Saturday 4 March 2017

// मैं आया हूँ - आज जाऊंगा - कल फिर आऊंगा - रात को रुकूंगा .. बस सेवा करने !! ..//


आज मोदी जी बनारस पहुंचे .. और तब से अब तक के आवक-जावक के तथ्यात्मक कारण बिना बताए हुए बोले .. .. .. मैं आया हूँ .. मुझे आपका प्यार बार बार खींच कर ले आता है .. पिछली बार तब आया था .. अब आज आया हूँ .. पिछली बार ऐसा हुआ था .. आज फिर जाऊंगा .. कल फिर आऊंगा .. कल आऊंगा तो रात को रुकूंगा .. अब आया हूँ तो सेवा करने आया हूँ .. सेवा का सौभाग्य प्राप्त करने आया हूँ .. लोगों के दर्शन करने आया हूँ .. और वहां मौजूद भक्त और बनारसी खूब तालियां ठोंक रहे थे .. ..

बनारसियों को माँ गंगा का धन्यवाद देना ही होगा क्योंकि मोदी उनकी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त करने पहुँच गए हैं - वो भी बिना किसी स्वार्थ के - बिना ८ मार्च को पड़ने वाले वोटों की जुगाड़ में .. इसलिए मुझे लगता है बनारसियों को माँ गंगा को धन्यवाद देते हुए मोदी से सेवा कार्य करवाना चाहिए और वोट किसी और को दे देना चाहिए .. ..

मगर ऐसा होगा नहीं .. क्योंकि शायद अभी हमारा लोकतंत्र परिपक्व होना शुरू ही हुआ है .. परिपक्व हुआ नहीं है .. और इसलिए रैलियों का ऐसा ढर्रा अभी भी कारगर हो चल रहा है .. और हज़ार वास्तविक आवश्यक मुद्दे होने के बावज़ूद - चुनाव मुद्दे विहीन जुमलों के सहारे ही लड़े जा रहे हैं - और जीते भी जा रहे हैं .. .. पर ध्यान रहे !! शायद कल हार जाने के लिए ही .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment