Saturday 1 April 2017

// योगी ने 'बदले की भावना' से कार्यवाही तो करी .. पर तार्किक निष्कर्ष निकलेगा ?? ..//


ये हुई ना बात !! .. योगी ने गोमती रिवर फ्रंट सहित अखिलेश के कामों की जांच के आदेश दे दिए हैं .. ..

मुझे मोदी जैसे वो नेता बिल्कुल पसंद नहीं जो जनता के सामने विरोधियों के भ्रष्टाचार को उधेड़ कर रखने और फिर रोना रो-रो कर और फिर विश्वास दिला-दिला कर वोट हथिया खुद सत्ता पर काबिज़ होते ही - उल्टी दस्त कर देते हैं - ये कहकर कि .. हमारी सरकार 'बदले की भावना' से काम नहीं करेगी .. जी हाँ - "बदले की भावना" !! .. ..

और मेरा ऐसा मानना है कि 'बदला' तो ज़रूर लिया जाना चाहिए .. जनता के पैसे का भ्रष्टाचार का 'बदला' नहीं लोगे तो क्या तुमको गालियां देने वाले राजनीतिक या व्यक्तिगत विरोधियों के विरुद्ध फ़र्ज़ी आरोप लगा बदले लोगे ?? .. तुम्हें शर्म नहीं आनी चाहिए ?? .. ..

अब देखो ना केजरीवाल शीला दीक्षित से 'बदला' नहीं ले पाए तो तमाम विरोधियों से दिन रात गालियां खाते हैं कि नहीं ?? .. २-४ तो हो सकता है कि इस पोस्ट की कमैंट्स में ही कपड़े फाड़ते हुए गालियां देने आएँगे ..  तो फिर मेरा प्रश्न है कि ये कप्तान अमरिंदर सिंह को अभी तक बादलों से 'बदला' नहीं लेने के लिए उतनी गालियां क्यों नहीं ?? .. सबकी मिद्द क्यों निकली जा रही है ?? .. .. 

और मोदी को रॉबर्ट वाड्रा और सोनिया गाँधी और मनमोहन सिंह आदि अन्य दर्जनों से अब तक भी 'बदला' नहीं लेने के कारण सबसे अधिक गालियां क्यूँ नहीं ?? .. .. 'बदला' मोदी नहीं लेंगे तो क्या गधे लेंगे ?? .. ..

इसलिए मेरा कहना है कि आज जब योगी जी ने 'बदले की भावना' से अखिलेश के विरुद्ध कार्यवाही करी है तो हम सबको इसका स्वागत करना चाहिए और योगी का उत्साहवर्धन .. .. शाब्बाश योगी !! - योगी !! योगी !! योगी !! .. ..

और मैं यह भी मानता हूँ कि यदि हर नया सत्ता-अध्यक्ष अपने कार्यकाल के पूर्व में हुए भ्रष्टाचार पर 'बदले की कार्यवाही' करते हुए भ्रष्टाचारियों को जेल पहुँचाने में और जनता के पैसे को वापस देश की तिजोरी में पहुंचाने में नाकामयाब रहता है तो वो - या तो मजबूर होता होगा - या निहायत अक्षम लल्लू - या स्वयं निहायत दर्जे का टुच्चा एवं भ्रष्टाचारी .. ..

अब देखें योगी अंततः 'बदले की कार्यवाही' को किसी तार्किक निष्कर्ष तक पहुँचा पाते हैं - या पहुँचाते हैं - या पहुँचने देते हैं - या नहीं !! .. .. और यदि हाँ तो कब तक .. २-४ महीने में या मोदी जैसे ३ साल तक भी शून्य बटा सन्नाटा ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment