Thursday 23 March 2017

// औचक भौचक परीक्षण भी कर लो - अब थोड़ा 'योगी योगी योगी' भी तो कर लो ....//


यूपी के नए सीएम और पुराने योगी तत्काल औचक निरीक्षण शुरू कर दिए हैं .. और सख्त कड़ा संदेश दे डाला है कि यह निरीक्षणों की शुरुआत है .. किसी भी हालत में सबको सुधरना ही होगा .. कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी .. कोई भी कदम उठाने में हिचकेंगे नहीं .. आदि !! .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

पूरी तरह हरकत में आए नरेंद्र के भी नाथ ..
देवेंद्र त्रिपेंद्र रूपानी रह गए पीछे दोदो हाथ ..
थोड़ा तुम भी सीखो और हिलो रघुवर दास .. 
अब तेरा क्या होगा वसुंधरा रमन शिवराज ..

ऐसा इसलिए कि ये भौचक करने वाले औचक निरीक्षणों के परिणाम नरेंद्र शासित देश और अन्य भाजपा शासित प्रदेशों में कभी प्रचारित नहीं किये गए .. या फिर कभी परिणाम हासिल ही नहीं हुए थे ?? .. ..

मसलन !! .. क्या ये मध्यप्रदेश में औचक निरीक्षण करने में कोई मनाही थी या किए नहीं - या शुरू में किए होंगे - बाद में नहीं - या फिर भौचक्के करने वाले औचक निरीक्षणों के बावजूद भी कोई परिणाम हासिल हुए नहीं .. या फिर शिवराज को लगा कि - जो चल रहा है चलने दो - जो मर रहा है मरने दो - जो मजे में है मजे में नहीं रहने दो - चर्चित सिंहस्थ के बाद नर्मदा यात्रा आदि चलने दो .. और चुनाव तो १८ में हैं - अभी १७ तो निकलने दो !! .. ..

इसलिए आज फिर भक्तों को एक मुफ्त सलाह - कुछ औचक भौचक परीक्षण भी कर लो यार .. और 'मोदी मोदी मोदी' के अलावा अब थोड़ा 'योगी योगी योगी' भी तो कर लो यार !! .. बाद की बाद में देखी जाएगी - है ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment