Sunday 8 January 2017

//.. 'मुख्यमंत्री' सिद्धू अब क्या करेंगे ?? ....//


ये लो जी .. अब तो हद्द हो गई .. बीवी गई कांग्रेस में .. कांग्रेस में जाकर बोली वो भी आ रहे हैं .. लगा कि उनकी धमाकेदार एंट्री होगी .. उन्हें उनकी मांग और ज़िद के अनुसार मुख्यमंत्री के पद का दावेदार घोषित किया जाएगा .. .. पर धमाकेदार एंट्री के पहले ही धमाका हो गया .. कांग्रेस ने घोषित कर दिया कि सिद्धू को उपमुख्यमंत्री का कोई वादा नहीं किया गया - यानि फिर मुख्यमंत्री बनाने का तो प्रश्न ही नहीं उठ रहा .. ..
तो फिर क्या सिद्धू मंत्री बनेंगे .. ना जी ना !! .. राज्यसभा सांसदी को तो लात मार के आए .. तो क्या अब एक राज्य में अदने मंत्री .. और वैसे भी मंत्री तो बीवी खुद बनेगी .. तो क्या मियाँ बीवी एक बराबर .. ना जी ना !! .. ..
तो फिर क्या सिद्धू कांग्रेस में झाड़ू लगाएंगे .. ना जी ना !! .. झाड़ू तो वो तब लगाएंगे ना जब कोई हाथ में झाड़ू पकड़ाएगा .. और अब तो कोई झाड़ू देने वाला भी नहीं .. ..

तो प्रश्न उठता है कि अब सिद्धू करेंगे क्या ?? .. ..

और मुझे लगता है कि अब वो योगेंद्र यादव की 'स्वराज इंडिया पार्टी' ज्वाइन करेंगे इस शर्त पर कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे .. .. अब आप समझदार लोग ये ना पूछ लेना कि क्या 'स्वराज इंडिया पार्टी' अन्ना के आशीर्वाद से पंजाब का चुनाव जीत रही है ?? .. क्योंकि फिर मैं पूछ लूँगा कि क्या कांग्रेस भी पंजाब का चुनाव जीत रही है जो सब फ़ोकट में हवा में फटा लठ्ठ भांज रहे हैं ?? .. ..

अरे आप मेरी मानो तो मालुम तो सिद्धू को भी है कि कोई जीते या हारे उन्हें कोई मुख्यमंत्री बनाने वाला नहीं - इसलिए उनकी मांग तो बस इतनी है कि मुझे मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करो .. और इसलिए मुझे लगता है कि कप्तान अमरिंदर सिंह गलती कर गए - उन्हें उनकी यह मांग मान लेना थी .. ..
तो क्या फिर यही मांग केजरीवाल को भी नहीं मान लेनी थी ?? .. नहीं जनाब बिल्कुल नहीं - क्योंकि ऐसे फालतू इंसान को मुख्यमंत्री बनाने का तो प्रश्न ही नहीं उठता - क्योंकि आखिर केजरीवाल कोई पागल थोड़े ही हैं जो सुनिश्चित जीत के बाद इनको मुख्यमंत्री बना देते .. हाँ नहीं तो !! .. ..

तो क्या अब गुरु के लिए एक ताली भी नहीं बनती .. बनती तो नहीं पर ठोकनी हो तो ठोंक लो - कौन रोकता है - वैसे भी आजकल कई बेवकूफ लाइन लगा लगा कर यूँ ही तालियां ठोंक ही रहे हैं - और कई समझदार अपना माथा भी ठोंक ही रहे हैं कि नहीं ?? .. ..

पर फिर भी सवाल तो अब भी बना हुआ है कि आखिर 'मुख्यमंत्री' सिद्दू क्या करेंगे - और मुझे लगता है कि अब सिद्धू ज़िन्दगी में पहली बार अक्लमंदी का परिचय देते हुए कह देंगे - गुरु ये राजनीति मेरे बस की नहीं .. और यदि वो ऐसा नहीं भी कहेंगे तो फिर कर भी क्या लेंगे ?? .. क्या होनूलुलू के मुख्यमंत्री बनेंगे ?? ..

तो गुरु !! ठोको गुरु के लिए एक ताली .. .. और आगे बढ़ो - कोई काम की बात करो .. .. आप तो अब ये बताओ कि सिद्धू की बीवी कितने मतों से हारेगी - और क्या सिद्धू चुनाव हारने के बाद राजनीति से सन्यास लेंगे कि नहीं ?? .. और क्या सिद्धू कांग्रेस से निकाले जाने पर या निकलने पर भाजपा में वापस जाएंगे - या लिए जाएंगे ?? .. हा !! हा !! हा !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment