Monday 9 January 2017

/.. वित्त वाले जेटली भाई ने घोषणा कर दी है .. होए !! बल्ले-बल्ले - बल्ले-बल्ले - बल्ले !! .. टैक्स ही टैक्स !! .. .. नोटबंदी के बाद भी - अप्रत्यक्ष कर प्राप्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी - प्रत्यक्ष कर भी बढ़ गया - सर्विस टैक्स बढ़ गया - कस्टम ड्यूटी बढ़ गई .. सारी आशंकाएं निर्मूल .. कोई परेशानी नहीं .. सब कुछ बढ़िया बढ़िया !! .. हा !! हा !! हा !! .. .. बच्चू अब बोलो - बहुत रो रहे थे ना नोटबंदी को .. तो अब क्या कहोगे ?? .. .. अब कहने को बचा ही क्या है .. स्साले ५०-१०० के छुट्टे टुच्चे नोट भी बंद कर दो भाई .. और मैं तो कहता हूँ कि ये मुआँ २००० का नया गुलाबी नोट भी अब जल्दी ही बंद कर दो भाई .. क्या है कि टैक्स और मिलेगा तो सरकारी खुशहाली और आएगी .. .. और पिछली बार ५००-१००० के बड़े नोटों को बंद करने से छोटों को कुछ तकलीफ हुई थी - तो शायद इस बार छोटे बड़े दोनों नोट बंद करने से सबको तकलीफ हो .. .. यानि सरकारी खुशहाली शायद और जबरदस्त हो .. .. बाकी देश तो कैशलेस होने में भी खुश ही है .. देश का क्या - संतप्त संतुष्ट सहिष्णु विचित्र देशवासियों का क्या ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


No comments:

Post a Comment