Wednesday 15 March 2017

// दिल थाम के बैठिये .. आगे गुंडों की बारी नहीं .. अब भी आप की ही बारी है ?? ..//


वो सुप्रीम कोर्ट आरोपित था - वो फरार था - वो गायत्री प्रजापति था .. उसे या तो मरना था - या माल्या हो जाना था - या गिरफ्तार होना था .. और अंततः वो विशेष घडी आई जब वो आज सुबह गिरफ्तार हो गया .. और इस तरह समाज से खिलवाड़ करता एक सुप्रीम कोर्ट आरोपित - अब कानून से खिलवाड़ करता रहेगा - ऐसा माना जा सकता है .. ..

और आज से ही आप कई सत्तापक्षियों को - बल्ले फुलाते - जांघे ठोंकते - पीठ थपथपाते - छाती फुलाते - सत्ता के गलियारों से लेकर गली कूचों में - गर्व के साथ विचरण करते देख और सुन पाएंगे .. और ऐसा होना अपेक्षित भी है और अच्छा भी .. और बनता भी है .. ..

पर जनाब अब तो मानना ये पड़ेगा कि .. ये तो तय है कि - भले ही बिहार मध्यप्रदेश बंगाल हरियाणा गुजरात राजस्थान में तो शायद कोई गुंडा हो या ना भी हो - पर यूपी में तो गुंडाराज रहा है .. और इसका पुराना प्रमाण है भाजपाइयों बसपाइयों सपाइयों कांग्रेसियों के लाखों करोड़ों बयान और ताज़ा ताज़ा मोदी जी के बयान जिसमें यूपी में गुंडाराज का वर्णन ५६ इंची छाती से बखूबी किया गया है .. और जिससे ये अनुमान स्थापित होता है कि यूपी में कम से कम १ लाख गुंडे तो होंगे ही .. .. और इन गुंडों में भाजपाई - बसपाई - सपाई - कांग्रेसी - हिन्दू - मुस्लिम - यादव - ब्राह्मण आदि सभी पार्टियों धर्मो और जातियों के गुंडे होंगे ही .. ..

और क्योंकि अब माना जा सकता है कि यूपी चुनाव में मोदी विजय और गायत्री गिरफ्तारी से एक नए यूपी की नई नींव पड़ती दिख गई है .. अतः बाकी के १ लाख गुंडों की गिरफ्तारी भी होगी .. .. १ लाख की ना सही कम से कम १ हज़ार की तो होगी ही .. यानि हर दिन २-४ गायत्री-प्रजपतियों की गिरफ्तारी तो होनी ही चाहिए .. ..

और इसलिए मैं तो कुछ नहीं चाहता हूँ - मैं तो बस इतना चाहता हूँ कि मेरे भक्त मित्र जो सुप्रीम कोर्ट आरोपित गायत्री की गिरफ्तारी से फड़कन महसूस किये होंगे - वे देश के समक्ष आगामी संभावित या आंकलित पक्की-पक्की गिरफ्तारियों का समयबद्ध विवरण बता दें .. और यदि विवरण गलत निकलता है - या अन्य गिरफ्तारियां नहीं होती हैं - तो देशहित में यथासमय बिना अड़े ये भी मान लें कि यूपी में एक और नए गुंडाराज की नई नींव पड़ गई है - और एक और नई इमारत बनना शुरू हो गई है .. ..

दिल थाम के बैठिये .. आगे गुंडों की बारी नहीं .. अब भी आप की ही बारी है ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

4 comments:

  1. Janta Ka Reporter‏Verified account @JantaKaReporter 7h7 hours ago
    Demonetisation adversely hits income tax dept,Q4 advance tax mop-up falls 10%
    http://www.jantakareporter.com/india/demonetisation-adversely-hits-income-tax-deptq4-advance-tax-mop-falls-10/107368/ …

    ReplyDelete
  2. सुप्रीम कोर्ट परिसर में घुसकर प्रशांत भूषण को पीटने वाला TEJINDER PAL SINGH BAGGA भाजपा का प्रवक्ता बना http://www.bhopalsamachar.com/2017/03/tejinder-pal-singh-bagga.html#.WMnP5XWAxVc.twitter

    ReplyDelete
  3. Om Thanvi‏ @omthanvi Mar 15
    आइंस्टाइन के जन्मदिन पर एक जानकारी भरा लेख ...... http://fb.me/1fXSIqS9T

    ReplyDelete
  4. saMBrat‏ @samjpr 49m49 minutes ago
    राजस्थान सरकार की सवर्ण छात्रों के लिए कुछ बड़ी सौगात
    #Rajasthan http://fb.me/6fmAhuguU

    ReplyDelete