Wednesday 12 April 2017

// ईवीएम मशीनों से अविश्वास हटेगा - या - पोल खुलेगी !! .. आगे क्या ?? .. ..//


देर आयद दुरुस्त आयद !! .. ..
ईवीएम मशीनों पर लगातार गंभीर प्रश्न उठाए जाने लगे थे .. और अब तक चुनाव आयोग इनसे बचता सा लग रहा था .. और इसके कारण अविश्वास और शंकाएं भी बढ़ती जा रही थीं .. ..
लेकिन अब चुनाव आयोग ने सभी आपत्तिकर्ताओं को चुनौती दे दी है - कि आओ और ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ कर के दिखाओ !! .. ..

ये हुई ना कोई तर्कसंगत दिलेरी की उचित निष्पक्ष बात !! .. लोकतंत्र में ऐसा ही होना चाहिए था .. चाइये था कि नहीं ?? .. ..

तो अब आगे क्या ?? .. .. या तो लोगों की शंकाओं का समाधान हो जाएगा - या - पोल खुल जाएगी .. है ना ?? .. ..

और यदि शंकाओं का समाधान हो जाता है तो ईवीएम के समर्थकों को उचकने की आवश्यकता नहीं - क्योंकि किसी भी शंका का समाधान करना-करवाना चुनाव आयोग का नैतिक एवं आधिकारिक दायित्व भी है .. नहीं क्या ?? .. ..

पर यदि पोल खुल जाती है तो ?? .. तो क्या कोई भक्त मुझे बातएगा कि - तो क्या होगा ?? .. या क्या होना चाहिए ?? .. या क्या-क्या होना चाहिए ?? .. .. हा !! हा !! हा !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment