Thursday 6 April 2017

// तो क्या अरविन्द केजरीवाल पूरे देश में वाकई एक बिरले गुनहगार नहीं ?? ....//


यदि मैं भी बकवास करूँ और कहूँ .. मोदी सतत बहुत काम कर रहे हैं .. तो क्या कोई भक्त मुझे बताएगा कि मैनें मोदी की तारीफ करी या प्रधानमंत्री की ?? ..
और यदि मैं सत्य ही कह दूँ कि .. मोदी कुछ भी काम नहीं कर रहे हैं .. तो क्या कोई भक्त मुझे बताएगा कि मैनें मोदी की निंदा करी या प्रधानमंत्री की ?? .. ..

और क्या कोई भक्त मुझे ये भी बताएगा कि क्या मुझे तारीफ करने के लिए कोई पुरूस्कार मिलेगा ?? .. या क्या मुझे निंदा करने के लिए कोई दंड दिया जा सकता है ?? .. ..

और अब कुछ औचक भौचक प्रश्न .. ..

यदि मुझे ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी करके बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया है .. तो ऐसा कहना वो भी बिना किसी सबूत के क्या गुनाह होगा ?? .. ..

और यदि मोदी या अन्य किसी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले ऐसा लगा था कि अरविन्द केजरीवाल ने किसी से २ करोड़ का चंदा रात के अँधेरे में परवारे-परवारे ले लिया था या फिर अरविन्द केजरीवाल नक्सली हैं - या पाकिस्तानी एजेंट हैं .. तो मोदी या अन्य द्वारा ऐसा कहना वो भी बिना किसी सबूत के क्या गुनाह नहीं था ?? .. ..

या ऐसे ही असंख्य करोड़ों अरबों खरबों सत्य-असत्य आरोप बिना सबूत एक दूसरे पर लगाते रहना क्या गुनाह की श्रेणी में नहीं आता ?? .. ..

और क्या इस देश का एक भी ऐसा नागरिक होगा जिसने जाने अनजाने उपरोक्त गुनाह नहीं किया होगा ?? .. ..

और क्या अरविन्द केजरीवाल पूरे देश में वाकई एक बिरले गुनहगार नहीं ?? .. ..

तो चलो भक्तो !! .. बिना अक्ल का अपना हेलमेट खुजाओ और सारे जवाब दो तो .. ..
और यदि हमेशा की तरह कुछ सूझ ना पड़े तो चिल्लाओ .. मोदी मोदी मोदी .. या फिर बस इतना बता देना कि - बागों में बहार है ?? .. .. तो फिर हो जाओ शुरू .. बताओ तो अपनी औकात .. हाँ नहीं तो !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment