Saturday 10 June 2017

// धाँसू आइडिया !! - अब शांति बहाली तक शिवराज को उपवास तोड़ने ना दिया जाए ..//


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान आज से उपवास पर बैठ रहे हैं .. एक बार फिर आपके हमारे लाखों करोड़ों की लागत से निर्मित और स्थापित ताम-झाम के नीचे - एक विशालकाय मजबूत पंडाल के नीचे सुसज्जित सर्वसुविधायुक्त सफेदपोशी मंच पर .. और घोषणा अनुसार जब तक वहीं तशरीफ़ रखेंगे जब तक मध्यप्रदेश में शान्ति बहाली नहीं हो जाती .. ..

और मेरा दावा है कि जैसे कपिल मिश्रा अपनी सुविधा और औकात अनुसार उपवास तोड़ दिए .. ठीक वैसे ही शिवराज भी अपना उपवास तोड़ ही देंगे - शर्तिया तोड़ देंगे .. ..

और यदि कभी केजरीवाल ने दिल्ली में 'अराजकता' का परिचय दिया था - या अब किसान अराजकता कर रहे हैं - तो अब कुछ अलग ही प्रकार की नायाब असल अराजकता अब शिवराज करने जा रहे हैं .. इसे आप 'शवराज अराजकता' की संज्ञा भी दे सकते हैं .. ..

पर मैं सोच रहा था कि अगर वाकई शांति बहाल नहीं हुई - और ना ही शांति बहाली का दावा करना संभव हुआ तो ?? .. तो क्या होगा ?? .. शांति "ॐ" शांति ???? .. ..

और मैं इसलिए यह भी सोच रहा था कि क्या बेहतर ना हो कि किसान और पूरी जनता शिवराज को उपवास तोड़ने ही ना दे - बशर्ते जब तक शांति बहाल ना हो जाए .. .. शांति "ॐ" शांति !! .. ..

और किसानों से अपील - ना तो झुकें और ना किसी के भड़कावे में आएं - और आपकी उचित समस्याओं के पुख्ता समाधान होने तक अब शिवराज को उपवास तोड़ने भी ना दें .. ..

शांति "ॐ" शांति .. !! जय किसान !! !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment