Monday 27 March 2017

// यूपी के गुंडों की विकराल समस्या का - प्रचलित आसान सफल उपाय ....//


यूपी के ७-८ दिन पुराने पड़ गए नए-नए मुख्यमंत्री ने फरमाया है कि .. गुंडे या तो सुधर जाएं .. या यूपी छोड़ दें ..

ये भी मुझे कुछ स्कीम टाइप चीज़ लगी .. इसका एक कारण तो यह समझ में आता है कि यूपी के गुंडों को यूपी की जेल में ना तो बंद किया जा सकता है - ना ऐसी कोई संभावना लगती है - ना ऐसी कोई योजना ही संभावित है .. ..

पर स्कीम के तहत यूपी के गुंडों को पाकिस्तान क्यों नहीं भेजा जाना था ?? .. शायद इसलिए कि पाकिस्तान तो सभी ढेर सारे थोकबंद देशद्रोहियों को जो भेजना नियत और घोषित है .. और इतने सारे पाकिस्तान में समा भी नहीं पाएंगे .. और यदि यूपी के सारे गुंडे पाकिस्तान चले जाएंगे तो फिर तो पाकिस्तान और मजबूत हो जाएगा और समस्या भी और विकराल हो बेकाबू हो जाएगी .. ..

तो फिर जब यूपी के गुंडों को ये भरोसा हो जाएगा कि - ना तो उन्हें जेल में डाला जाएगा ना डाला जा सकता है - ना पाकिस्तान भेजा जाएगा ना भेजा जा सकता है - तो क्या किसी भी बेवकूफ तक को ऐसी कल्पना भी हो सकती है कि यूपी के गुंडे सुधर जाएंगे ?? .. अरे तौबा जनाब छोडो किस खुशफहमी में जी रहे हो ?? .. यूपी के गुंडे और सुधरेंगे ?? .. संभव ही नहीं !! .. ..

तो क्या फिर यूपी के गुंडे यूपी के बाहर चले जाएंगे ?? .. अरे छोडो जनाब इसमें भी क्या दम रखा है .. गुंडा क्या कभी अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि छोड़ता है .. क्या इतिहास में एक ऐसा उदहारण मिलता है कि कोई गुंडा कभी अपनी कार्यक्षेत्र की सीमा लांघते हुए दूर देश गुंडागर्दी करने निकल गया हो .. बल्कि यदि कोई गुंडा अपने कार्यक्षेत्र के बाहर निकला भी हो और कुछ गुंडई कर ली हो तो वो सबसे पहले अपने घर की तरफ ही गुलांटी भरता है .. .. जैसे रविन्द्र गायकवाड़ .. दिल्ली में गुंडागर्दी करके भगा ना सीधे घर के रास्ते ?? .. ..

और वैसे भी यूपी के गुंडे भाग के जाएंगे कहाँ .. अधिकांश जगह तो अब भाजपा की सरकारें हैं जहा नए नवेलों की दाल वैसे भी नहीं गलेगी .. और यदि कोई पंजाब जाता है तो फिर वहां तो गुंडों से भी बड़ेवाले संगठित माफिया हैं जिनसे पटरी बैठाना भी नामुमकिन होगा .. ..

यानि ये कुछ बातें तो तय हो जाती हैं कि - यूपी के गुंडे सुधरने से रहे - गुंडे जेल जाने से रहे - गुंडे पाकिस्तान जाने से रहे - गुंडे यूपी छोड़ने से रहे .. .. तो फिर समस्या का उपाय क्या ?? .. ..

उपाय बहुत सीधा सरल - व्यावहारिक - आजमाया हुआ - प्रचलित - सामान्य - आसान - सफल - अचूक है .. .. और वो उपाय है .. यूपी के सारे गुंडों को भाजपा ज्वाइन कर लेनी चाहिए और भाजपा ने सहर्ष उन्हें पार्टी में ले लेना चाहिए .. और लगता है ऐसा ही होगा .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment