Sunday 1 January 2017

// क्या फर्क पड़ता है - अखिलेश सफल और मोदी असफल क्यों - केजरी जीतेंगे क्यों ??...//


कुछ लोग और काफी भक्त कह रहे हैं कि अखिलेश और मुलायम का झगड़ा एक मिली जुली कुश्ती है - या फिर पुराने घाघ मुलायम की पुत्र अखिलेश को पुख्ता सत्तासीन करने की चाल - आदि !! ....

मेरी प्रतिक्रिया ....

क्या फर्क पड़ता है ?? .. अखिलेश अपने दमखम पर सफल हो रहे हैं या - अपनी या अपने बाप की राजनीतिक चालबाज़ी या दांवपेंच के बल पर .. मुख्य बात तो यही है ना कि अखिलेश सफल हो रहे हैं ....

ठीक वैसे ही जैसे क्या फर्क पड़ता है ?? .. मोदी भी अपने दमखम पर - या फिर अपनी या अपने आकाओं की राजनीतिक या व्यावसायिक चालबाज़ी या दांवपेंच के कारण आज सत्ता के शीर्ष पर बैठे हैं या बैठाए गए हैं .. और मुख्य बात तो बस यही है ना कि देश की ऐसी की तैसी हो रही है ....

और क्या फर्क पड़ता है कि नोटबंदी का फैसला मोदी ने अच्छी नीयत से लिया या बेवकूफी में - फायदा तो कुछ हुआ नहीं ना .. और नुकसान भरपल्ले ही पूरा देश भुगत रहा है कि नहीं ?? ....

और क्या फर्क पड़ता है कि नोटबंदी के ५० दिन बीत जाने के बाद भी मोदी ने अपने आप को किसी चौराहे पर उपलब्ध कराया हो या नहीं .. उनकी आलोचना तो फिर भी हर चौराहे पर हो ही रही है कि नहीं ....

और क्या फर्क पड़ता है कि पंजाब में अकाली भाजपा की नोटबंदी के कारण हारते हैं या भाजपाई नशा-नशाई अकालियों के कारण - या कांग्रेस कप्तान के कारण या खुद के बोझ तले - मुख्य बात तो यही है ना कि पंजाब में केजरीवाल जीत रहे हैं .. और वो भी अपने दमखम पर ....

मेरा निष्कर्ष .. ..

राजनीति में परिणाम बहुत मायने रखते हैं - और परिणाम दमखम से ही मिलते हैं - और यदि दमखम स्वयं का ना हो तो फिर परिणाम बहुत बुरे भी निकलते हैं .. .. समझे !! ....

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment