Saturday 18 March 2017

// पहले क्या ?? .. मंदिर विकास गंगा क्योटो किसान घी .. या मोदी मोदी मोदी ?? ....//


अभी योगी ने शपथ भी नहीं ली है कि अब बहस करने के शौक़ीन नई बहस छेड़े छोड़े दे रहे हैं .. कि यूपी में पहले राम मंदिर बनेगा या विकास होगा ?? .. ..

और भक्त हैं कि बहस को सिरे से ख़ारिज कर कह रहे हैं कि .. जब डबल इंजन लग गया है .. तो अब मंदिर भी बन जाएगा और विकास भी हो जाएगा .. ..

और अक्लमंद मान के चल रहे हैं कि .. वाकई बहस ही बेकार है .. ना मंदिर बनेगा ना विकास होगा .. ..

और मैं सोच रहा हूँ कि किसी भी बेकार काम को करने के लिए तो समय नहीं लगता - पर अच्छे काम को करने के लिए समय तो लगता ही है .. और किसी भी अच्छे काम को नहीं करने के लिए समय ही तो निकालना होता है .. और समय बड़ा बलवान है - किसी के रुकते रुकता नहीं - निकल ही जाएगा !! .. ..

वैसे ये बहस करने के शौकीनों से मैं तो समय रहते यह भी पूछना चाहूँगा कि गंगा पहले साफ़ होगी या क्योटो पहले बनेगा .. और किसानों के कर्ज पहले माफ़ होंगे या घी पहले पेला जाएगा ?? .. ..

तो आओ मैदान में - देखता हूँ ये बहसी कितनी बहस करते हैं - और भक्त कितनी बकवास ?? .. है ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment