Tuesday 13 June 2017

// अब इन्होनें सब कुछ तो कर लिया .. पर क्या इन्होनें कुछ कर दिया ?? .. ..//


अब शिवराज ने खुद तो कोई गोली चलाई नहीं - ना गोली चलाने की कही .. पर गोली तो चल गई .. ..

तो गोली चल गई और किसान मर गए .. .. तो इन्होनें जांच बैठा दी .. अधिकारीयों का स्थानांतरण कर दिया .. दुःख व्यक्त कर दिया .. कई घोषणाएं कर दी .. करोड़ों के सरकारी मुआवज़े घोषित कर दिए .. मोदी के '५० दिन' वाले भाषण से भी ज्यादा भावुक और धाँसू भाषण दे दिया .. रो भी दिए हाथ भी जोड़ दिए आश्वासन भी दे दिए .. लगे हाथ शाही उपवास भी कर लिया .. पीड़ितों से मिल भी लिए .. किसान मृत्यु क्षेत्र में जबरन शांति भी बहाल करवा दी .. और जनहित में तत्काल उपवास तोड़ पंडाल व्यवस्था आदि पर होने वाला अनावश्यक सरकारी खर्च भी बचवा दिया .. और तो और करोड़ों के खर्च की परवाह किए बगैर एक जांच आयोग तक का गठन कर दिया .. और हो गए 'बरी-जिम्मे' यानि समस्त जिम्मेदारियों से बरी - बड़े आराम से !! .. यानि इन्होनें दे दिया ना गच्चा !! .. ..

तो इन्होनें सब कुछ तो कर लिया ?? .. अब क्या बच्चे की जान लोगे ?? ..
पर बड़ा सवाल - क्या इन्होनें कुछ कर दिया ???? .. नहीं ना ?? .. तो क्या ऐसे 'गच्चे' को छोड़ दोगे ?? .. ..

या फिर किसान ऐसे ही अपनी जान से लड़ते रहेंगे ?? आत्महत्या करते रहेंगे ?? .. क्या आज ही जो इनके चुनाव क्षेत्र और प्रदेश के अन्य स्थानों से भी आत्महत्याओं की खबरे आ रही हैं उस पर भी ये बच्चा ऐसे ही गच्चा देता रहेगा .. और भक्त 'मामा-मामा' करता रहेगा ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment