Tuesday 18 April 2017

// वसूल होगा माल्या बाबा जी का ठुल्लू .. या मिलेगा केजरी का ठुल्ला ....//


आज खेल खेल में माल्या की पकड़म-पकड़ाई हुई फिर छुआ-छाई फिर हुर्रे-फुर्रे !! .. ..

बताते हैं माल्या का तो कोई मात्र ९००० करोड़ रूपए बैंकों का देना है .. और शायद कुल ६००००० करोड़ से ज्यादा का चूना बैंक अपने ऊपर कत्थे सहित अन्य उद्योपतियों से लगवा पुतवा बैठे हैं .. ..

और केजरीवाल दिल्ली सरकार का ९७ करोड़ अपव्यय कर चुके हैं और करीब ४ करोड़ की फीस का घपला कर चुके हैं और ३-४ लाख की भोजन थाली का भ्रष्टाचार कर चुके हैं .. ..

और मेरे हिसाब से ये ना तो माल्या को पकड़ भारत ला पाएंगे - ना ६००००० करोड़ के बैंक लोन की वसूली कर पाएंगे - और ना केजरीवाल से ही एक पैसा वसूल कर पाएंगे .. ..

कारण ?? .. ये बकवास बहुत करते हैं करते धरते कुछ नहीं ?? .. .. 

अब देखो ना .. ना तो केजरीवाल के पास ९७ करोड़ हैं जो आप वसूल लोगे - ना ४ करोड़ की वकील फीस के भुगतान नकारने की दिल्ली के एलजी की हिम्मत हो रही है - और ना ३-४ लाख के भोजन थाली का भुगतान अभी तक हुआ है .. .. और ना ही माल्या ९००० करोड़ देने के मूड में है - और ना ही ६००००० करोड़ में से १ भी रुपया पिछले ३ साल में बैंक किसी भी उद्योगपति से वसूल पाए हैं .. ..

यानि कुल मिला के कहा जा सकता है कि जिससे वसूली होनी ही नहीं है ये उसके पीछे पड़े हैं .. और जिनसे वसूली होनी है उनसे इनको वसूली करनी नहीं है .. ..

इसलिए वसूल होगा माल्या बाबा जी का ठुल्लू .. या मिलेगा केजरी का ठुल्ला !!.. .. है ना !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

No comments:

Post a Comment