Wednesday 22 March 2017

// ईश्वर अल्लाह के प्रॉपर्टी विवाद से हटकर - आओ इंसानी मसलों का समाधान निकालें ..//


यार एक बात समझ नहीं आती .. सुप्रीम कोर्ट ने कहा मंदिर-मस्जिद मामला मिल बैठ कर सुलझा लो .. तो ठीक है आज कहा है - कल एजेंट बैठ जाएंगे - परसों बात करेंगे - और पल्ले रोज़ फैसला भी कर लेंगे ..

पर कोर्ट ने ये तो नहीं कहा है ना कि जब तक मंदिर-मस्जिद का मामला नहीं सुलझता तब तक विकास की बात मत करना - बाकी सारी शिकायतें जप्त कर लेना - टुच्चों को गालियां देना बंद कर देना - नेताओं से सवाल-जवाब बंद कर देना .. नहीं ना !! .. ..

तो आओ !! - जब तक ईश्वर अल्लाह अपने-अपने एजेंटों के जरिये बातचीत में व्यस्त रहते हैं - अपनी समस्याओं से जूझते रहते हैं - अपनी-अपनी प्रॉपर्टी पर अपना अधिकार जमाते हैं .. हम सब इंसान इंसानियत की बातें करते रहें .. ..

तो आओ !! - किसानों की क़र्ज़ माफ़ी - बढ़ती महंगाई - गरीबी - बेरोज़गारी - भ्रष्टाचार - पेट्रोल डीजल रसोई गैस में सरकारी लूट - सरकारी दादागिरी - कालाधन - मंत्रीधन - नेताधन - अफसरधन - महिला सुरक्षा - पुरुष असुरक्षा - आदि अनेक इंसानी विषयों पर मन-मंथन करते हुए - इंसानों और इंसानियत के दुश्मनों को - ईश्वर अल्लाह पर से ध्यान हटा ज़रा इंसानों के बारे में भी सोचने हेतु मजबूर करते रहें .. ..

बाई गॉड की कसम !! - यदि सभी इंसान एक हो जाएं ना .. तो हम ईश्वर अल्लाह दोनों को बड़ी-बड़ी बेशकीमती प्रापर्टी यूं ही गिफ्ट में दे मालामाल कर सकने की कूवत हासिल कर लेंगे - और टुच्चों को बेघरबार करने की भी .. है ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment