Monday 10 April 2017

// महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और छेड़खानी के लिए फिल्में जिम्मेदार ?? ....//


एक हैं मोदी - एक प्रधानमंत्री मोदी - और एक उनका काबिलतम मंत्रिमंडल - और उसी मंत्रिमंडल की एक काबीना मंत्री हैं मेनका गाँधी .. तो इतनी उच्चपदेन काबिल काबीना मंत्री की क़ाबलियत गौर फरमाएं ..

मेनका गाँधी के अनुसार .. महिलाओं के खिलाफ देश भर में बढ़ती हिंसा और छेड़खानी के लिए बॉलीवुड और रीजनल फिल्में जिम्मेदार हैं .. ज्यादातर फिल्मों में रोमांस की शुरुआत छेड़खानी के साथ होती है .. जहां एक शख्स और उसके दोस्त महिला को घेरते हैं - कमेंट करते हैं - उसे नीचा दिखाते हैं - गलत ढंग से छूते हैं - और धीरे-धीरे महिला उस शख्स से प्यार करने लग जाती है - फिल्मों में दिखाए जाने वाले इस तरह के दृश्यों की वजह से पुरुषों को प्रोत्साहन मिलता है ..

तो ऐसे उच्च कोटि के बकवास वक्तव्यों पर मेरी विवेचना .. ..

मूर्खों अब तक ये सब चालू क्यों रखा है ?? पहलाज निहलानी को रोजगार देने के लिए ?? .. अरे बंद करवा दो ये सब .. मुंबई चेन्नई और जहां-जहां भी ये समाजविरोधी फिल्में बनती हैं वहां से सारी फिल्म सामग्री आदि उठा फेंक दो .. और वहां खुलवा दो गौशालाएं .. ..

ठीक !! .. अब थोड़ा और आगे बढ़ो तो !! .. ..

मोहतरमा !! .. फिल्मों को मारो गोली - क्या ये २४x७ टीवी चैनल वाले ईडियट बॉक्स के बारे में भी कुछ कहेंगी ?? .. यहाँ भी तो सब कुछ ऊटपटांग उल्टा-पुल्टा ऊंचा-नीचा - झूठा-सच्चा चलाया जाता है .. यहाँ भी तो हर चीज़ की शुरुआत छेड़खानी से ही तो होती है .. वो भी कमज़ोर गरीबों वंचितों की छेड़छाड़ से .. यहाँ भी तो दो चार पट्ठे टाइप एंकर के साथ मिलकर कमज़ोरों को घेरते हैं - कमेंट करते हैं - गलत ढंग से पेश आते हैं - और धीरे धीरे वो कमज़ोर भी तो रोमांस करने लग जाता है - प्यार में दीवाना हो मोदि मोदी मोदी चिल्लाने लगता है .. और टीवी में दिखाए जाने वाले इस तरह के प्रायोजित समाचारों की वजह से ही तो भ्रष्ट जुगाड़ू हानिकारक नेताओं को प्रोत्साहन मिलता है .. ..

क्या-क्या बंद करवाएंगी मोहतरमा !! .. और कितनी संस्थाएं बंद करवाएंगी - कितनो की रोज़ी-रोटी छीनेंगी - कितनी इधर-उधर की बकवास पटकेंगी - और किसे-किसे दोष देंगी ?? ??

इसके बजाय तो .. आपकी भाजपा और संघ में घुस गए असामाजिक तत्वों पर ही दो शब्द बोल देंगी तो इस देश के मंत्रिमंडल को आप जैसी बकवास करने वाली मंत्री से मुक्ति मिल जाएगी .. ..

या फिर आप या आपके भक्त ही बताएँ कि यदि  महिलाओं के खिलाफ देश भर में बढ़ती हिंसा और छेड़खानी के लिए बॉलीवुड और रीजनल फिल्में जिम्मेदार हैं तो हम क्या करें ?? .. क्या हम फिल्में देखना बंद कर दें ?? .. क्या हम भी पत्थरबाज़ी पर उतर आएं ?? .. या आपके पार्टीप्रिय पहलाज भाई की चौराहे पर खड़ा कर उसकी आरती उतारें ?? .. या पागलों जैसे चिल्लाएं मोदी मोदी मोदी ?? .. ..

अरे मोहतरमा ये मोदी जैसे फ़ोकट सामाजिक प्रवचन देने और समस्याएं बताने और व्यवस्थाओं में खोट बताने के बजाय समस्याओं से निजात दिलाने के कुछ काम करें .. आपको इसलिए ही बैठाया है .. केवल समस्याएं बताने और प्रवचन देने के लिए नहीं !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment