Thursday 2 March 2017

// अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ....//


'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' - ये क्या होता है ?? ..
होता नहीं है बे होती है !! ..
अच्छा - होती है - पर क्या होती है ?? ..
तू कुछ भी अभिव्यक्त कर सकता है !! ..
कुछ भी ?? ..
हाँ कुछ भी - पर वो गलत नहीं होना चाहिए !! ..
गलत मतलब ?? ..
अबे उल्लू गलत नहीं समझता - गलत मतलब जो सही ना हो !! ..
तो क्या कुछ सही भी होता है ?? ..
हाँ होता है !! ..
वो क्या होता है ?? ..
जो देशहित में हो !! ..
और गलत ?? ..
जो देशहित में ना हो !! ..
तो ये कैसे पता चलता है कि देशहित में क्या है क्या नहीं है ?? ..
अबे !! हम बैठे ही इसलिए हैं !! ..
तुम कौन ?? ..
हम कौन ? - हम कौन ?? .. स्स्स्साले !! बहुत जुबान लड़ाता है ?? .. ..
.. .. दे धाड़ !! दे धाड़ !! .. !! भारत माता की जय !! .. ..
और फिर पलट दे धाड़ !! दे धड़ाम !! .. !! जय हिन्द !!

तो 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' का मतलब अब तक तो मुझे यही समझ आया है .. यदि आप मुझ से अधिक मूर्ख हैं - या फिर आप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्य हैं - और यदि आप को कोई और दूसरा मतलब मालुम हो तो आप अभिव्यक्त कर सकते हैं .. ..

मैं आपको अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान करता हूँ .. क्या याद रखोगे कि किस दिल-दिमाग वाले बुढऊ से पाला पड़ा था .. .. समझे !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment