Thursday 6 April 2017

// '१३२' और '३७' पर '५' बहुत भारी .. आखिर क्यों ?? ....//


आज बीजेपी का ३७ वां स्थापना दिवस है .. ..

कांग्रेस सन १८८५ में स्थापित हुई थी - यानि १३२ वर्ष पूर्व - और १३२ में से ६२ वर्षों तक देश को आज़ाद कराने के लिए खपने के बाद लगभग ७० साल से स्वतन्त्र भारत की सत्ता में काबिज़ रही - और मजे में रही .. .. और बकौल भाजपा कांग्रेस ने देश का बेड़ा गर्क किया और बहुत भ्रष्टाचार किया .. ..

और भाजपा को आज वाली पप्पू की कांग्रेस को उखाड़ने में - और सत्ता में स्वयं मजे करने की स्थिति में आने में - लगभग ३४ साल खपाने पड़े .. जी हाँ ३४ साल !! .. ..

और 'आप' २०१२ में स्थापित हुई - यानि मात्र ५ वर्ष पूर्व .. ..

उपरोक्त तथ्यों से स्थापित होता है कि .. ..

७० साल से देश का बेडा गर्क कर रही कांग्रेस पार्टी को उखाड़ने में सूरमाओं से पटी भरी ठुंसी लदी भाजपा ३४ साल तो नाकाम रही - यकीनन क्योंकि भाजपा स्वयं भी तो कांग्रेस जैसी ही है .. और अब तो ठप्पे-ठपके के साथ कांग्रेस-युक्त भी .. है ना !! .. ..

और 'आप' पार्टी के उदय के साथ ही उसने कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही तगड़े झटके दे मारे .. इतने तगड़े झटके कि कांग्रेस का तो अस्त शुरू हो गया - और भाजपा को स्वयं को बचाने हेतु एड़ी - चोटी का दम लगाना पड़ गया .. और 'केजरीवाल' नाम की नंगी खनकती तलवार उसके ऊपर शुरू से ही लटकी हुई है - और उसे आज भी भयभीत आतंकित और भेरू किये हुए है .. ..

और ऐसा यकीनन इसलिये ही हो पाया है क्योंकि 'आप' निश्चित रूप से कांग्रेस-भाजपा से आमूलचूल रूप से भिन्न है .. और 'आप' का तो स्वरूप ही क्रांतिकारी है - जो इसे इतने कम समय में कुछ अद्भुत और अलग करने की शक्ति प्रदान कर पाया है .. और साथ ही संपूर्ण विरोधी सत्ता तंत्र को 'आप' के विरुद्ध अनैतिक निम्नस्तरीय हरकतें और सत्ता का दुरूपयोग करने के लिए मजबूर कर पाया है .. और भक्तों को कलपने कुढ़ने डरने और गालियां देने पर भी मजबूर कर पाया है .. ..

और यही वो कारण हैं कि क्यों - '१३२' और '३७' पर '५' बहुत भारी है .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment