Sunday 2 April 2017

// दिल्ली में महिला मंत्री को छेड़ा तो जमानत - पर गुजरात में गाय को छेड़ा तो ?? ..//


दिल्ली में अपना पीछा कर रहे ४ युवकों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कल थाने में केस दर्ज कराया .. .. और केस दर्ज हो चारों युवकों को धर लिया गया .. युवक कार में थे और दारू भी पिए हुए थे .. और .. और उनको तो दिल्ली पुलिस ने सुबह तक जमानत पर रिहा भी कर दिया .. ..

शाब्बाश दिल्ली पुलिस !! .. मुझे पहली बार ऐसा लगा कि दिल्ली पुलिस पुलिस जैसी कार्यवाही भी कर लेती है .. वर्ना अभी तक तो मुझे लगता था कि दिल्ली पुलिस केवल 'आप' विरुद्ध कार्यवाही में ही एक्सपर्ट है .. ..

इसलिए दिल्ली के मनचलों को मेरा संदेश .. सुधर जाओ और अपने आप को तीसमारखाँ मत समझो .. यदि तुम्हें अपनी ओछी हरकतों पर बहुत गुमान हो गया है तो नालायकों दिल्ली में कार में दारू पी के माननीय महिला मंत्री का पीछा कर उन्हें परेशान करने के बजाय ज़रा गुजरात में गाय से हरकत कर बताओ .. सालों टुच्चों जमानत भी नहीं होगी - और कम से कम १० साल जेल जाओगे - सारी हेकड़ी निकल जाएगी - समझे ?? .. हाँ नहीं तो !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

No comments:

Post a Comment