Sunday 26 March 2017

// सेटिंग हो जाएगी ना ? .. अब नया गधा नया दाम - पहले वो लेते थे अब इधर ला ....//


ये कुछ भाजपाई विधायक विलक्षण प्रतिभा के धनी लगते हैं .. ३-४ दिन पहले मंत्री बने और गजब की जनहित कार्यवाही कर मारी .. मसलन उपेंद्र तिवारी ने यूपी के वनमंत्री बनने के बाद - शायद किसी डिपो का औचक निरीक्षण किया .. और चन्द घंटो में ही जान समझ घोषणा कर दी कि अरबों रुपये का घोटाला चल रहा था - बहुत पहले से कोई १०-१५ वर्षों से चल रहा था .. और डीएफओ सहित ४ अधिकारियों को तत्काल ही निलंबित भी कर दिया .. ..  डेरिंग - डैशिंग - डायनामिक !! .. है ना !! .. ..

यूपी में भाजपा के ७२ सांसद हैं - ३ साल से बैठे-बैठे बिराजमान थे .. कई लाखों भाजपाई भी थे .. कई कार्यकर्त्ता भी थे .. कई विधायक होते हुए विपक्ष में भी थे .. और सांसद होते हुए सत्ता में भी .. .. और उधर समाजवादी दे जम के माल सूत रहे थे .. .. पर शायद सब चुप थे - या खाने दे रहे थे - या मिल बाँट खा रहे थे - या अनभिज्ञ थे - या लल्लू थे - या संलिप्त थे - या बेवकूफ थे - या सजग नहीं थे .. .. अब क्या थे - अपने मुहँ से अपना बखान तो कोई करता नहीं - इसलिए बेहतर वर्णन तो भक्त ही कर सकेंगे .. ..

तो चलो भक्तों !! - बताओ तो ये माजरा क्या हुआ ?? .. और ये भी कि अरबों रूपए के घोटाले में कहीं कार्यवाही इतनी सख्त तो नहीं होगी ना कि इसी १ मामले में निकट भविष्य में ५०-१०० लोग जेल चले जाएंगे - और ५०-१०० करोड़ सरकारी खजाने में वापस आ जाएंगे ?? .. .. या फिर परवारे-परवारे कुछ-कुछ ऐसी सेटिंग हो जाएगी ना .. अब नया गधा नया दाम - पहले वो लेते थे अब इधर ला !! .. ..

और लगे हाथ ये भी बताना कि ये मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान महाराष्ट्र में भी लकड़ी चोरी का कारोबार कैसा चल रहा है - और कब से चल रहा है - और अब तक कितने अरब की चोरी हो चुकी है ?? .. और हाँ यह भी - कि अब आगे क्या होगा ?? .. योगिराज जैसे ही अन्य प्रदेशों में भी ऐसे सारे काम धंधे बंद होंगे .. या फिर - कहीं ऐसा तो नहीं कि भाजपा शासित रहे राज्यों में तो कभी भी ऐसा घोटाला होने का तो प्रश्न ही नहीं उठता - क्योंकि कोई प्रश्न उठाए ऐसी किसी की औकात भी कहाँ ?? .. है ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment