनी छोटी कार्यवाही पर इतराया जाना भी श्रेयस्कर नहीं ....

कहा या भांपा जा सकता है कि - यदि ये युद्ध जैसे हालात हैं तो ये युद्ध की शुरुआत है ....

पर एक घटिया बिकाऊ चैनल ABP News ये कैप्शन के साथ समाचार देती है कि - "मोदी ने लिया बदला" .... ये अत्यंत शर्मनाक आपत्तिजनक है - और मैं इसकी घोर भर्त्सना करता हूँ .... और सुझाव देता हूँ कि कैप्शन होना चाहिए था - " भारत ने लिया बदला " .... समझे !!

इसलिए - भक्तों और बकवास चैनलों !! .... कान खोल के दिल दिमाग से सुन लो .. ये बदले की कार्यवाही "भारत" ने की है - ये पराक्रम भारतीय सेना का है .... और ये सेना मेरी भी है .... क्योंकि ये देश मेरा भी है .... और यदि ये बदला है तो ये बदला मेरा भी है .. ये बदला आपका भी है .. और ये बदला मोदी का भी है ....

इसलिए मेरा सुझाव है कि - ये समय देश के लिए गर्व करने का है - जीत के एहसास पर संयमित हो खुश होने का है .. पर इस एहसास के साथ कि देश के लिए ये थोड़ा नाज़ुक समय भी हो सकता है ....

और ऐसे में यदि देश की एक बिकाऊ मीडिया चैनल गैरज़िम्मेदाराना हरकत करती है तो ये चिंतनीय है ....

और अंत में मैं मोदी जी को और हमारी सेना को और सभी देशवासियों को पाकिस्तान के विरुद्ध हमारी बहादुर दक्ष सेना द्वारा शुरू किये गए इस पराक्रम के लिए बधाई भी देता हूँ ....

और आज फिर तहे दिल से - " भारत माता की जय " - " वंदे मातरम् " - " जय हिन्द " !!!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// केजरीवाल को BCCI अध्यक्ष नियुक्त करो - सबकुछ फट्टई निपट निपटा दिया जाएगा ..//


भ्रष्टाचार - धन - ग्लैमर - व्यभिचार - ज़ुल्म - स्वार्थ - पहलवानी - बद्तमीज़ी - बेशर्मी - चालाकी - शानपत - देशद्रोह - राजनीतिक सौहार्द - आदि से ग्रसित एक खेल संगठन ....
राजनेताओं - सट्टेबाजों - मीडिया - अंतरराष्ट्रीय कालेधन कुबेरों - और राष्ट्रीय धन कोबराओं - आदि का एक सामूहिक संगठित खेल उपक्रम ....
सूट-बूट वाले गले में टाई बांधे संभ्रांत टुच्चों के एक अलोकतांत्रिक गठबंधन द्वारा संचालित एक भारतीय अंतर्राष्ट्र्रीय खेल संगठन ....
पर भारतीय सरकार के आधिकारिक नियंत्रण से बाहर - यानि स्वछंदता स्वतंत्रता मनमानी मनमर्ज़ी से कार्य करने हेतु बहुत विचार मंथन अक्ल और चालाकी के साथ स्थापित किया जाकर अकूत लाभ अर्जित करते हुए धड़ल्ले से चलाया जा रहा एक खेल संगठन ....
एक खेल को वैश्विक स्तर पर संचालित करता - देश का नाम ऊँचा करने का और खेल को बढ़ावा देने का दम्भ भरने वाला - देश दुनिया का सबसे अमीर एक खेल संगठन ....

और ये सब जुड़ा एक खेल से - देश के सबसे लोकप्रिय खेल से .. जिसमें खिलाडियों की हैसियत निरंक .. खेलभावना शून्य .. और मैदान के बाहर बस खेल ही खेल .. घिनौने खेल - टुच्चे लुच्चे खेल - नित नए-नए आज़माए खेल .. पैसे के खेल - सत्ता के खेल - व्यभिचार के खेल ......

जी हाँ आप ठीक समझे - बात हो रही है 'किरकिट' की और 'किरकिटीय' बोर्ड यानि BCCI की ....

और बात इसलिए हो रही है कि हमारी सभी पार्टियों के धूर्त नेताओं के सामूहिक संरक्षण में फल फूल फ़ैल रही ये उन्मादी संस्था बदकिस्मती से भारतीय न्यायव्यवस्था के समक्ष नंगी आरोपित और प्रदर्शित हो सिद्ध भी कर दी गई है ....
और कई वर्षों के न्यायिक प्रक्रिया के फलस्वरूप सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहुत मशक्कत के बाद एन-केन-प्रकारेण इसकी घेराबंदी में सफलता प्राप्त कर इसके विरुद्ध कुछ चुभने वाले निर्णय दे दिए गए हैं ....
ऐसे घातक निर्णय जो संगठन को वर्तमान में संचालित करने वाले सर्वे-सर्वाओं और ठाकुरों के शरीर के सभी अंगों को आघात पहुंचा गए हैं ....

और इस कारण BCCI ने न्यायालय की अवमानना कर मारी है .... और प्रकरण जारी है .... और देश तमाशबीन बना हुआ है ....

मेरी प्रतिक्रिया .....

यदि आप सोच रहे हैं कि मेरी प्रतिक्रिया BCCI से जुड़े इस प्रकरण पर ही आने वाली है तो आप गलत हैं - क्योंकि मेरी प्रतिक्रिया देश के तमाशबीन होने पर भी है .... और वो ये है कि .. न्यायालय तो अपना काम कर रहा है - पर इस देश की जनता और इस देश का मीडिया मात्र तमाशबीन क्यों ????

क्या इसलिए कि अब ये प्रकरण "न्यायाधीन" है - बस ?? .... तो फिर मुझे कोई बताएगा कि संदीप कुमार का प्रकरण जो "केजरीवाल के मंत्री के सेक्स सीडी प्रकरण' के नाम से चर्चित किया गया था और जिस पर पूरा देश उद्वेलित हो उठा था - क्या वो न्यायाधीन नहीं हुआ था ?? .. क्या 'आप" के अन्य खूंखार विधायकों के गंभीरतम प्रकरण न्यायाधीन नहीं हो गए थे ?? .. क्या दिल्ली के भी और केजरीवाल के भी स्वास्थ्य मंत्री जिनका नाम भी है सत्येंद्र जैन उन्हें जो इन्कम टैक्स का नोटिस मिला वो न्यायाधीन नहीं है ???? ....

मित्रो - इस देश में सब कुछ न्यायाधीन ही तो है - क्योंकि ये दुनिया का इकलौता देश है जहां न्याय का राज है - बाकी तो सब पाकिस्तान जैसे ही हैं !! .... पर फिर भी प्रश्न उठता है कि BCCI और 'आप' से जुड़े अन्य न्यायाधीन प्रकरणों की प्रतिक्रिया में भेद होने का क्या कारण ?? ....

भेद का कारण है "केजरीवाल" .. बस "केजरीवाल" !!!! ....

इसलिए यदि देश और सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि BCCI का उद्धार हो जाए तो मेरा सुप्रीम कोर्ट को एक सुझाव है .... हफ्ते भर के लिए केजरीवाल को BCCI का अध्यक्ष बना दो .... मेरा दावा है पूरा संगठन और प्रकरण यानि सबकुछ फट्टई निपट जाएगा .. या निपटाया जाएगा .. या निपटवा दिया जाएगा ....

ठीक वैसे ही जैसे जब सेना को पता चलता है कि एक आतंकवादी कश्मीर में एक घर में घुस गया है तो पूरा घर ही बम से उड़ा खाक़ कर दिया जाता है .... इसलिए सुझाव शर्तिया कारगर हुआ ना !! .... धन्यवाद !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Wednesday 28 September 2016

// ये "भारत" की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है .. और भक्तों के लिए "मोदी" की !! ....//


और हमने निर्णय कर लिया - और निर्णय कर घोषणा कर दी - और सभी टीवी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज़ तैर गई कि - "मोदी इस्लामाबाद नहीं जाएंगे" .... और घोषणा के बाद आवश्यक आधिकारिक उद्घोषणा भी कर दी गई कि .. "भारत सार्क सम्मलेन में भाग नहीं लेगा" ....

अब जो अंतरराष्ट्रीय कूटनीति को समझने के साथ-साथ भारत की राजनीति और रणनीति - तथा साथ ही भाजपा की अनीति और मोदी की आपबीती को भी समझते होंगे - उन्हें "मोदी इस्लामाबाद नहीं जाएंगे" और "भारत सार्क सम्मलेन में भाग नहीं लेगा" - इन दो बातों में काफी अंतर लगेगा .... और भक्तों को कदापि नहीं ....

और भक्तों को तो अभी तक मेरी बात भी समझ नहीं आई होगी .... क्योंकि भक्त तो अब तक यही माने बैठे हैं कि नरेन्द्र मोदी नवाज़ शरीफ को हैप्पी बर्थडे बोलने गए थे - गए थे तो गए थे - आ गए - और बात खत्म ....

पर आज भक्तों को थोड़ा समझाने का दुस्साहस करता हूँ ....
भक्तों आपको मालूम है कि भारत को कूटनीतिक सफलता क्या मिली है ?? .. सफलता ये है कि बांग्लादेश ने भी घोषणा कर दी है कि - "बांग्लादेश सार्क का बहिष्कार करेगा" - और ये घोषणा बिना ये घोषित किए ही करी है कि - "शेख हसीना इस्लामाबाद नहीं जाएंगी" .... जबकि तथ्य तो यह भी निहित ही है कि "शेख हसीना इस्लामाबाद नहीं जाएंगी" ....

और ऎसी ही घोषणाएं नेपाल और भूटान और अफगानिस्तान ने भी की हैं बिना किसी व्यक्तिगत तड़के के - राष्ट्र के नामे .... समझे ?? ....

तो मित्रो !! आप अनुमान लगाएं कि क्या भक्तों को मेरी बात समझ पड़ी होगी ?? ....

मुझे तो अभी भी यकीन नहीं है कि समझ पड़ी होगी - क्योंकि मुझे पूरा अनुमान है कि बस शीघ्र ही सारे भक्त सोशल मीडिया पर दिवाने और दिवाले और भंगाए और गुर्राए और गर्राए और बौराए और बौखलाए बस एक ही जाप करने वाले हैं ....

इसे कहते हैं कूटनीति - इसे कहते हैं ५६ इंची छाती - ये है देशद्रोहियों के मुहँ पर तमाचा - ये है जेएनयू वालों को जवाब - ये है पुरूस्कार वापसी ब्रिगेड पर वार - ये है असहिष्णुओं के मुहँ पर घूँसा .... और यही तो है "मोदी की कूटनीतिक जीत" !! ....

और यदि मेरी बात समझ पड़ी होगी तो आज भक्त तक कह उठेगा .... ये भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है और पाकिस्तान की नीतियों की हार जो सभी पडोसी देश आज भारत का साथ देकर पाकिस्तान का विरोध कर रहे हैं .... !! जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Tuesday 27 September 2016

// केजरीवाल आधे से पूरा मुख्यमंत्री बन तुम्हारी क्या वाट लगाएगा - कभी सोचा है ?? ..//


सर्व सिद्धहस्त !! .. मोदी जी - अमित शाह - अमरिंदर - बादल & बादल - भूषण - यादव - सिद्धू - छोटेपुर - धर्मवीर - सेहरावत - पुष्कर - इल्मी - बिन्नी - विजेंदर - और अन्ना ....

आप लोग कर क्या रहे हो ?? आप तो सभी राजनीतिक धुरंदर रहे हो .. फिर भी सो रहे हो क्या ?? ..

अरे अभी तो केजरीवाल आधा मुख्यमंत्री है - सब ओर से उसे जकड़ा हुआ है - फिर भी काबू नहीं आ रहा .... रोज़ तुम्हारी गालियां झटका कर और पलट कर १०० गुनी गालियां देता है .. फिर क्या तुम्हें डर नहीं लग रहा कि वो पूरा मुख्यमंत्री बनते ही क्या कहर बरपा देगा ?? ....

क्या अब तक तुमने कल्पना नहीं करी कि वो पंजाब जीतने के बाद क्या क्या करेगा .. या क्या क्या कर सकेगा ?? .... मसलन यदि वो पंजाब जीत गया और गोवा भी - फिर गुजरात मध्यप्रदेश भी .. फिर राज्यसभा में भी १०-२० सांसद .... तो फिर २०१९ में वो भाजपा को भी अपदस्थ कर ही देगा ....

और जब भाजपा सत्ता में नहीं होगी तो फिर तोता मैना कौआ कबूतर भी तुम्हारे हाथ से नहीं निकल जाएंगे ?? .. फिर तुम सब क्या कर लोगे उसका ?? ....

कल्पना करो कि किसी भाजपाई ने केला खाकर छिलका सड़क पर फेंका जिस पर एक बालिका फिसल कर गिर गई - तो वो भाजपा की सरकार की ही तर्ज़ पर हत्या या हत्या के प्रयास और बाल उत्पीडन महिला उत्पीडन गन्दगी फैलाने साज़िश रचने आदि जुर्म में सबको अंदर नहीं कर देगा ?? .. तब तुम्हें और तुम्हारे भक्तों को कौन बचाने आएगा ?? ....

इसलिए मेरी तो तुम सबको सलाह है कि अभी से केला खाना छोड़ दो और सब एक हो जाओ .... और ये पाक पाक करना छोडो - पाक को तो सेना के भरोसे छोड़ दो .. और सब मिल कर लग जाओ पंजाब में अपनी ऐसी तैसी कराने .. समझे ?? ....

और थोड़ी शर्म करो .... आज 'आप' के एक मंत्री सत्येंद्र जैन को इन्कम टैक्स का नोटिस मिले ४८ घंटे हो गए .. और बेचारा अकेला अर्नब गोस्वामी उसके खिलाफ पुरजोर आवाज़ उठा रहा है - वो बेचारा अकेला क्या कर सकेगा - जबकि तुम्हारे ही चक्कर में वो अपनी खुद की मिट्टी-पलीत करवा बैठा है .. इसलिए तुम सब भी तो उसका साथ दो .... थोड़ा बहुत धरना प्रदर्शन भी तो करो .. उपराज्यपाल जंग के घर तक मोर्चा निकालो - ज्ञापन दो - हल्ला मचाओ - इस्तीफ़ा मांगो .... यानि जितना कर सकते हो उतना तो करो .... कर्म तो करो - फिर दुष्फल जो निकले भुगत लेना ....

और मेरी तो मुफ्त सलाह है कि यूपी में भी तुम्हारी खाट खड़ी होती दिख रही है .. और गोवा भी गया ही समझो .. इसलिए अपनी पूरी ताकत पंजाब में ही लगाओगे तो ही समझदारी होगी .. अन्यथा बेवकूफियां तो तुम रोज़ पटक ही रहे हो .... हा ! हा !! हा !!! .... भारत माता कि जय !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// भक्तों !! .. नंगाइयत भी क्या कोई प्रदर्शित करने योग्य योग्यता है ?? ....//


'जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए' - मैनें ये मुहावरा जब मैं स्कूल में था तब ही पढ़ समझ लिया था .... और उसके बाद ना जाने कितनी हज़ारों बार इसे सुना होगा .... सौ एक बार तो संबित पात्रा और उससे भी ज़्यादा बार अंजना ओम कश्यप के मुहँ से सुन लिया होगा .... 

पर कल सुषमा जी के संयुक्त राष्ट्र उद्बोधन में पाकिस्तान के खिलाफ इसी मुहावरे उपयोग के लिए भक्त ना मालुम क्यों अपना कॉलर ऊंचा कर तारीफ के पुल बाँध रहे हैं .... जैसे सुषमा जी ने कोई नायाब धाँसू जुमला दे मारा हो .... जैसे कि मोदी जी से भी बेहतर - जैसे कि 'खून-पानी' वाले जुमले से भी बेहतर ....

पर अब जब ऐसा हो ही गया है तो मैं सोचता हूँ कि आज मैं भी भक्तों को कुछ रसीद कर ही दूं ....

और वो इसलिए कि आज ऐसे २ बड़े नेताओं पर जो 'आप' पार्टी के नहीं हैं उन पर बलात्कार के आरोप सीधे-सीधे पीड़ित महिलाओं द्वारा लगाए गए हैं .... एक राज्यसभा सांसद हैं और एक पूर्व मंत्री ....

और अभी तक दोनों गिरफ्तार नहीं हुए हैं - और अभी तक उन पर वो कार्यवाही नहीं हुई जैसी 'आप' से जुड़े नेताओं पर होती ही है ....

अतः मैं सुषमा जी के द्वारा दिया गया असरकारक जुमला भक्तों के नामे करते हुए उन्हें याद दिलाना चाहूँगा कि ....

" जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए " ....

और साथ ही अपनी तरफ से भी एक और मर्म की बात भी समझाना चाहूँगा कि ....

नंगों को तो शीशे के घर में रहना ही नहीं चाहिए .... समझे !!!!

और वो इसलिए कि लगातार फ़ोकट अपनी बेइज़्ज़ती करवाने से भी क्या फायदा ?? .. नंगाइयत भी क्या कोई प्रदर्शित करने योग्य योग्यता है ?? ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Monday 26 September 2016

// संयुक्त राष्ट्र में सुषमा स्वराज जी का प्रशंसनीय भाषण ....//


संयुक्त राष्ट्र में अभी-अभी सुषमा स्वराज जी का भाषण सुना ....

भाषण सटीक सराहनीय नपा-तुला .. और नापाक पाक को अपेक्षित करारा जवाब ....

और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी के साथ सीधा वांछित आह्वाहन ....

प्रशंसनीय !! ....

इसलिए मेरा शुरू से ही मत रहा है कि मोदी जी के स्थान पर सुषमा जी का प्रधानमंत्री होना देशहित में होता .... !! जय हिन्द !! ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// 'खून' का बदला 'पानी' से ?? .... छि: !! .... //


पाकिस्तान को मुहँतोड़ जवाब देने की कड़ी में सिंधु जल समझौते पर आज मोदीजी ने उच्चस्तरीय बैठक कर डाली .... और बैठक लंबी चली .... जो पुनः इंगित हो कि 'उच्चस्तरीय' थी ....

और बैठक के बाद तो यही बताया गया कि .... आगे एक्सपर्ट की राय अनुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे .... यानि ......... ठीक है .. मेरे मतानुसार कुछ ठोस नहीं .... 

पर उसके बाद फिर एक नया जुमला जरूर आ ही गया - सीधे मोदीजी की तरफ से .. हमेशा की तरह ठोस जुमला !! .. कुछ दिनों बाद जुमला सिद्ध होने के लिए ही जुमला ....

" खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते " !!!! ....

मेरा निष्कर्ष ....

भक्त तो आह्लादित हैं - पर मैं नहीं ....

क्योंकि मुझे लगता है मोदीजी ने हाथ टेक दिए हैं .... वो पाकिस्तानियों द्वारा हिंदुस्तानियों के खून बहाने को रोक नहीं सकते हैं .. इसलिए पाकिस्तान का पानी रोकने के कठिन अव्यवहारिक एवं दीर्घकालिक विकल्प पर विचार कर अपनी हताशा प्रदर्शित कर रहे हैं ....

यानि ....

'खून' का बदला 'पानी' से ???? ....

जिओ मेरे रिलायंस के शेर .... 

और कांग्रेस को लगातार भला-बुरा कहने वाले भक्तों !! .. डूब मरना उसी रोके हुए पानी में .... छि: !! ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// धैर्य और समझदारी !! .. मोदी - बनाम - मनमोहन सिंह - बनाम - इंदिरा जी ....//


उरी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तकरार जारी है - टकराहट हुई नहीं है - देश उद्वेलित है .... 

और अब आजकल मोदी जी धैर्य रखते दिख रहे हैं .. और इसलिए भक्त कह सकते हैं कि धैर्यवान होना ही समझदारी .... और इसके अलावा बेचारे कुछ कह भी क्या सकते हैं .... और लगता है कि मोदी भी धैर्य रखने के अलावा कर भी क्या सकते हैं ?? ....

इसलिए धैर्य रखते हुए वो समझदार जैसे भी दिख रहे हैं ....

तो क्या मोदी समझदार हैं ?? .. मेरा मतलब है कि - क्या मोदी इसलिए समझदार हैं क्योंकि वे धैर्य रख रहे हैं ?? .. या वो धैर्य रख रहे हैं इसलिए समझदार हैं ?? ....

अब उपरोक्त प्रश्नों का उत्तर भक्त तो दे नहीं सकते - क्योंकि अव्वल तो वो समझदार ही नहीं - और दूसरे उनके धैर्य टूट चुके हैं .... और वो भी अब मोदी जी के पुराने दिए गए अनेक धैर्यहीन बयानों को सुन-सुनवा प्रश्न करने लगे हैं कि अब क्या हो गया ?? .... अब क्या हुआ लव लेटर - हैप्पी बर्थडे - बिरयानी - १ के १० - ओबामा-ओबामा - आदि - आदि !! ....

इसलिए परिपाटी अनुसार गूढ़ प्रश्न का जवाब भी मैं ही दे देता हूँ ....

मोदी जी समझदार नहीं .. जी हाँ बिल्कुल नहीं !! .. क्योंकि जब-जब धैर्य रखने का और धैर्य की प्रशंसा करने का समय था तब-तब अपने आपको समझदार सिद्ध करने के चक्कर में उन्होंने केवल उपहास किया .. नासमझी भरा ओछा उपहास !! ....

और जब धैर्य रखने का समय निकल चुका है तब भी वो अपनी समझदारी प्रदर्शित करने का ही प्रयास कर रहे है .... वो भी धैर्य रखकर .... यानि विडम्बना चरम पर !! ....

और हाँ आज मुझे एक बात और साफ़ हुई कि - हमारे पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय मनमोहन सिंह जिनका मोदी जी ने 'मौनमोहन' सिंह कहकर मज़ाक बनाया था - वो मोदी जी से कहीं अधिक धैर्यवान और समझदार थे .... क्योंकि उन्होंने कभी भी मजबूरी में नहीं - फूँ-फां में नहीं - बल्कि वक्त की नज़ाकत अनुसार ही समझदारी का परिचय देते हुए धैर्य रखा था .... और पाकिस्तान को उसकी औकात में ही रहने पर मजबूर भी किए रखा था .... 

और भक्त अंत में यह भी धैर्य से जान लें कि - इस विषयक ये भी सिद्ध ही है कि - स्वर्गीय इंदिरा गाँधी मोदी से कहीं अधिक समझदार सशक्त चतुर निपुण सफल और करिश्माई थीं .... और फोकटी धैर्यवान तो कदापि नहीं थीं ....

अतः धैर्य के साथ निवेदन है कि - नासमझ भक्तगण धैर्य का परिचय देवें .... जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Sunday 25 September 2016

// और ये भी तो समय और स्थान खुद ही तय करता है ....//


एक देशी लड़का - पांव में बिना मौजे जूते - कच्छेनुमा निक्कर - बनियाननुमा टीशर्ट - एक कान में मुर्की - कलाई में मोटा कड़ा जिसके नीचे फंदानुमा पट्टा .... और पट्टे से बंधा एक विदेशी नस्ल का डॉग - डॉग बोले तो कुत्ता - बिना धारियों के शेर के बच्चे जैसा - स्मार्ट चपल सुन्दर .... और दोनों का हमारे मकान के आगे-बाजू रोज निकलना - निकलते रहना .. और कुत्ते का टांग उठा इधर उधर छिड़कांव करते रहना ....

पर आज वो कुत्ता कुछ अधीर हुआ - लड़के को खींच मकान के ठीक सामने आकर बेचैन हुआ .. फिर पिछले पंजों से जमीन से धूल के गुबार उड़ा - वो वहीँ हग दिया ....

और मैं देखता रह गया - या देखता रहा - और कह बैठा .... क्या यार ये शाम के समय ?? कहाँ ?? क्या है ये ???? ....
और जवाब आया .... क्या करें अंकल जी .. ये समय और स्थान खुद तय करता है ....

ओ तेरी तो !! .... पर एकदम मुझे याद आया .... डायलॉग कुछ सुना सुना सा लगा .... फिर सोचा .. छोडो जाने दो .. ये तो आम बात है .. चलता है .... हा ! हा !! हा !!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// भाजपाई प्रधानमंत्री मोदी जी की केरली हुंकार के मायने ....//


कल भाजपाइयों से घिरे भाजपाई प्रधानमंत्री मोदी जी की केरली हुंकार सुनी ....

मेरे निष्कर्ष ....

मोदी पाकिस्तान से १००० साल तक लड़ने को तैयार .... तात्कालिक कुछ भी नहीं होगा ....

उरी के १८ जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी .... पठानकोट और अन्य अनन्य हमलों को भूल जाएं - जो हो गया सो हो गया .... पिछले ६०-७० साल का ठेका अकेले भाजपा वहन नहीं कर सकती ....

सेना और सुरक्षा बलों के जवानों ने और केरल के भाजपाई कार्यकर्ताओं ने भी बलिदान दिया है .. और सब एक तराजू में तुलनीय .... क्योंकि भाजपाई कार्यकर्ताओं का बिना सत्ता पार्टी के लिए काम करते रहना भी "बलिदान" .... इसलिए सेना और सुरक्षा बलों के जवानों और केरल के भाजपाई कार्यकर्ताओं के बलिदान को हमारे भाजपाई प्रधानमंत्री जी का नमन !!

भारत भी गरीबी से तब तक लड़ता रहेगा जब तक पाकिस्तान लड़ता रहेगा .... दिलचस्प लड़ाई के लिए तैयार रहें .. "अंत्योदय" अंत तक जपा जाता रहेगा .. अंत तक इसका कोई अंत नहीं होगा .. और ना होने दिया जाएगा ....
भारत में भक्तों की भी कभी कोई कमी नहीं होगी .. क्योंकि बेरोजगारी से भी अंतहीन लड़ाई जारी रहेगी ....

भाजपा एकात्मवाद की पार्टी .... सबका साथ सबका विकास का नारा देकर एकात्मवाद पर ही चलेगी .. दीनदयाल उपाध्याय की एकात्मवाद की विचारधारा 'आत्मा परमात्मा एक' के ही समान .. साहेब एक - पार्टी एक - एक - एक - एक ....

शरीफ तो लिखा भाषण पढ़ते हैं पर मोदी किसी का लिखा भाषण नहीं पढ़ते .... शायद खुद भी नहीं लिखते .... और किसी की भी सलाह के बिना ही भाषण दे देते हैं .... वो भी सदैव धाँसू भाषण .... और केरली भाषण में मोदी निहायत नरम होते भी कड़क दिखे ....

पाकिस्तान बांग्लादेश नहीं सम्हाल पाया - और बलूचिस्तान भी नहीं सम्हाल पा रहा .... कश्मीर की बात करना नहीं .. कश्मीर महबूबा के पूरे कंट्रोल में .... कोई कश्मीर में कुछ नहीं कर सकता .... समझे !!!!

तो आइये अगले एक वर्ष तक सब कुछ भूल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएं - पूरे जोश खरोश के साथ मनाएं .... अर्नब दा और अंजना बेन के साथ मनाएं .... 

बाकी पाकिस्तान के मोर्चे पर मोदी सब देख लेंगे ....

वैसे हमारी तरफ से तो युद्ध होने की संभावना शून्य-बटे-शून्य ही है - पर यदि पाकिस्तान की तरफ से युद्ध हुआ भी तो अन्ना भी युद्ध में शिरकत करेंगे .. इसलिए बाकी सब चिंता छोड़ चिंतन मनन करें और एकात्मवाद और अंत्योदय का मतलब समझने की कोशिशें करते रहें ....

और मेरे साथ बोलें - जय हिन्द !! .. दोनों मुट्ठी खोल कर बोलें - जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Saturday 24 September 2016

// भाजपाई मंच से मोदी जी एक बार फिर गरज लिए ....//


ना मालूम क्यों पूरा देश एक भाजपाई नेता को सुनने के लिए मजबूर हो उसके भाषण का इंतज़ार कर रहा था .... शायद इसलिए कि वो भाजपाई नेता प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी था .... और अनुमान था कि आज वो पाकिस्तान को ललकारेंगे ....

और मोदी जी एक बार फिर पाकिस्तान पर गरज लिए ....
और तो और आज वो पाकिस्तान की आवाम को भी ललकार गए .... कि आओ लड़ाई लड़ते हैं - कि पहले गरीबी कौन मिटाता है .... आदि .... 

मैं आशा करता हूँ कि मोदी जी के ओजस्वी भाषण से भाजपा को केरल में अपने पाँव जमाने में निश्चित ही मदद मिलेगी ....

आगे देश को क्या हासिल होगा ?? .... इस बाबत .. आइये हम भी लड़ाई जारी रखें .... जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// वाह रे मोदी जी !! .. दुश्मन से युद्ध के शंखनाद से पहले ही भाजपाई चुनावी बिगुल ?? ..//


केरल में कोझिकोड़ में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक हो रही है ....

देश के प्रधानमंत्री - जिनका नाम नरेंद्र मोदी है और जो भाजपा के ही हैं - कल से चल रही इस भाजपाई बैठक में आज जा रहे हैं .... 

और हमारे आपके प्रधानमंत्री आज शाम भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे .... और माना जा रहा है कि हमारे आपके प्रधानमंत्री सैकड़ों घंटों पहले हुए देश पर हुए उरी आतंकी हमले पर पहली बार भाजपा के इस पार्टी मंच से कुछ बोलेंगे .. या लगता है कुछ तो भी बोलेंगे ....

और मेरा भी ऐसा ही मानना है कि मोदी उरी पर बोलेंगे - मोदी यानि हमारे आपके प्रधानमंत्री .. क्योंकि वो अभी तक उरी के बाद ना तो दिखे हैं - ना बोलते सुनाई पड़े हैं - ना बोले हैं - ना बोल पाए हैं - और क्योंकि वो बहुत बोलते हैं - पर अब तक नहीं बोले हैं - तो वो इसलिए बोलेंगे कि उन्हें बोलना ही पड़ेगा .... और यदि नहीं बोले तो फिर लोग बहुत बोलेंगे .. इसलिए मान के चलें कि वो बोलेंगे ही ....

और उनके बोलने की प्रत्याशा में मेरी प्रतिक्रिया ....

मोदी जी !! दिल्ली में क्यों नहीं बोले ??
क्या किसी दिल्लीवाले से डर लगता है ??
क्या अब मच्छरों से भी डर लगने लगा है ??

क्या अच्छा ना होता आप पाकिस्तान को दिल्ली से ललकारते - या दिल्ली से पाकिस्तान की दिशा में आगे बढ़ते बॉर्डर पर जाकर ललकारते - और बहुत पहले ललकार चुके होते .. क्योंकि समय और स्थान के चुनाव का भी तो कुछ महत्त्व होता है या नहीं ?? ....

मोदी जी !! ये घुस्सू बनकर केरल तक पीछे घुसे जाकर एक राजनीतिक पार्टी के मंच से पाकिस्तान को ललकारना क्या भारत देश के प्रधानमंत्री को शोभा देता है ?? ....

क्या ऐसे वक्त पर आपका उस मंच या उस कार्यक्रम में शिरकत करना शोभा देता है जहां - जैसा कि बताया जा रहा है कि - भाजपा के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय होगी - और उत्तर प्रदेश पंजाब गोवा और गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा होगी - और भाजपा चुनावी बिगुल भी फूंकेगी ....

यानि रण की रणनीति से पहले चुनाव की रणनीति ?? ...
यानि दुश्मन से युद्ध के शंखनाद से पहले ही भाजपाई चुनावी बिगुल बजाने जा रहे हो ?? .... 

अभी भी समय है .... समय और स्थान के इतने घटिया चयन का तिरिस्कार करें .... समझें की जब आप देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं तो दिल्ली में रहकर पहले अपने प्रधानमंत्री के पद के दायित्वों का निर्वहन पूर्ण करें .. और तब ही दिल्ली छोडें ....

या फिर कम से कम मनीष सिसोदिया और केजरीवाल से माफ़ी मांग लें - माफ़ी अपनी उसी पार्टी की बद्तमीज़ियों के लिए जिसके मंच पर भाषण देने आज आप केरल प्रस्थित होने वाले हैं - और जिस पार्टी ने सिसोदिया और केजरीवाल के दिल्ली से बाहर रहने के लिए कई बार शर्मनाक शब्दों में साज़िशाना बकवास करी है जो अनवरत जारी है ....

और जब कल से केजरीवाल गोवा में आपकी पार्टी की सरकार की बैंड बजाने जाएंगे तो भी आपकी पार्टी प्रचंड हार के भय और आशंका से चिल्लपों मचाने ही वाली है .... आपके मीडिया भक्तो के माध्यम से यही कहा जाने वाला है कि दिल्ली में इतनी समस्याएं - और केजरी चले गोवा - पार्टी प्रचार करने .... अर्नब गोस्वामी अंग्रेजी में और अंजना ओम कश्यप हिंदी में और बाकी बचे संस्कारी भाषा में यही सब तो बकने वाले हैं ....

इसलिए मोदी जी - आज फिर एक मुफ्त सलाह ....
देश की आन बान शान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी टुच्ची पार्टी के मुद्दों का घालमेल कदापि नहीं होने दें .. और अपने भाजपाई या संघी होने का प्रमाणपत्र प्रदर्शित करने के बजाय देश के प्रधानमंत्री होने का एहसास करवाएं .... धन्यवाद !! जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Friday 23 September 2016

// क्योंकि .. मोदी जी ये देश हमारा ही नहीं आपका भी तो है .. है ना ?? ....//


उरी हमले के बाद जैसे जैसे दिन और घंटे बीत रहे हैं .. हर मिनिट देश की हताशा और गुर्राहट भी बढ़ रही है .. और भक्त भी नर्वस हुए जा रहे हैं ....

और इसलिए - जैसे कि भक्त मोदी के सत्ता में आने के वक्त कहते थे कि - समय तो लगता है - हनीमून पीरियड है - इंतज़ार करें .. वैसा ही कुछ अभी कहा जाने लगा है .... मोदी जवाब देंगे - मुहंतोड़ जवाब देंगे - पर क्या देंगे कब देंगे बताने की बात नहीं .. और जो समय लग रहा है वो भी सही ही तो लग रहा है - क्योंकि लगता ही है - क्योंकि प्लानिंग करने में और तैयारियां करने में समय तो लगता ही है .. और समय लग रहा है - और समय तो लगेगा .. अब लगेगा तो लगेगा - कोई बच्चों का खेल तो है नहीं ....

मेरी प्रतिक्रिया ....

यदि पठानकोट नहीं हुआ होता - तो एक बार नर्वस भक्तों की बात सही भी मानी जा सकती थी .. परंतु पठानकोट के बाद भी इतना समय निकल गया और कुछ प्लानिंग नहीं ?? तैयारी भी नहीं ?? - ये बात समझ नहीं आती .... है ना !!

एक बात और - अब जब कोई भी पूछता है कि भाई कर क्या रहे हो ?? हो क्या रहा है ?? .. तो ये भक्त और भाजपाई काटने को दौड़ने लगे हैं - चिल्लाने लगते हैं कि जब देश को एक होना चाहिए आप प्रश्न पूछ रहे हो ?? ....

इस बाबत बता दूं कि आपको प्यार विश्वास सहयोग और इज़्ज़त कमानी पड़ती है - रास्ते चलते नहीं मिलती .... यानि यदि आप चाहते हैं कि पूरा देश देशहित में आपका साथ दे तो सबसे पहले आपका दायित्व बनता है कि आप पूरे देश के बच्चे बच्चे का आमजन का विपक्ष का और केजरीवाल का विश्वास अर्जित करें - भौंकना बंद करें - ढंग से तरीके से बात करें .... वो भी देशहित में .. समझे ?? ....

क्योंकि .. मोदी जी ये देश हमारा ही नहीं आपका भी तो है .. है ना ?? ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// केजरीवाल अच्छे चुन नहीं पाते .. और बाकी टुच्चे लुच्चे छोड़ नहीं पाते ....//


जब से केजरीवाल ने 'आप' पार्टी बनाई थी .. तब से ही उन पर ना ना प्रकार के आरोप लगते रहे हैं .. और केजरीवाल सभी आरोपों को धता बताकर उनको दरकिनार करते हुए सफलता के साथ आगे बढ़ते रहे हैं ....

और अभी लेटेस्ट संगीन आरोप है .. केजरीवाल आप पार्टी में सही लोगों का चयन नहीं कर सके हैं - पारदर्शिता से काम नहीं करते - और केवल अपनी मनमर्ज़ी से निर्णय लेते हैं ....

अब केजरीवाल यदि मनमर्ज़ी से निर्णय लेते हैं तो ये बात तो सही है पर आरोप लगाने वाले मक्कार हैं - क्योंकि केजरीवाल ठीक ही तो करते हैं जो बेवकूफों की मर्ज़ी से कुछ भी नहीं करते .... इसलिए मैं इसे आरोप नहीं तारीफ मानता हूँ ....

और यदि केजरीवाल पारदर्शिता से काम नहीं करते तो भी मैं सोचता हूँ कि वे अक्लमंद हैं जो धूर्त झूठे मक्कार विरोधियों को और बिके निर्लज्ज मीडिया और बेवकूफ भक्तों को कुछ भी अता-पता नहीं लगने देते कि आखिर वो कर क्या रहे हैं - और क्या करने वाले हैं .... यानि ये भी आरोप नहीं बल्कि भूरी-भूरी राजनीतिक प्रशंसा ही हुई ....

अब आ जाएं इस आरोप पर कि केजरीवाल सही व्यक्तियों का चयन नहीं कर सके .... इस बाबद मेरी प्रतिक्रिया यह है कि - भाजपा कांग्रेस सपा राजद बसपा जदयू अकाली शिवसेना तृणमूल एआईएडीएमके सीपीएम आदि अन्य मुख्य पार्टियों में तो चयन का मापदंड ही ये है कि गलत व्यक्तियों को ही तो चुना जाता है .... इसलिए गलती से कोई एक आध सही निकल जाए तो वल्लाह !! और यदि केजरीवाल का एक आध गलत निकल जाए तो ?? .... तो स्याप्पा !! .....

पर यदि मैं ये मान भी लूँ कि केजरीवाल सभी सही व्यक्तियों का चयन नहीं कर पाए तो भी मैं सोचता हूँ कि ये कहना कितना आसान है और करना कितना मुश्किल .... ठीक वैसे ही जैसे मोदी ने राज्यसभा के लिए चुना भी तो किसको ?? .. सिद्धू को ?? .... हा ! हा !! हा !!! ....

और क्या आज पूरे देश में एक भी सांसद या विधायक लाल बहादुर शास्त्री के समतुल्य माना जा सकता है - या फिर कहा ही जा सकता है ?? .... है कोई माई का लाल - लाल बहादुर ?? ....

यानि यदि केजरीवाल अच्छे चुन नहीं पाते .. तो और बाकी टुच्चे लुच्चे छोड़ नहीं पाते .... है ना !! 

और स्मरण हो कि जब योगेंद्र यादव और भूषण को केजरीवाल ने ऐसे ही आरोप लगाने के षड़यंत्र करने के कारण पार्टी से बाहर निकाल फेंका था .. तो मैं इस बात पर बहुत खुश हुआ था कि चलो ये दोनों नई पार्टी बनाएँगे और अपनी औकात की पोल खुद खोलेंगे .... पर दोनों की फूँक निकल चुकी है और पार्टी बनाना तो दूर ये एक चाय पार्टी भी आयोजित करने की औकात खो बैठे हैं ....

और अभी एक बार फिर मेरी आशा माननीय सिद्धू जी से हुई कि चलो ये नई पार्टी बनाएंगे और तब लोगों को पता चलेगा कि पार्टी चलाना और सही लोगों का चयन करना कितना दुष्कर है .... पर सिद्धू भी ज्यादा बेवकूफ नहीं निकले और ना केवल जल्द ही थूका हुआ चाट अपनी बची खुची इज़्ज़त बचा गए बल्कि बेइज़्ज़त होने से भी बच गए ....

तो अक्खे हिंदुस्तान में है कोई जो सही व्यक्तियों के चयन का दम्भ भर सके ?? .. है कोई जो भक्तों को अक्लमंद सिद्ध कर सके ?? .. है कोई अन्ना का चेला जो यादव-भूषण में हवा भर सके ?? .. है कोई समझदार जो सिद्धू का साथ भी दे सके ?? ....

और है कोई टुच्चा लुच्चा जो अब माई के लाल केजरीवाल को पंजाब जीतने से रोक सके ???? ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Thursday 22 September 2016

// दे दिया !! मुहँतोड़ जवाब दे दिया !! .. फिर भी मुहँ भक्तों के ही लटके हुए हैं - क्यों ?? ..//


और जैसी की अपेक्षा थी ....
दे दिया !! दे दिया !! दे दिया भई दे दिया !! .. मुहँतोड़ जवाब दे दिया !!!! ....

नापाक को दो टूक कह दिया !! .. बात और बंदूक एक साथ नहीं ....
कपिल शर्मा को बता दिया !! .. साहब की निंदा और शिकायत एक साथ नहीं ....
केजरीवाल को निपटा दिया !! .. लम्बी जुबां और चैन की सांस एक साथ नहीं ....

यानि एक साथ इतने मुहँतोड़ जवाब .. पर फिर भी मैं देख रहा हूँ कि भक्तो के मुहँ लटके हुए हैं .... ना पाक मुद्दे पर कोई ख़ुशी - ना कपिल की ऐसी तैसी पर कोई ख़ुशी ....
चलो ये छोटी मोटी उब्लब्धि तो ठीक पर - और तो और केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज होने तक की ख़ुशी नहीं - अभी तक कोई जश्न नहीं - केजरीवाल के घर के सामने का मैनग्रोव भी सूना सूना - कोई अतिक्रमण नहीं कोई हलचल नहीं कोई धरना प्रदर्शन नहीं .... कारण ??  

कारण ?? .... कारण मैं बताता हूँ ....

नापाक का मुहँ टूट गया होगा - निश्चित टूट गया होगा .. पर बेवकूफ भक्तों को दिख ही नहीं रहा है - उन्हें अपने साहब पर भरोसा ही नहीं रहा - तो क्या कीजिये ?? ....

और कपिल शर्मा का मुहँ भी टूट गया है - मुहँ तो क्या घोषणा अनुसार तो उसका मैनग्रोव पिछवाड़ा भी टूटना तय है .... पर भक्तों को लग रहा है कि बेचारा कपिल !! .. फ़ोकट लपेटे में आ गया - और तो और कई हज़ार लोगों को भी बैठे बैठाए उलझवा गया - जिनमें अधिकांश नियमतोड़ भक्त और भाजपाई ही हैं .... जिन्होंने भाजपाइयों के ही चंगुओं और मंगुओं को लाखों रूपए की रिश्वत दे देकर ऊपर तक माल पहुंचा कुछ छोटा मोटा अतिक्रमण भर ही तो किया था .... पर अब सब कुछ टूटेगा ....

और तो और मुम्बई से मीलों दूर इंदौर तक में भक्तो में सिहरन है कि उनके मकानों और दुकानों और गोदामों में जो नियमित अनियमितताएं विद्यमान हैं .. वो भी कहीं मुहंतोड़ जवाब के चक्कर में तोड़ ना दी जाएं - बिल्कुल नापाक पाक के मुहँ की ही तरह .... और तो और अब तो मुझे भी आते जाते कई सरकारी भवनों और धर्मस्थलों और दादा गुंडे लोगों के सार्वजनिक भवनों के मुहँ धड़ पिछवाड़े और गड़ी नीवें भी टूटनीय ही दिख रही हैं .. और कई संभ्रांत ५ साल के लिये ससुराल जाते दिख रहे हैं .... बेचारे !! .. सब मुहँटूटे कपिल शर्मा के कारण ....

और सबसे बड़ा कारण जिसके कारण भक्तो के मुहँ ना केवल लटके बल्कि झुके मुरझाए लज्जित और भयभीत भी दिख रहे हैं वो है एक भय - और भय है कि - अब केजरीवाल भी कहीं उन पर दर्ज की गई एफआईआर का मुहँतोड़ जवाब तो नहीं दे देंगे ?? .. और मुझे लगता है कि भक्तों का भय और मुँह लटकाये रखना जायज़ है .. बेचारे भक्त और भक्तों के साहब मुहँतोड़ जवाब की प्रत्याशा में ....

लटके लटके से साहब नज़र आते हैं - कुछ तो है जो परेशान नज़र आते हैं !! .... है ना !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Wednesday 21 September 2016

// भक्तों !! ये समय मोदी जी का साथ देने का है .. प्लीज़ !! ....//


आज मुझे लगता है हमारे दुश्मन ने हमारे मोदी जी को थप्पड़ मारा है .... क्योंकि हमारे मोदी जी के पाकिस्तान के सद्भावना दौरे के ठीक बाद पहले पठानकोट किया गया था - और उसको हजम करवाते ही उरी हो गया है .. हमारे १८ जवान शहीद हो गए हैं ....

इसलिए मेरा तो खून खौल रहा है .... और मैं देख रहा हूँ कि पूरे देश का ही खून खौल रहा है .... और सब दूर से पाकिस्तान पर युद्धस्तर पर युद्ध जैसी ही कार्यवाही की मांग उठ रही है .... जिसे संजीदगी के साथ ग्राह्य कर आगे परिपक्वता के साथ कुछ करने की दरकार है .... सबको साथ ले - पूरी एकता और ताकत के साथ ....

पर मुझे आज दुःख हो रहा है - क्योंकि आज मैं २-३ भक्तों से मिला और मैनें पाया कि उनका खून ठंडा सा हो गया है - बल्कि उल्टे एक भक्त तो हमारे मोदी जी को ही बुरा भला कह रहा था ....

और मैंने ये भी पाया कि हताशा में एक भक्त तो मणिशंकर अईय्यर और सलमान खुर्शीद और राहुल गाँधी और तो और जवाहर लाल नेहरू तक को याद कर रहा है .... वो अब भी बात कर रहा है जेएनयू में कथित देश विरोधी नारे लगाने वालों की .. २६/११ हमले की .. बाटला हाऊस - इशरत जहां मुठभेड़ - समझौता एक्सप्रेस विस्फोट की .... और वो मुहँ लटकाए बुझे-बुझे कह रहा है कि कांग्रेस ने मरवा दिया ... और मोदी ने भी .... यानि ऐसा मान रहा है कि मर तो गए ही ???? .....

इसलिए इस पोस्ट के माध्यम से मेरा भक्तो को संदेश है कि ये समय अपनी अक्ल के दिवालियेपन के सर्टिफिकेट को सार्वजनिक करने का नहीं है .... और किसी को कोसने का भी नहीं है .... ये समय है - स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी का पुण्य स्मरण करते हुए - पूरे देश का साथ और सहयोग प्राप्त करते हुए - मोदी जी को पूरा साथ देकर उन्हें आवश्यक ऊर्जा देने का .. उन्हें जोश दिलाने का .... 

और भक्तों तुम्हें इस देश का हवाला .. कम से कम इस पोस्ट का मर्म जरूर समझ जाना .. और हो सके तो भाजपाई बद्तमीज़ प्रवक्ताओं को भी समझा देना .. प्लीज़ !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Tuesday 20 September 2016

// पितरों से मन की बात .. इनकी कड़ी से कड़ी निंदा करते रहना .. काऊं काऊं काऊं ....//


समय ......
आज रात १०-११ बजे तक ....
स्थान .....
दिल्ली वाले लोकल नेशनल टीवी के सारे चैनल ....

और .... अब बचा ही क्या है - सब कुछ तय तो हो ही चुका है ....

आज ही युद्ध का निपटारा होगा .... कड़ी निंदा और उसके बाद कड़ी से कड़ी निंदा से दुश्मन ढेर होगा ....

इस युद्ध में शास्त्र चलाएंगे .... संबित पात्रा के अलावा सेना से लगे जुड़े - जनरल बख्शी - जनरल शंकर राय चौधरी - मारुफ़ रजा - जनरल कादयान .. वगैरह ....
साथ देने के लिए अस्त्रों का प्रयोग करेंगे .... अरनब गोस्वामी - अंजना ओम कश्यप - रजत शर्मा - संदीप चौधरी - दीपक चौरसिया .... और वगैरह की जरूरत नहीं ....

इस क्रियाकर्म में आप भी सभी आमंत्रित हैं .... मैं भी रहूँगा - आप भी रहिएगा ....

और हाँ व्हाट्सअप पर भी बने रहिएगा .. सभी ग्रुप के कई एक्सपर्ट भक्त साथी निपटाने में अपना सहयोग देंगे ही ....

छोड़ेंगे नही .. चाहे जो भी हो जाये .. चिल्ला चिल्ला कर ही निपटा देंगे .. कड़ी निंदा से ही निपटा देंगे ....

और पूरे श्राद्ध पक्ष में जश्न मनाएंगे .... काऊं काऊं काऊं ... करके ....

और जश्न का समापन इस बार साहब करेंगे .. अपने अंदाज़ में ..कुछ इस तरह ....

पितरों !! .. आज फिर मन की बात करने में मज़ा आ रहा है - यहां से बहुत सारे भेजे हैं सम्हाल लेना .. इन्हें वहां भी चैन से मत बैठने देना .... इनकी कड़ी से कड़ी निंदा करते रहना .... काऊं काऊं काऊं ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// मोदी 'अतृप्त आत्मा' .... केजरीवाल 'तृप्त आत्मा' ....//


मुझे ये आत्मा और परमात्मा का कुछ भी पक्का पक्का पता नहीं .. जैसे कि - क्या ये जानवरों की आत्मा और इंसानो की आत्मा में अंतर होता है कि नहीं ?? .. क्या भैंस और गाय की आत्मा में भी अंतर होता है कि नहीं ?? .. मच्छर बैक्टीरिया आदि में भी छोटी छोटी आत्मा होती है अथवा नहीं ?? .. पुरुषों और स्त्रियों की आत्मा में क्या अंतर है ?? .. ये आत्मा मैन्युफैक्चर कहाँ से होके कैसे आती है - और शरीर में घुसती कब है और निकलती कब है - जाती कहाँ है या मंडराती कहाँ है ?? .. और तो और ये 'प्रेतात्मा' क्या बला है ?? .. क्या ये भी मानव चोले में ही रहती है ?? ..  

पर हाँ इन सबके बारे में सुना तो बहुत है .... और हाँ ग्रंथों पोथियों अखबारों पुस्तकों में और पिक्चरों में ये 'अतृप्त आत्मा' के बारे में भी काफी कुछ सुना है .... और अभी कुछ दिन पहले ही एक उच्च कोटि की प्रेतात्मा टाइप की आत्मा से भी इसके बारे में कुछ ज्ञानवर्धक सुना - और वो ये कि - जिस आत्मा धारी व्यक्ति के पास साईकिल हो और वो स्कूटर की इच्छा करे तो उसकी आत्मा को 'अतृप्त आत्मा" कहा जाएगा ....

और प्रेतात्मा टाइप की आत्मा ने साफ़ किया कि उनकी बात के शाब्दिक अर्थ पर बवाल ना मचाया जाए - और उसका मतलब यह है कि जो हमेशा ज्यादा की चाहत या इच्छा बनाए रखे उसे "अतृप्त आत्मा" माना जाना चाहिए ....   

जनता ने मोदी को लोकसभा चुनाव जितवा दिया - प्रधानमंत्री बनवा दिया - उनके दिन अच्छे हो चले .. पर फिर उन्हें चाहत का कीड़ा काटा - देश को कांग्रेस मुक्त करना है - महाराष्ट्र - हरयाणा - दिल्ली - बिहार - बंगाल - तमिलनाडु - केरल - पंजाब - यूपी - गुजरात - आदि सब जीतना है .. अरुणाचल उत्तराखंड भी हथियाना है .... और तो और २०१९ भी जीतना है और २०२४ भी .... और इसलिए प्रेतात्मा टाइप की आत्मा की विवेचना और तर्क अनुसार मोदी 'अतृप्त आत्मा' सिद्ध होते हैं .... वैसे भी व्यवहार से वो 'अतृप्त आत्मा' ही दिखते हैं ....

और जनाब यदि में मोदी की बात कर उन्हें 'अतृप्त आत्मा' कहूँ और केजरीवाल की बात तक ना करूं तो भक्तों की संतप्त आत्मा तो तड़प ही जाएगी .... इसलिए भक्तों की आत्मा की तृप्ति के लिए कहता चलूँ .... कि अरविन्द केजरीवाल कभी भी और ज्यादा की चाहत करते नहीं दिखे - वो हमेशा मोदी को ही गरियाते रहते हैं - उन्हें ही घेरते रहते हैं - उन्हें ही भला बुरा कहते रहते हैं - और हमेशा से मात्र एक चाहत बनाए हुए हैं .... उन्हें देश का सिस्टम बदल भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का निपटारा करना है - बस !! .... इसलिए केजरीवाल मुझे सदैव 'तृप्त आत्मा' दिखे .... है ना ?? .. कोई शक ?? .. कोई आपत्ति ?? .. 

और सही बात तो ये भी है कि जब तक मोदी अपदस्थ नहीं होते और केजरीवाल पूर्ण रूप से सफल नहीं होते .. मैं भी 'अतृप्त आत्मा' .. बिल्कुल मोदी जैसे .... हा ! हा !! हा !!! ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Monday 19 September 2016

// अब जवाबी कार्यवाही के लिए समय और स्थान हमारी सेना तय करेगी ....//


तो क्या मान लूँ कि अब तक समय और स्थान पाकिस्तानी ही तय कर रहे थे ?? ....  
तो क्या मान लूँ कि जवाबी सैन्य कार्यवाही के लिए दुनिया में कभी यह हुआ होगा कि समय और स्थान दुश्मन सेना ने तय किया हो ?? ... 

तो क्या मान लूँ कि अब जाकर हमारी सेना को खुली छूट दी गई है ?? ....
तो क्या मान लूँ कि अब तक हमारी सेना को खुली छूट नहीं दी गई थी ?? ....
तो क्या मान लूँ कि जैसे कश्मीर में सेना को संयम से मरने-मारने के निर्देश हैं - वैसे ही निर्देश पाकिस्तान बॉर्डर पर भी लागू थे ?? ....

तो क्या मान लूँ कि अब तक सब मोदी ही सब कुछ तय करते रहे थे ?? ....
तो क्या मान लूँ कि अब मोदी कुछ तय नहीं करेंगे ?? ....

तो क्या मान लूँ कि अब कुछ होकर रहेगा ?? ....

या फिर मान लूँ कि अब भी कुछ नहीं होगा ?? ....
और सेना ने भी जुमले देना शुरू कर दिया है ?? ....

क्योंकि मुझे लगता है कि - "जवाबी कार्यवाही के लिए समय और स्थान हमारी सेना तय करेगी" - यह बयान "सेना" की तरफ से दिया जाना बचकाना और अनावश्यक और प्रायोजित लगता है ....

और मुझे याद आता है कि ये हूबहू वही राजनीतिक बयान ही है - जो यकीनन पठानकोट में भी मुँह की खाकर दिया गया था ....

इसलिए मुझे लगता है कि हमारी गौरवशाली बहादुर सेना जुमलेबाजों से सतर्क हो उनसे अपने आपको अलग कर सेना से अपेक्षित एक्शन शीघ्र कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगी .. और बयानों तक सीमित नहीं रहेगी .... और स्थान और समय स्वाभाविक रूप से बिना कुछ बोले खुद ही तो तय करेगी - ना केजरीवाल से ना मुझ से और ना ही मोदी से पूछकर ....

और हाँ भक्तों की कसम - मेरी तरफ से भी सेना को खुली छूट है - समय और स्थान खुद चुनो और जवाब दो .. जुमले बाद में .... जय हिन्द !!!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// "उरी हमले की जांच हो" .. गए-गुजरे जनरल वी के सिंह की माँग ?? ....//


मुझे समझ नहीं आता कि इस मोदी सरकार में कैसे कैसे लोगों को भर्ती कर लिया गया है - जो जब भी कुछ करते हैं बकवास ही करते हैं .... मसलन जन्म के मामले में ही कन्फ्यूज्ड - गए-गुजरे जनरल वी के सिंह - जो फिलहाल केंद्र में विदेश राज्य मंत्री हैं - और माँग कर रहे हैं कि उरी हमले की जांच हो ....

अरे यार वी के सिंह ये माँग किस से कर रहे हो ?? मुझसे या केजरीवाल से ?? या अन्ना से ?? या अपने दिल्ली वाले एसीबी के मीणा भैया से ?? या अभूतपूर्व पुलिस कमिश्नर बस्सी से ?? या देश की प्रथम कल्पित पुलिस अधिकारी बहन किरण बेदी से ?? .... नहीं ना ?? ..

यकीनन माँग तो उसी से की जाती है जिसका माँग पूरी करने का दायित्व हो .. और क्योंकि वी के सिंह स्वयं सेना में जनरल रहे हैं और वर्तमान में मंत्री तो ये तो मालुम ही होगा कि ऐसी माँग सार्वजानिक नहीं करते हुए सीधे प्रधानमंत्री या रक्षामंत्री से की जा सकती थी ..है ना ..?? .. पर ऐसा हुआ नहीं .. तो क्या माना जाए कि मोदी सुनते नहीं ?? या पर्रिकर समझते नहीं ?? .. तौबा !!!!

यार समझ नहीं आता कि ये वी के सिंह सेना के जनरल क्यों और कैसे बने ?? .. और इसलिए ही लगता है कि सेना का भी अवमूल्यन यहां तक हो गया है कि .. रात में सब मस्त सो रहे होते हैं और दुश्मन कैंप के अंदर घुस कर अपना काम कर गुजरते हैं .... यानि चूक तो हुई दिखती है - और इस चूक की जवाबदारी भी तय होनी चाहिए - और जनता के मन में उमड़े प्रश्नों का समाधान भी होना चाहिए .. और मामले की जांच भी .... 

पर मामले की जांच की मांग यदि मैं करूं या कोई आमजन - जा विपक्षी नेता - या फिर मोदी को झकझोरने वाले केजरीवाल - तो वहां तक तो बात समझ आती है .... पर यदि कोई मंत्री स्वयं ही ऐसी मांग करे तो समझ नहीं आती .. क्योंकि कल से क्या रक्षामंत्री स्वयं ऐसी ही मांग तो नहीं कर बैठेंगे - या फिर मोदी ही ....

इसलिए आज फिर कुंठित और कुपित होकर कह रहा हूँ - बाढ़ में गई तुम सब लोगों की जांच और ऐसी जांच की माँग और कड़ी निंदा और संवेदनाएं और श्रद्धांजलियां और बयान और रुदन .... ये सब तो होता रहेगा बाद में भी - अभी तो मुझे बस कार्यवाही चाहिए - चुपचाप दिल दहला देने वाली कार्यवाही जिसकी देश ने मोदी से अपेक्षा रखी थी ....

और मोदी से इस अपेक्षा के साथ कि ऐसा करना मोदी की शुद्ध जिम्मेदारी जवाबदारी होगी - बिना राजनीति - बिना स्वार्थ - बिना पार्टी स्वार्थ - बिना आदतन स्वप्रशंसा - बिना एहसान लादे - बिना लफ़्फ़ाज़ी - आदि के .... यानि बिना श्रेय लिए अपना कर्त्तव्य समझकर .. सेवक की तरह - चौकीदार की तरह - एक प्रधानमंत्री की तरह ....

और मोदी जी !! .. यदि उपयुक्त और अपेक्षित नहीं करते बन रहा हो तो भी कोई बात नहीं - जगह खाली करो - किसी और को करने दो .... जय हिन्द !!!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Sunday 18 September 2016

// अरे अरनबुआ .. वो जुमला क्या था रे .. १ के बदले १० सिर - या १० के बदले १ सिर ....//


अबे अरनबुआ .. तेरे प्रोग्राम में तू सबको कितिनी गालियां देता रहा है - अंग्रेज़ी में - भूल गया ?? .... अब कहाँ घुस गया बे ?? .. संडे की छुट्टी मना रहा है ?? .. तेरेको शर्म नहीं आती ?? .. १७ जवान शहीद हो गए .. पूरा देश परेशान हो रहा है .. जंग जैसे हालात हैं - और तू जंग जैसे संडे की छुट्टी मना रहा है .. जबकि देश को तेरी सख्त जरूरत आन पड़ी है ....

और जरूरत यह है अरनबुआ कि - जरा तेरे आकाओं से पूछ कर कन्फर्म तो कर यार कि - वो जुमला क्या था - १ के बदले १० सिर - या १० के बदले १ सिर .. ????

और हाँ अब यह भी बताना - साहेब इस्लामाबाद जा रहे हैं ???? ....

तुरंत टाइम्स नाउ पर आकर बता - नहीं तो गालियां खा - उतनी ही गालियां जो तू रोज़ लोगों को खुंदक और पैसे खाकर देता है .... मर्ज़ी तेरी .. समझा ?? .. "TROLL" !! .... 

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// जिसे भक्त "तुरुप का इक्का" समझ बैठे थे - वो तो जोकर निकला ....//


आज जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर हुए एक और आतंकी हमले में हमारे १७ जवान शहीद हो गए ....

मन बहुत उदास हो चला - और उस पर एक भक्त ने फिर उद्वेलित कर दिया .... बोला .. अरे साहब अभी आप थोड़ा इंतज़ार करो - मोदी कब बलूचिस्तान छीन लेंगे पाकिस्तान को मालुम भी नहीं चलेगा .. अभी हमारे "तुरुप के इक्के" का कमाल देखना .. बस देखते जाओ ....

और भक्तों के "तुरुप के इक्के" की शान में मेरे दुखते दिल से निकली मेरी त्वरित प्रतिक्रया ....   

जिसे भक्त पान का इक्का समझ बैठे थे .. वो कमल-पसंद तमाखू का गुटखा निकला ....
जिसे भक्त ईंट का इक्का समझ बैठे थे .. वो फूटी किस्मत का पत्थर निकला ....
जिसे भक्त चिड़ी का इक्का समझ बैठे थे .. वो दब्बू चिड़ीमार निकला ....
जिसे भक्त हुकुम का इक्का समझ बैठे थे .. वो बुड़बुड़ाने वाला हुक्का निकला ....

और जिसे भक्त "तुरुप का इक्का" समझ बैठे थे - वो तो जोकर निकला ....

और तो और इनका बादशाह - बिना बेगम निकला ....
और जिसे भक्त कहते थे चिड़ी का गुलाम - वो नहले पे दहला निकला ....

बाक़ी बचा दुक्का तिक्का चौक्का - पंजा छक्का सत्ता - और अट्ठा ....
तो कोई दोगला तिरया चौपाया - पंजे का छकाया सताया - उल्लू का पट्ठा निकला ....

इति - भक्तों की ताश का हो सत्यानाश !! 

ब्रह्म प्रकाश दुआ - १८ सितंबर २०१६

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// निखट्टू मनोहर पर्रिकर को दिल्ली के मच्छर मारने के काम में लगाने हेतु सुझाव ....//


अभी तक पूरा मीडिया और पूरा देश लिप्त संलिप्त था और उलझा था दिल्ली की विकट विकराल समस्याओं में .... जैसे डिसिल्टिंग हुई नहीं - फॉगिंग हुई नहीं .... सिसोदिया उपस्थित नहीं .. और केजरीवाल भी नदारद ....आदि !!

उधर हमारे अब तक फालतू निखट्टू बैठे रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने रहस्योद्घाटन किया कि मोदी के विरुद्ध बोलने के कारण केजरीवाल की हुई लंबी जुबान को आपरेशन कर छोटा करना पड़ा है ....

और मेरा अनुमान है कि दिल्ली में विकराल समस्याएं तो रहेंगी ही और छोटी जुबान वालों की बयानबाज़ी भी जारी ही रहेगी .. पर उन पर मीडिया मोडिया कवरेज आज कुछ फीका रहेगा ....

कारण यह कि - भारत पाकिस्तान के बीच उरी बॉर्डर पर भी एक छोटी सी समस्या आ गई है ....

कुछ गिनती के टुटपुंजिये आतंकवादी हमारे उरी के आर्मी ब्रिगेड हेड क्वार्टर में अंदर तक निर्बाध घुस गए हैं .. पर उन्हें मालुम नहीं कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के बाद सबसे काबिल गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपना अमेरिका और रूस का 'जंकेट' निरस्त कर दिया है - और धोती पकड़ खुद मोर्चा सम्हाल लिया है .. और इसलिए मैं दावे से कह सकता हूँ कि जितने भी आतंकवादी घुसे हैं सबको मच्छर के माफिक मसल दिया जाएगा - मौत के घाट उतार दिया जाएगा ....

और इसलिए ही मैंने उरी कि इस घटना को छोटी समस्या बताया .. क्योंकि इस घटना में मच्छरी आतंकियों के दुस्साहस के कारण हमारे १७ जवान शहीद हुए हैं - पर दिल्ली में बता रहे हैं मच्छरों के प्राकृतिक साहस के कारण अब तक २० गरीब निपट चुके हैं - और कई लाइन में हैं ?? ....

और इसलिए मुझे लगता है कि हमारे रक्षामंत्री पर्रिकर को दिल्ली में मच्छरों को मारने के लिए तैनात कर दिया जाए तो बहुत बेहतर होगा .... क्योंकि बाकी काम गृहमंत्री सम्हाल ही रहे हैं ....

और हाँ वही पुरानी पठानकोट वाली टीम को उरी घटना के लिए दिल्ली में तैनात कर पाकिस्तान को मुहँतोड़ जवाब दिया जाए .... और नापाकियों को उरी का दौरा करवाकर इस हमले में भी उसके हाथ होने के सबूत दे दिए जाएं .... 

आखिर हमारे धोती पकड़ के आगे इन पाकिस्तानियों की औकात ही क्या ?? .... और हाँ यदि मोदी जी का बर्थडे 'जंकेट' समाप्त हो गया हो तो वो राजनाथ की जगह अमेरिका रूस निकल सकते हैं .... 

मेरे सुझाव बस यूँ ही .... बड़े ही अफ़सोस के साथ !!!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Saturday 17 September 2016

// मोदीजी क्या आप भी समझदार नहीं जो नासमझ जंग के भरोसे दिल्ली छोड़ दिए ?? ..//


आज मोदी जी का जन्मदिन था पर मैंने उन्हें शुभकामनाएं ना देनी थीं ना दीं .. कारण .. मेरी मर्ज़ी - मेरा दिमाग - मेरा दिल - मेरा विश्वास - मेरा आंकलन - मेरे तर्क .. आदि .. और नो कन्फ्यूज़न .... मुझे मोदी नापसंद - मैं मोदी से खफा भी हूँ ....

और खफा होने का कारण है कि कम से कम आज जब केजरीवाल दिल्ली में नहीं थे और मनीष सिसोदिया भी नहीं थे तो मोदी को दिल्ली में रुकना चाहिए था कि नहीं ?? .. क्योंकि दिल्ली में चिकनगुनिया डेंगू के कारण आपात स्थिति बनी हुई है .. और बाक़ी कोई समझदार दिल्ली में है नहीं .. इसलिए क्या आज ही अपना जन्मदिन मनाना जरूरी था क्या ?? .. अरे कल जब मनीष सिसोदिया दिल्ली पहुँच जाते - तब निकल जाते और मना लेते अपना जन्मदिन ....

और मैं कुछ गलत नहीं कह रहा - आप स्वयं देख लें कि मोदी की अनुपस्थिति में नजीब जंग तो सब कुछ गुड़ गोबर किये दे रहे हैं - सभी काम नासमझी से कर रहे हैं - क्योंकि स्पष्ट है कि उनमें वो समझ है ही नहीं जिसकी दरकार है .... और तो और मोदी आप इधर दिल्ली से निकले और उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी दिल्ली से निकल भोपाल पहुँच गए और अपने ऊपर स्याही फिंकवा लिए .... छि: .... 

चलिए जो हुआ सो हुआ .... अब आगे से मैं आशा करता हूँ कि जब भी केजरीवाल दिल्ली से बाहर हों तो मोदी समझदारी का परिचय देते हुए नजीब जंग के भरोसे दिल्ली को नहीं छोड़ेंगे .... और यदि मोदी मुझे ऐसा आश्वासन दे दें - या उनकी तरफ से कोई भक्त भी दे दे - तो मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे दूंगा .. क्या याद रखोगे किस दिलदार से पाला पड़ा था .... ठीक है !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// कातिलाना जंग साहेब - बहुत देर नहीं कर दी आपने टुच्ची सी कार्यवाही करने में ?? ..//


अर्नब गोस्वामी बिलख-बिलख रो रहा है चिल्ला रहा है - दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विदेशी दौरे पर क्यों हैं - वो दिल्ली में आई आपदा के समय दिल्ली में क्यों नहीं हैं ?? ..अर्नब गोस्वामी बहुत विचलित है दुखी है - वो दिल्लीवासियों की दुर्दशा पर संतप्त है  - उसके दिल में एक टीस सी उठ रही है - उसे मनीष सिसोदिया की अनुपस्थित बहुत अखर रही है - उसे दिल्ली में हुई चिकनगुनिया और डेंगू से कई मौतों का बेहद शोक है .. और उसे दिल दिमाग घुटने और पिछवाड़े से लग रहा है कि काश मनीष सिसोदिया दिल्ली में होते तो शायद उन सब की जान बच जाती ....

और बेचारा अर्नब ये रुदन और चिल्लाचोट और आह्वाहन कई दिनों से लगातार कर रहा है - अपनी पूरी शक्ति लगा उचक उचक ज़ुल्फें हिला-हिला कर रहा है - यहां तक कि उसने तो विदेश में अपनी पूरी टीम भेज दी जो मनीष सिसोदिया को ट्रैक कर सके - उसके पल-पल कदम-कदम की जानकारी प्राप्त कर पूरे देश को इस अहम् जानकारी से अवगत करा सके .... और उसने ऐसा कर भी दिया .... जबकि पूरी भारत सरकार और कई राज्य सरकारें भी कई अन्य हस्तियों और मुजरिमों के बारे में उनका अता-पता लगाने में असफल रहीं हैं  - पर अर्नब गोस्वामी की टीम ने वैसा ही मुश्किल काम तुरत-फुरत कर दिखाया .. मनीष को कैमरों में कैद कर सबके सामने पेश कर दिया .. प्रशंसनीय !! 

और उसके अथक प्रयासों के बाद ही जंग साहब आपका निर्दयी मन पिघला - और जब आपको लगा कि लोग आपसे भी पूछेंगे कि यदि आप खुद अपनी विदेश यात्रा छोड़ दिल्ली लौट आए तो फिर इस मनीष सिसोदिया को वापस क्यों नहीं बुलाया ?? .. केजरीवाल से डर गए या दब गए क्या ?? .... तो शायद आपने टुच्चा सा निर्णय लिया जो आपको बहुत पहले ले लेना था - और मनीष सिसोदिया का दौरा रद्द घोषित कर उन्हें वापस दिल्ली आने के आदेश जारी कर दिए .... शाब्बाश !!

भले ही ये छोटी टुच्ची सी कार्यवाही आपने बहुत विलम्ब से ही क्यों ना की हो पर उसके लिए आपको बधाई और केजरीवाल की तरफ से शुभकामनाएं ....

और साथ ही एक प्रश्न भी कि - जंग साहेब यदि आपने मनीष सिसोदिया को वापस बुलाने की कार्यवाही त्वरित कर दी होती - और यहां तक की स्वयं दिल्ली लौटने के पहले ही कर दी होती - तो क्या दिल्ली में चिकनगुनिया डेंगू से मरने वालों की जान नहीं बच सकती थी ?? .. यदि हाँ !! .. तो क्या आपको आपके कातिल होने का बोध नहीं हो रहा - कातिलाना जंग साहेब ??

सोचियेगा - और गहिर-गंभीर होकर ही सोचियेगा की आगे क्या ?? .. आखिर मामला जनता से संबंधित है जो सब देख रही है और सब जानती है .... समझे ना साहेब के जंग साहेब ??

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Friday 16 September 2016

// 'आप' की भर्ती पर त्योरी चढाने वाले सयाने बेशर्मो - अब तो शर्म करो ....//


संदीप कुमार का जब सेक्स सीडी प्रकरण सामने आया था तो केजरीवाल ने उसे तुरत-फुरत मंत्री पद से हटा दिया था .. और संदीप का तो पता नहीं - पर इतनी त्वरित कार्यवाही के कारण कांग्रेसियों और भाजपाइयों की झाग उठने के पहले ही बैठ गई थी .... तो फिर विपक्षी बेचारे क्या करते ?? .. खिसियाए से बोले थे कि - पार्टी से तो निकाला नहीं !! .... लेकिन २-३ दिन बाद उसे पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया .... अब ???? ....

बेचारे भाई लोग और बप्पा अन्ना और बेटा अर्नब और बहन शाज़िया अंजना सब पिल पड़े कि 'आप' में ऐसे लोग आए ही क्यों ?? लिए ही क्यों गए ?? .. प्रशांत की क्यों नहीं सुनी ?? .. योगेंद्र की क्यों नहीं मानी ?? .. ऐरे गैरों को टिकट क्यों दिए ?? सही छलनी क्यों नहीं लगाई ?? .. अच्छे लोगों को लेना था ना - पूरी जांच कर लेना था ना !! ....

और विलाप करने में ये कांग्रेस सबसे अग्रणी थी - जिसके सभी नेताओं और प्रवक्ताओं ने शुचिता की दुहाई दे दे 'आप' की भर्ती की बहुत उचक उचक निंदा करी थी .. पूरे उपहास के साथ ....

खैर बकवास का कोटा पूरा कर - धरना प्रदर्शन कर - आगे कुछ होते ना देख - मीडिया सहित सब पस्त हो चले .. और चिकनगुनिया के नए मसाले के आने के साथ वो मुद्दा शांत हो गया ....

पर आज फिर कुछ ऐसा मज़ेदार हुआ है कि मुझे उस ही मुद्दे पर फिर कुछ लिखने को मजबूर होना पड़ा है - या यूँ कहें मौका मिल गया है ....

हुआ यूँ है कि अरुणाचल के १ को छोड़कर सारे के सारे ४२ विधायक मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित कांग्रेस को छोड़ किसी दूसरे दल 'पीपीए' में शामिल हो गए हैं .... 'अभूतपूर्व' - 'विचित्र किन्तु सत्य' .... और इस तरह अब अरुणाचल प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय उपरान्त पुनः स्थापित कांग्रेस सरकार की पुनः वाट लग गई है - और अब क्रियाकर्म बारहवीं तेरहवी सब हो ही जाएगी ....

और मैं सोच रहा था कि ये ६०-७० वर्ष अनुभवीय सयाने कांग्रेसियों ने कैसी भर्ती कर मारी थी - जो ४३ में से केवल १ सही निकला ?? .... यानि वो १ विधायक सही और कांग्रेस हाईकमान सही .. बाकी सब 'आपिये' तुल्य ?? .. यानि बिन्नी जैसे - सेहरावत जैसे .. ???? ....

और हाँ इसके पहले कि भक्त कांग्रेस की तारीफ में पागल ना हो जाएं - बता दूं कि अरुणाचल में कांग्रेस से गए सभी विधायक भाजपा समर्थित 'पीपीए' में ले लिए गए हैं - पूरी छानबीन कर छलनी लगाकर !! .. ?? ..!! ..?? ....

तो मित्रो आप तो समझ ही गए ना कि केजरीवाल क्या चीज़ हैं !! .... ऐसे दर्जनों मुद्दे उनके आगे और पीछे चलते रहते हैं .. बिना उन्हें विचलित किए .. और विचलित यूँ ही अपने आप शर्मसार होते रहते हैं - और होते रहेंगे .... हा ! हा !! हा !!! .... जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// नशे उतर गए हैं नक़्शे बदल गए हैं - दिल्ली का रास्ता यूपी से नहीं पंजाब से जा रहा है ..//


कोई नेता अपना पद त्यागे या नहीं - पर यदि वो अपनी सरकारी गाडी लौटा दे और सरकारी बंगला खाली करने की ठान ले - तो ?? .. तो आप मान लें कि इस देश में और उत्तरप्रदेश में इससे ज्याद त्याग या पहलवानी या तिरिस्कार या खुंदक खा जाने की घटना और हो ही नहीं सकती .. और यूपी के एक पारिवारिक पहलवानी तिरस्कृत दिग्गज शिवपाल यादव ने कुछ ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है .... जिसका मतलब है -"टूट" ....

उधर यूपी की एक अन्य पार्टी बसपा में भी भारी टूटन हो चुकी है .. दूसरी पार्टियों ने इस पार्टी के नायाब नगीनों को सरेआम "लूट" लिया है - खसोट लिया है ....

एक और पार्टी है कांग्रेस - यूपी में आप इसे एक नई पार्टी कह सकते हैं जो पीके के खाट के नए नवेले आईडिया से चुनाव में अभी-अभी कूदी है - पर लगता है ये अब कितनी भी खाट बिछाले ये "खुट" चुकी है ....

अब बची एक और नसीब वाली फडतूस पार्टी जिसे भाजपा कहते हैं .... जिसकी हर स्तर पर पोल खुल चुकी है .. इसका लव-जेहाद अब ठंडा पड़ चुका है - गौमाता इस पर भारी पड़ चुकी है - गंगा माता रो रही है - राम जी की चल नहीं रही है - विकास की मृत्यु हो वाराणसी में उसका क्रियाकर्म भी हो चुका है - काला धन सफ़ेद हो चुका है इसलिए अब बचा ही नहीं है तो आने वाला भी नहीं है - अच्छे दिन तो आते ही नहीं हैं .. और इसलिए अब इसके नसीब भी फूट चुके हैं .... और इसलिए आप मान सकते हैं कि ये पार्टी अब "निपट" चुकी है ....

यानि यूपी में ....
समाजवादी पार्टी "टूट"चुकी है ....
बसपा "लुट" चुकी है ....
कांग्रेस "खुट" चुकी है ....
भाजपा "निपट" चुकी है ....

और यूपी में अभी "आप" है नहीं .... यानि यूपी का सत्यानाश होना तय है .... उस यूपी का सत्यानाश जिसके बारे में कहा जाता था कि दिल्ली का रास्ता यूपी होकर जाता है .... और स्थिति ये है कि यूपी का रास्ता यूपी में ही उलझा जलेबी बना हुआ है और कहीं भी जाता नहीं दिख पड़ रहा है ....

इसलिए यूपी अपना रास्ता स्वयं भटक गया है तो दिल्ली का रास्ता क्या ख़ाक दिखाएगा ?? ....

इसलिए मित्रो मुझे साफ़ साफ़ दिख रहा है - ज़माना बदल गया है - फ़िज़ाएं बदल गई हैं - नशे उतर गए हैं - और नक़्शे बदल गए हैं ....

दिल्ली का रास्ता - दिल्ली से पंजाब होकर दिल्ली को जाता साफ़ दिख रहा है  ....
और फिर यही रास्ता दिल्ली से गुजरात भी जाएगा और फिर यही रास्ता जलेबी भेदता हुआ यूपी भी आएगा ....
जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Thursday 15 September 2016

// जिन्हें खुद की धोने की तमीज़ नहीं - वे सुलभ शौचालय का धंधा कर रहे हैं ....//


एक बकवास इंग्लिश न्यूज़ चैनल है - 'TIMES NOW' ....
और एक इंग्लिश चैनल है 'CNN NEWS 18' ....

अब CNN ने अपने आपको No.1 चैनल घोषित कर दिया ....
और तब से TIMES चैनल चीं चूँ चीं चूँ कर रो रही है विलाप रही है - बार-बार कह रही है CNN झूठी - No.1 तो TIMES NOW ही है ....

इस तरह दोनों चैनल पर खुली जंग आप देख सकते हैं .... और इस बीच सारा मीडिया और बाकी सारी चैनल चुप हैं - कोई पचड़े में नहीं पड़ रहा - ना ही कोई मीडिया की कंट्रोलिंग संस्था ही कुछ कह रही है .... और जनता सब समझ रही है कि ये मीडिया में क्या तमाशा चल रहा है ....

पर मज़े की बात ये है कि यही TIMES NOW चैनल - जिसके अर्नब गोस्वामी की केजरीवाल पहले से लू उधेड़ चुके हैं - अब सुबह से शाम ये ही सिद्ध करने में लगी है कि दिल्ली में समस्त समस्याओं और चिकनगुनिया डेंगू मलेरिया आदि के लिए केवल 'आप' और 'आप' ही जिम्मेदार है .... जबकि शेखर गुप्ता अर्नब गोस्वामी अंजना ओम कश्यप जैसे कई दलालों को छोड़कर बच्चे बच्चे को मालुम है कि ४ अगस्त के दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद केजरीवाल के सभी अधिकार लगभग नगण्य निर्णीत किये जाकर LG नजीब जंग को दिल्ली का बॉस या चीफ घोषित किया जा चुका है .... और इसलिए दिल्ली की सभी समस्याओं की जवाबदारियां सीधे सीधे नजीब जंग की बनती हैं .... पर निश्चित रूप से मीडिया में भ्रष्टाचार की पर्यायवाची बनी TIMES NOW जान बूझकर अनजान है - बेशर्म है - बेपर्दा है ....

और इसलिए मुझे लगता है जैसे कि जिन्हें खुद की धोने की तमीज़ नहीं - वे सुलभ शौचालय का धंधा कर रहे हैं ....

इसलिए अरविन्द केजरीवाल जब तब चुन चुन कर मीडिया के दलालों की बेइज़्ज़ती करते हैं तो मज़ा आ जाता है .... और मैं उनकी निडरता और साफगोई और राजनीतिक कौशल्य का मुरीद हो जाता हूँ .... क्योंकि ऐसा होने के बाद ये नामुराद झखोरे दिन भर - केजरीवाल केजरीवाल केजरीवाल करते रहते हैं - उन्हें गालियां देते रहते हैं - और केजरीवाल प्रसन्नचित्त फ़ोकट में अपना प्रचार प्रसार करवा अपने काम से लगे रहते हैं .... बिल्कुल ऐसा आभास होता है कि जब भी अर्नब अंजना सुस्ताने को होते होंगे तो केजरीवाल एक गाली देकर इन्हें भड़का अपने काम से लग जाते होंगे .... बेचारे अर्नब और अंजना !!

और इसलिए मैं भी मानता हूँ कि बकवास चिल्ला चोट में No.1 चैनल तो TIMES NOW ही है - ये 'CNN NEWS 18' लगती कहाँ है ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //