Saturday 1 April 2017

// 'अब की बार' देश देखेगा - केजरी पर मोदीवार - और केजरीवाल का पलटवार - बस !! ..//


चुनाव दिल्ली एमसीडी के .. भाजपा १० वर्षों से एमसीडी पर काबिज़ रही - या यूं कहें एमसीडी वर्षों से भाजपा की बपौती रही .. ..

और तो और विगत पौने तीन साल से दिल्ली के सातों के सातों सांसद भाजपाई ही बैठे हैं और केंद्र में मोदी सरकार भी भाजपा की ही .. .. इसके अलावा दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसकी सरकार के न्यायालयीन घोषित बॉस दिल्ली के उपराज्यपाल हुए जो भाजपाई केंद्र सरकार द्वारा नामित और नियंत्रित हैं .. और दिल्ली सरकार को अपने पूरे नियंत्रण में रखे हुए हैं .. ..

और बस इसके अलावा दिल्ली में एक अरविन्द केजरीवाल नाम के अदने से मुख्यमंत्री हैं जिसका नाम लेते ही पूरी भाजपा को सही में पसीने छूट जाते हैं - और जो २०१५ में दिल्ली की जनता द्वारा ५ साल के लिए चुने जाकर २०२० तक अपने पद पर बने रहेंगे .. .. 

और ना इधर की ना उधर की - दिल्ली एमसीडी चुनाव २०१७ के प्रचार के उपलक्ष में ही - भाजपाई ही कह रहे हैं - 'अब की बार' दिल्ली में खुशहाली लाना है .. ..

यानि 'अब की बार' तो गज़ब ही हो गया - क्योंकि 'अब की बार' इतनी साफगोई !! - वो भी इतनी चालाकी इतनी निर्लज्जता के साथ !! .. पर साथ ही मजबूरी में इतनी फूहड़ता के साथ भी !! .. .. 

'अब की बार' तो मानना ही पड़ेगा कि ये कारनामी भाजपाई देश को रुला-रुला कर ही अपनी खुशहाली लाएंगे .. ..

'अब की बार' पूरा हिंदुस्तान भुगतेगा .. 'अब की बार' पूरा हिंदुस्तान दिल्ली में एमसीडी चुनाव देखेगा .. .. बाक़ी - महँगाई - भ्रष्टाचार - स्वास्थ्य - शिक्षा - गरीबी - बेरोज़गारी - गर्मी - आदि से क्या लीजे-दीजे ?? .. ..

'अब की बार' तो हिंदुस्तान केजरी पर मोदीवार देखेगा .. और केजरीवाल का पलटवार देखेगा .. है ना !! .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment