Sunday 26 March 2017

/.. आज फिर साहेब ने 'मन की बात' कही .. उनके 'मन की बात' !! ..
बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ..
शहीद भगतसिंह सहदेव राजगुरु को याद किया ..
चंपारण सत्याग्रह और गांधी जी की बात कही ..

'न्यू इण्डिया' और 'सवा सौ करोड़ देशवासियों' का जाप किया .. वो भी स्पष्ट करते हुए कि बिना किसी बजट के ..
समाज के प्रति संवेदनाओं की बात कही .. और इसके लिए दूसरों के द्वारा किये अच्छे कामों का उल्लेख किया ..

फिर डिजिटल पेमेंट का विज्ञापित पहलू दोहराया .. कालेधन और भ्रष्टाचार का भी ज़िक्र करते हुए समझाया डिजिटल पेमेंट से क्या क्या होगा .. और भीम-आंबेडकर को भी अपनी बात से जोड़ा ..
और बड़ी सफाई से स्वच्छता अभियान आंदोलन की बात कहकर दूसरों के योगदान को सराहा ..

और फिर भोज झूठा ना छोड़ने की सारगर्भित बात पर बहुत बोले .. और लगे हाथ "डिप्रेशन" की बात पर भी लंबी उपयोगी बातें करी .. या यूं कहूँ कि उपदेश दिए .. या फिर और सही कहूँ तो उपचार ही बता दिए .. जिसके बहाने "योग" के फायदे भी बता दिए ..

आज भी कोई बात गलत नहीं कही ..
आज भी कोई बात वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सही नहीं कही ..
मुझे आज भी 'मन की बात' जंची नहीं ..
पर भक्तों को निश्चित जंची होगी .. इसलिए उनको बधाई !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

1 comment:

  1. AAP Express 🇮🇳‏ @AAPExpress 27m27 minutes ago
    AAP के हाउस टैक्स माफ़ करने के वादे के बाद BJP-CONG के दलाली नेटवर्ट को झटका, दोनो पार्टियां बौखलाईं!

    .@ArvindKejriwal
    .@msisodia pic.twitter.com/Onvk7EhhaH

    ReplyDelete