Sunday 26 March 2017

// हाय !! .. दिल्ली पुलिस को कुछ मत कहना .. वो तो 'आप' के लिए ही है ....//


रविन्द्र गायकवाड़ - गुंडा गायकवाड़ - शिवसेना सांसद - सैंडल मार गायकवाड़ - बिज़नस क्लास में उड़ने वाला थर्ड क्लास सांसद .. बेशर्म गायकवाड़ .. बेवकूफ सांसद .. और ऐसी ही कितिनी ही बातें हमने सुनी - हमने कही - देश ने कही और देश ने सुनी .. ..

पर दिल्ली पुलिस के खुल्ले कान में डिस्को करती जूँ कुछ असर की उत्पत्ति नहीं कर सकी .. और दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं करी .. अपराध कर्ता गायकवाड़ को अब तक गिरफ्तार नहीं किया .. और ना ही गुंडे गायकवाड़ के विरुद्ध किसी अन्य प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही पेली ..

पर क्या देश के किसी जिम्मेदार को किसी ने यह कहते सुना कि - दिल्ली पुलिस गुंडों से डरने वाली या गुंडों को संरक्षण देने वाली सबसे भ्रष्ट निकम्मी दयनीय पुलिस निकली .. नहीं ना ?? .. कारण ?? .. ..

कारण मैं बताता हूँ - क्योंकि दिल्ली पुलिस 'आप' पर तुरत-फुरत सही-गलत कार्यवाही पेलने वाली पुलिस जो ठहरी !! .. समझो तो - वो तो 'आप' के लिए ही है - हमेशा तत्त्पर खूंखार मुस्तैद !! .. ..

अब यदि भक्त मेरे दिए कारण से संतुष्ट ना हों  तो कारण वो बता दें .. या कह ही दें कि दिल्ली पुलिस सबसे काबिल निष्पक्ष पुलिस .. आखिर कहने में क्या जाएगा .. इज़्ज़त होगी तो इज़्ज़त को बट्टा लगेगा ना !! .. है ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment