Wednesday 22 March 2017

// ये सब कही किसने थी - और करना किसको है ?? .. तो चल अलग हट तो .... ..//


चल हट !! .. पहली कैबिनेट मीटिंग में निर्णय लेने की बात कही थी .. तो ले लेंगे .. लागू करने की थोड़े ही कही थी ..
बात छोटे किसानों के क़र्ज़ माफ़ी की कही थी .. कितने छोटे - कौन छोटे - क्यों छोटे - कैसे छोटे .. ये सब भी तय करेंगे - तब ही तो क़र्ज़ माफ़ी करेंगे ..
हाँ कही थी - बूचड़खाने की भी बात कही थी - कहा था अवैध बंद कर देंगे .. यानि वैध रूप से तो अवैध बंद .. पर अवैध रूप से अवैध चलते रहेंगे तो देखेंगे ..
हाँ - हाँ - एंटी रोमियो स्क्वाड की भी बात कही थी .. रोमियो की खोज कर रखी थी - उनके स्क्वाड बना दे रहे हैं - अब वो एंटी सोशल कार्यवाही करेंगे - तो देखेंगे .. 
बाकि वो कानून व्यवस्था की भी कही थी .. तो कानून अपना काम करेगा .. और हम अपनी व्यवस्था जमा ही रहे हैं .. ..

और - और मंदिर और गंगा ?? .. .. अरे यार !! अब फ़ोकट बात मत करो .. कुछ भी तय नहीं कहा था .. .. समझे ?? .. ..

पर यार अब तुम भी एक बात बताओ !! .. ये सब कही किसने थी - और करना किसको है ?? .. तो चल अलग हट तो - बहुत हो गया - अब जरा व्यवस्थाएं जमाने दो तो !! .. .. 

वैसे मैं एक बात बताऊँ .. साहेब का तो मुकाबला हो नहीं सकता - पर फिर भी ये कुछ काम कर तो रहे हैं - अब क्या है ना कि ये तो समझा-समझा के मर गए - हर काम में समय तो लगता है ना !! .. २०२२ में ये सब बता देंगे .. या ना भी बताएंगे तो कर क्या लोगे ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment