Tuesday 14 March 2017

// चल हट पगले !! .. कुछ नहीं होगा - मोदी हैं ना !! ....//


सत्ता की मंडी में - गद्दियों की अदला-बदली छीना-झपटी के माहौल में - कच्चे-पक्के शाणे-भोले भक्तों की चौपाल में - उहापोह की स्थिति का अवलोकन हो .. ..

जब पर्रिकर को गोवा भेज दिया गया है तो पाकिस्तान को करारा जवाब कौन देगा ?? .. अब सर्जिकल स्ट्राइक कौन कर सकेगा ?? .. ..
और यदि राजनाथ को भी यूपी भेज दिया गया तो सुकमा में मारे गए १२ जवानों के हत्यारे नक्सलियों को मुहंतोड़ जवाब कौन देगा ?? .. ..

और यदि उमा भारती को गृह मंत्री बनाया गया तो गंगा माँ का क्या होगा ?? .. ..
और यदि शिवराज को रक्षामंत्री बनाया गया तो फिर व्यापम घोटाले से भक्तों की रक्षा कौन करेगा ?? .. ..

चल हट पगले !! .. सब कुछ हो जाएगा .. मोदी हैं ना !! .. ..

सच्ची !! .. तो फिर राम मंदिर भी बन जाएगा ?? .. धारा ३७० भी हट जाएगी ?? .. यूनिफाइड सिविल कोड भी आ जाएगा ?? .. माल्या भी आ जाएगा ?? .. रॉबर्ट वाड्रा भी जेल जाएगा ?? ..

चल हट पगले !! .. कुछ नहीं होगा - मोदी हैं ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment