Tuesday 10 January 2017

// ४ फरवरी से ८ मार्च तक छुट्टे छूट केजरी को कैसे काबू में रखोगे भक्तों !?!? .. तौबा !! ..//


बहुत दिन हुए - उत्तरप्रदेश समाचारों में छाया हुआ है - और भाजपा के सबसे बद और बदनाम हो चले कार्यकर्त्ता मोदी भी कई रैलियों में धन बल के साथ पूरी ताकत झोंक चुके हैं - और भाजपा अपना पूरा ज़ोर उत्तरप्रदेश में ही लगाए हुए है - क्योंकि भाजपा को लगता है कि उत्तरप्रदेश चुनाव उसके लिए 'जीवन मरण' का प्रश्न है .. .. पर चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में साफ़ हो गया है कि टूट चुकी समाजवादी पार्टी अब भी बहुत भारी है .. ..

और फिर फ़ोकट बदनाम किये जाते रहे मोदी के जानी दुश्मन केजरीवाल ने भी तो घोषणा कर ही दी है कि पंजाब-गोवा में ४ फरवरी को मतदान होते ही फुरसत पा जाने के बाद वो बिंदास उत्तरप्रदेश में भाजपा को हराने के लिए ही प्रचार करेंगे .. और इसलिए मुझे लगता है कि 'जीवन' के बजाय भाजपा का तो 'मरण' ही हो जाएगा .. ..

इसलिए मोडिया और भक्तों और भाजपा और मोदी को मेरी सहानुभूतिपूर्वक सलाह .. ..

मोदी के लिए उत्तरप्रदेश चुनाव उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना पंजाब का - क्योंकि उत्तरप्रदेश हारने से तो केवल एक प्रदेश हाथ में नहीं आएगा बस - पर पंजाब में हारते ही मोदी के हाथ से तो सबकुछ निकल जाएगा क्योंकि वो एक अकेला केजरी ही ताली ठोंक मोदी की पगड़ी उछाल देगा और भाजपा की बैंड बजा देगा .. ..

इसलिए मोडिया और भक्तों और भाजपा और मोदी को मेरी सलाह है कि हारते हुए उत्तरप्रदेश में इतनी ज़ोर आज़माइश करने की बजाय पंजाब पर ज़ोर आज़माइश करें तो हारने के बाद दिल नहीं दुखेगा - और दिमाग तो है नहीं जो खराब होगा .. .. हा !! हा !! हा !! .. ..

अरे यार भक्तों बुरा मत मानो !! .. यदि तुम्हें लगता है कि तुम में दिमाग है तो फिर सोचो ना केजरीवाल जी का कोई तोड़ .. सोचो ना कि ४ फरवरी से ८ मार्च तक छुट्टे छूट केजरीवाल जी को कैसे काबू में रखोगे ?? .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment