Wednesday 8 March 2017

// तो अब किस देशद्रोही ने सबूत मांगे थे और कौन बेवकूफ सबूत दिखा रहा है ?? ....//


देश के मध्यप्रदेश में ISIS द्वारा खुराफात करने के तुरंत बाद देश की चाक-चौबंद राज्यों की पुलिस के मिलेजुले ऑपरेशन्स के कारण आतंकियों का भंडाफोड़ हो गया .. और साथ ही एक आतंकी सैफुल्ला लखनऊ में मार गिराया गया .. और शायद १३ और आतंकी अभी भी भागते छुपते फिर रहे हैं .. ..

और कल से आज सुबह तक सभी टीवी चैनलों पर भंडाफोड़ और घटनाओं और उपलब्धियों का विवरण बताया जा रहा है .. और साथ ही मारे गए सैफुल्ला के आतंकी होने और ISIS से जुड़े होने के सबूत भी बताए जा रह हैं .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

ये सभी विवरण और सबूत किस देशद्रोही ने मांगे थे ?? .. और ये सभी विवरण और सबूत कौन बेवकूफ दिखा रहा है ?? .. और क्या मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को स्वयं मीडिया में आकर ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर इतनी त्वरित प्रतिक्रियाएं देना चाहिए ?? .. और यदि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े मामले में ऐसा किया जाकर कुछ श्रेय बटोरा है तो क्या देर सबेर श्रेय की चाहत रखने वाले प्रधानमंत्री भी इस मुद्दे पर मीडिया में आकर बोलेंगे ?? .. ..

बस अब भक्त मुझे गालियां दे सकते हैं कि मैनें भी तो इस संवेदनशील मुद्दे पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया दे दी .. वो क्या है ना कि मैं भी तो देशहित में त्वरित बकवास लिखते रहने का सर्टिफाइड खुराफाती हूँ .. और शायद इसलिए ही भक्तों की नज़र में देशद्रोही भी .. .. है ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment