Sunday 9 April 2017

// मालुम है ये देश "टुंडा" क्यों हुआ जा रहा है ?? .. "टुंडे भक्तों" के कारण !! ....//


क्या देश में भाईचारा बढ़ रहा है .. क्या देश का माहौल अच्छा हो रहा है .. क्या देश में खुशहाली बढ़ रही है .. क्या देश में सबका साथ लेकर विकास की कोई कोशिश हो रही है .. क्या देश में गरीब किसान मजदूर की स्थिति सुधर रही है .. क्या देश में बेरोजगारी कम हो रही है .. क्या देश में महंगाई कम हो रही है .. क्या देश में कानून व्यवस्था सुधर रही है .. क्या देश में सहिष्णुता बढ़ रही है .. क्या देश के जनप्रतिनिधि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर जनता से किए वायदे पूरे कर दे रहे हैं .. क्या देश के संविधान का परिपालन और सदुपयोग हो रहा है .. ??..??

उपरोक्त समसामयिक प्रश्नों के परिप्रेक्ष्य में मेरी विवेचना .. ..

यदि उपरोक्त प्रश्नों के आपके जवाब "हाँ" हैं तो यकीनन आप भक्त हैं ..
यदि आप के जवाब "ना" होने के बावजूद आप चुप हैं तो आप एक सज्जन गंभीर शांत संयमी नागरिक हो सकते हैं या आप डरे हुए या अक्षम हो सकते हैं ..
यदि आप संपन्न हैं और मजे में हैं पर इस टाइप के प्रश्न-उत्तर समझना ही नहीं चाहते तो आप या तो लापरवाह हैं या स्वार्थी हैं ..
यदि आप गरीब हैं या बहुत कष्ट में हैं और इस टाइप के प्रश्न-उत्तर समझने की स्थिति में ही नहीं हैं तो आप लाचार हैं और स्वयं दया तथा सहायता के पात्र भी हैं .. 
यदि आपके जवाब "हाँ" भी हैं और "ना" भी तो आप कन्फ्यूज्ड हैं .. 
यदि आपके जवाब "ना" हैं और आप चुप नहीं हैं तो शायद आप एक सजग कर्तव्यनिष्ठ नागरिक हैं जो अपने देश से प्यार करते हैं और इसलिए चाहते हैं और कोशिश करते हैं कि देश में अच्छे बदलाव हों ..

पर यदि आप जानते हैं कि सही जवाब "ना" हैं पर आप मक्कारी में "हाँ" ही बोल रहे हैं तो बस आप ही हैं वो प्राणी जिसके कारण ये देश टुंडा हुआ जा रहा है .. .. इसलिए बिना चुप रहे आपको एक नई उपाधि दे रहा हूँ .. आप "टुंडे भक्त" हैं  .. .. अब आपकी मर्ज़ी चाहें तो "हाँ"-"हाँ" करते रहें या "ना"-"ना" .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment