Friday 21 April 2017

// तो क्या तेजबहादुर हार गया ?? .. तो क्या केजरीवाल भी हरा दिया जाएगा ?? ....//


बीएसएफ के एक जवान तेजबहादुर ने भोजन की शिकायत कर मारी थी .. और शिकायत को पूरे देश का अभूतपूर्व समर्थन मिला - यहाँ तक कि कुछ भक्तों ने भी उसका समर्थन किया .. पर शिकायत करने के कारण अंततः उसको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा .. यानि गया बेचारा काम से !! .. ..

अब यदि आप इस घटना से तेजबहादुर की जीत-हार का कोई मूल्यांकन करेंगे तो ये बेमानी होगा .. क्योंकि यदि आप मानेंगे कि बेचारा तेजबहादुर जीत गया तो ये आपकी बेवकूफी होगी और यदि आप मानेंगे कि वो हार गया तो ये आपकी नादानी होगी .. ..

पर यदि आप इस घटना से केंद्र की मोदी सरकार का मूल्यांकन करेंगे तो शायद उपयुक्त होगा .. और इसलिए मैनें मूल्यांकन कर लिया है .. ..

केंद्र सरकार तेजबहादुर से हार गई है .. .. और इसी तरह ताकतवर मोदी सरकार बहुत से मोर्चों पर अपने से कम सक्षमों से जीतकर भी जीती नहीं है .. .. क्योंकि जीत तो उसकी धूर्तता मक्कारी बेईमानी बेशर्मी हथकंडे भ्रष्टाचार ताकत और रणनीति की हुई है .. ..

और हाँ !! निर्भीक ईमानदार मरते खपते तो जरूर हैं पर यदि वो हारते हैं तो ये हार उनकी ना होकर उन सबकी हार होती है जिनके लिए वो खप रहे होते हैं .. शायद इसलिए मैं इस निर्णय पर पहुंचा हूँ कि यदि केंद्र सरकार के अलावा कोई हारा भी है तो वो है - बीएसएफ .. सेना .. देश .. .. और जनाब !! असल में जीता तो यकीनन कोई नहीं है .. ..

और इसलिए ही मानता हूँ कि ना तो तेजबहादुर हारा है और ना केजरीवाल हराया जा सकता है .. क्योंकि ये तो किसी और के लिए मरने खपने वाले लोग हैं .. .. है ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

4 comments:

  1. 5 साल केजरीवाल
    April 21 at 11:58pm
    में इसलिये केजरीवाल जी को वोट करुगा👍👍
    1) CM बनते ही बिजली बिल आधे कर दिए।
    2) 20000 ltr पानी हर परिवार को मुफ्त दिया।
    3) पानी के पुराने बिल को भी माफ कर दिया।
    4) दिल्ली देश का पहला राज्य बना जहां एक भी किसान ने आत्महत्या नही की।
    5) भारत मे पहली बार दिल्ली के किसानों को 20,000 प्रति एकड मुआवजा मिला।
    6) केजरीवाल ने किसानों की जमीन की कीमत एक करोड से साढ़े तीन करोड रु कर दी।
    7) भ्रष्टाचार पर लगाम लगा, 250 करोड का पुल 150 करोड मे कर, 100 करोड रु बचाये।
    8) 850 करोड़ के दो फ्लाई ओवर को केवल 600 करोड मे बना कर, 250 crore रु बचाये।
    9) पटपडगंज चॊपाल निर्माण के प्रोजेक्ट मे टोटल 68 लाख रु बचाये।
    10) कई झुग्गी झोपडियों तक पानी पहुँचाया।
    11) यमुना सफाई शुरू की।
    12) पहली बार यमुना आरती की प्रथा शुरु की।
    13) यमुना के तट पर वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की।
    14) आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत की।
    15) साल के अंत तक पुरे दिल्ली मे एक हजार मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।
    16) फुल एयरकंडिशनर मोहल्ला क्लीनिक मे मुफ्त मे इलाज की शुरुआत हो गयी।
    17) आम आदमी 159 मोहल्ला क्लिनिक बन कर तैयार है
    18) मोहल्ला ओर पोली क्लीनिक मे होगा बेहतरीन ओर मुफ्त मे इलाज।
    19) शिक्षा का बजट पांच हजार करोड से बढ़ाकर दुगना दस हजार करोड रु कर दिया।
    20) 236 नये स्कूलों का निर्माण शुरु।
    21) सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर बनाने का काम शुरु।
    22) नर्सरी एडमिशन घोटाले पर शिकंजा कसा।
    23) मेनेजमेंट कोटा ओर डोनेशन खत्म कर सबको शिक्षा का एक समान अधिकार दिया।
    24) दिल्ली के 268 जगह पर पानी पहुंचाया जहां पिछले 20 साल से पानी नही पहुंचा था।
    25) बिजली विवाद समाधान स्कीम से बडे बिजली दामो के बिलों का समाधान किया।
    26) डेंगु जैसी भयावह महामारी को काबू मे किया।
    27) महिला सुरक्षा के लिए बसो मे मार्शल की तॆनात की।
    28) कई जगह पर CCTV, की सुविधा और कुछ डीटीसी बसो मे मारशल्स तॆनात किये।
    29) ढाई हजार ई-रिक्शा वालों को लाइसेंस दिया।
    30) अंतिम मील सुरक्षा के लिये ई-रिक्शा की व्यवस्था की।
    31) प्याज की कीमतों को काबू मे किया।
    32) बाल मजदूरों ओर भीख माफिया से बच्चो को छुडाया।
    33) उच्च शिक्षा के लिए गरीब बच्चों को बिना ग्यारंटी दस लाख का स्टडी लोन दिया।
    34) कई 'आम आदमी केन्टीन' - सस्ता नाश्ता, सस्ता खाना - अगले छे महीनो में खुलेंगी।

    ReplyDelete
  2. Alka Lamba‏Verified account @LambaAlka 5h5 hours ago
    आप का वोट,
    आप की सरकार,
    आप के विधायक,
    आप का मुख्यमंत्री,
    अब आप के ही पार्षद भी,
    और आप का ही भ्रष्टाचार मुक्त निगम भी☺👍.
    #Vote4Jhadu pic.twitter.com/i3Y3y6d4bk

    ReplyDelete
  3. Alka Lamba‏Verified account @LambaAlka 5h5 hours ago
    एक और एक ग्यारह होते हैं यह जनता भी समझती है,केजरीवाल को एक विधायक दिया है अब एक पार्षद भी दे दीजिये,दोनों मिलकर क्षेत्र का विकास करेगें। pic.twitter.com/1p1iVT4X1F

    ReplyDelete
  4. Prime time with Ravish 21Apr17 ; कोई इन किसानों का दर्द क्यों नही समझता..??
    Ravish Kumar Fan Club
    https://youtu.be/kSZH2j1ClkU
    Published on Apr 21, 2017
    ravish kumar prime time episode on Tamilanadu farmers protesting on jantar mantar.

    ReplyDelete