Wednesday 29 March 2017

// भक्तो सभी बूचड़खाने बंद ना !! नया नारा लगाओगे ना .. !! बूचड़ !! बूचड़ !! बूचड़ !! ..//


" पूरे देश में बूचड़खाने बंद होने चाहिए .. आखिर वैध या अवैध क्या होता है ?? .. जानवरों को वैध बूचड़खानों में बलि देना सही है और अगर बूचड़खाना अवैध है तो वहां जानवरों की बलि देना गलत है ?? .. किसी को भी मारना नहीं चाहिए .. गो-हत्या पर बैन केवल एक राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में लगना चाहिए .. किसी एक राज्य के लिए एक नियम दूसरे राज्य के लिए दूसरा नियम नहीं होना चाहिए .. सभी बूचड़खानों को बैन करना चहिए - जिससे किसी भी जानवर की बलि नहीं दी जा सके .. लोगों से अपील है कि उन्हें मीट खाना बंद कर देना चाहिए " .. ..

प्यारे विशाल ह्रदय भक्तो !! .. ईमानदारी से बताना कि उपरोक्त विचार कितने धार्मिक परमार्थी हिंदूवादी से लगते हैं ना !! .. हाँ ना !! .. पक्का ना !! .. ..
मालूम है ये बातें किसने कहीं हैं ?? .. आज़म खान ने .. जी हाँ वही योगी प्रदेश के आजम खान !! .. ..

तो अब बताओ विचार अभी भी शुद्ध सात्विक धार्मिक परमार्थी हिंदूवादी जैसे ही लगते हैं ना .. शायद कहीं इसलिए तो नहीं कि आजम खान भी सनातनी हिन्दू ही हैं .. क्योंकि तब तो एक ही धर्म था हिन्दू - और सभी हिन्दू ही तो थे .. और संस्कार कभी मिटते थोड़े ही हैं .. फिर चाहे वो हिंदुओं के हों या मुसलामानों के या कांग्रेसियों के या भाजपाइयों के या भक्तों के .. है ना ?? .. ..

तो आप भी आजम खान से सहमत हुए ना !! .. तो क्या सभी वैध अवैध बूचड़खाने बंद होने ही चाहिए ना !! .. तो इस मुद्दे पर आप घुघ्घू जैसे चुप तो नहीं बैठोगे ना !! .. मेरी इस पोस्ट पर मुझे बुरा भला तो नहीं कहोगे ना !! है ना !! .. प्लीज !! .. नई मुहीम चलाओगे ना !! .. सभी बूचड़खाने बंद करवाओगे ना !! .. और जब तक सभी बूचड़खाने बंद नहीं होते - पुराने नारों की तर्ज़ पर नया नारा भी बुलंद करोगे ना .. बूचड़ !! बूचड़ !! बूचड़ !! .. .. है ना !! .. ..

या फिर सब बात दरकिनार .. क्या मुझे इतना भर बता दोगे कि आजम खान ने क्या गलत कहा ?? .. .. !! भारत माता की जय !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment