Monday 8 May 2017

// ना तो 'समान नागरिक संहिता' - और ना ही 'समान राजनीतिक संहिता' .. है ना !! ....//


मुझे लगता है कि अब देश में 'समान नागरिक संहिता' ना सही - कम से कम 'समान राजनीतिक संहिता' तत्काल ही स्थापित हो ही जानी 'चाइये' ..

मसलन यदि किसी भी पार्टी का कोई भी नेता / विधायक / सांसद / मंत्री अपने बड़े नेता के विरुद्ध कोई गंभीर आरोप लगाए तो आरोपित नेता को तत्काल इस्तीफ़ा दे देना 'चाइये' .. .. जैसे तोमर क्या मोदी क्या स्मृति क्या सब पर 'समान राजनीतिक संहिता' .. और तो और संदीप क्या वरुण क्या - बस 'समान राजनीतिक संहिता' .. ..

बोलो भक्तों क्या कहते हो ?? .. केजरीवाल को इस्तीफ़ा दे देना 'चाइये' ना ?? .. है ना !! .. .. और भविष्य में ही सही यदि किसी भाजपाई पर भी ऐसा ही आरोप लगे तो भी इस्तीफ़ा होना 'चाइये' ना .. नहीं ना !! .. ..

तो भक्तों मान के चलूँ ना कि - ना तो 'समान नागरिक संहिता' - और ना ही 'समान राजनीतिक संहिता' .. .. बस जैसी धक्कमपेल चल रही है चलाते रहोगे !! - है ना !! .. हा !! हा !! हा !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

No comments:

Post a Comment