Thursday 23 March 2017

// भक्तो !! ..गंगा मैय्या पर हत्या का मुक़द्दमा ? .. आस्था की तो वाट लग जाएगी !! ....//


उफ्फ्फ !! ये क्या हो रहा है ?? ये हो क्या रहा है ?? .. क्या आस्था इस देश में कांग्रेस जैसी हैसियत पा जाएगी ?? .. ..

अरे करोड़ों की आस्था रही कि रामलला वहीँ पैदा हुए थे जहां अयोध्या में बताए जा रहे हैं - पर कोर्ट कहती है प्लाट की मिलकियत बताओ .. और वर्षों से जद्दोजहद चल ही रही है - और इसमें कई इंसानी खेपें निपट गईं - और एक दो ताज़ी खेपें भी सर पर टोपी दुपट्टे सजाए निपटने निपटाने के लिए तैयार खड़ी हैं .. ..

और ये तो पुराना उलझा उलझाया मामला था .. जो अभी सुलझा भी नहीं था - कि देहरादून हाईकोर्ट ने फतवा जैसा जारी कर दिया - कि गंगा आम मनुष्य माफिक .. .. ये तो हद्द हो गई !! .. ..

अरे भाई जो गंगा केवल साहेब की नहीं पर करोड़ों की माँ हो - और जिन गंगा मैय्या में पूरे विश्व के करोड़ों लोगों की आस्था हो - जो पूजी जाती हों - जो प्रेरणा देती हों - जो जीवन देती हों .. वो एकाएक इंसान घोषित कर दी जाएं .. वो भी बकायदा "कानूनन इंसान" ??

और मज़े या दुःख की बात ये कि लाखों भक्तों में अब तक कोई विचलन नहीं ?? कोई थिरकन नहीं ?? कोई प्रतिक्रिया नहीं ?? कोई रोष नहीं ?? कोई मोर्चा नहीं ?? कोई विरोध नहीं ?? ..

अरे भक्तो तुम्हे ये हो क्या गया है ?? .. ये तुम्हारी इतनी वर्षों पुरानी आस्था को हो क्या गया है ?? ..

अब मुझे बताओ तो कि कल से यदि गंगा में बाढ़ आई और किसी आम इंसान को बहा ले गई और गंगा मैय्या पर मुक़द्दमा कायम हो गया - इरादतन या गैर इरादतन हत्या का - और फिर सजा भी हो गई - तो क्या कर लोगे ???? .. .. कभी सोचा है ?? .. या बस जब देखो आस्था की बातें करते रहोगे या सबको फ़ोकट समझाते ही रहोगे ?? .. जागो भक्तो जागो !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment