Monday 27 March 2017

// इस देश का मुआं कानून किधर है ?? .. और सरकार किधर है ?? .. और .. ....//


पहले भाजपा विधायक सैनी ने कहा "जिसका भारत माता की जय के नारे लगाने में सीना चौड़ा नहीं होता है ऐसे लोगों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा" .. और अब भाजपा सांसद आरके सिंह ने कह दिया - जो उनके सामने कहेगा "भारत तेरे टुकड़े होंगे" वो उसे पटक पटक कर मारेंगे .. ..

सीना फुलाकर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ मेरी प्रतिक्रिया .. ..

और जो भी जिम्मेदार जवाबदार ऐसे आश्वासन देकर या ऐसी ही धाँसू बातें करके अभी तक कुछ नहीं किये हैं - यदि वो मेरे सामने आ जाएंगे तो मैं उनसे पूछूँगा कि .. वो लोग जो नारे लगाते हैं "भारत माता की जय" और उनका सीना चौड़ा नहीं होता - वो कौन हैं किधर हैं ?? .. और वो "भारत तेरे टुकड़े होंगे" के नारे लगाने वाले कौन हैं किधर हैं ?? .. .. इन्हें कौन ढूंढेगा और कौन तुम्हारे सामने लाकर खड़ा करेगा - कि ये लो इनके हाथ पाऊं तोड़ो और पटक पटक कर मारो ?? - और ये नेक काम कब तक पूरा होगा ?? .. ..

और इस देश का मुआँ कानून किधर है ?? .. और सरकार किधर है .. और पुलिस किधर है .. न्यायालय किधर हैं ?? .. .. और बरखुरदार यदि तुम्हें कुछ-कुछ या सबकुछ मालुम ही था कि वो कौन हैं किधर हैं तो तुम अब तक किधर थे - कर क्या रहे थे ?? .. ..

तो भक्तों को आदेश है कि .. माननीय सैनी और सिंह साहेबान को जनहित में मेरे समक्ष पेश होने का आग्रह किया जाए .. ताकि राष्टहित में जवाब तलब किए जा सकें !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

1 comment:

  1. Abhay Dubey‏ @AbhayDubey_ 8h8 hours ago
    मतलब कानूनी बूचड़खानों को गाय भेस काटने की आजादी सरकार ने ही दी है ? जो सरकार को पैसा देगा वही काटेगा ? टेक्स बड़ा या गाय माता ? https://twitter.com/AmarUjalaNews/status/846224137592848384 …

    ReplyDelete