Friday 9 June 2017

// बेचारा साज़िश और किस्मत का मारा किसान अराजक हिंसक भी ठहराया जा रहा है ..//


किसान आंदोलन अब उस मुकाम पर पहुँच गया है जहां - भाजपा और कांग्रेस की मिली जुली नूरा कुश्ती समस्त फ़िल्मी दांव-पेंच के पूरी नमक मिर्ची के साथ प्रदर्शित होती रहेंगी - पर बिना किसी समाधान के भी किसान समस्याओं पर बात नहीं होगी .. शर्तिया !! .. ..

बड़ी अजब बात है कि अब जब कुछ वीडियो तक भी दिखलाए जा रहे हैं जिसमें कोंग्रेसी कारगुजारियाँ करते दिख रहे हैं - और हिंसा जारी है - पर अभी तक एक भी कोंग्रेसी को पकड़ कर उस पर पुलसिया या कानूनी कार्यवाही शुरू नहीं की गई है - जिस कोंग्रेसी विधायक जीतू पटवारी पर लोगों को भड़काने का आरोप लग रहा है - वही जीतू पटवारी अभी शाम टीवी चैनलों पर बहस करते लाइव आ रहे हैं .. ..

तो क्या सिद्ध नहीं होता कि ये अराजक और असामाजिक तत्व या तो कोंग्रेसी या भाजपाई ही हैं जिनके नेता किसान का आर्थिक शोषण करते आए हैं और करोड़ों कमा रहे हैं .. और यही वो लोग हैं जो किसान समस्याओं का मूल कारण हैं .. ..

तो अब किया क्या जाए ?? .. क्या किसान के पास ऐसे कोई उपाय हैं कि वो अपने आंदोलन से भाजपाइयों कोंग्रेसियों गुंडों बदमाशों टुच्चों दल्लों दलालों को घुसने से रोक सके ?? .. तो क्या अब किसानों को खेती किसानी के अलावा कानून व्यवस्था कायम रखने के गुर भी सीखने होंगे ?? .. और अपनी समानांतर कानून व्यवस्था कि व्यवस्थाएं भी स्थापित करनी होंगी ?? .. यदि हां तो क्या हमारी सरकार में ठंसे बेशर्म लोग बस बिना काम और बिना जवाबदारी और बिना जवाबदेही जनता के पैसे से ऐश करते रहेंगे और जनता की ऐसी की तैसी ?? .. ..

लगता है अब तो हर सत्तासीन या विपक्षी नेता के माथे पर गुदा गया है कि ये चोर है मक्कार है और ये सब हराम के टुकड़े खा रहे हैं .. और मेहनतकश किसान इन हरामखोरों के टुकड़ों के लिए अपना खून पसीना बहा रहा है .. और बेचारा साज़िश और किस्मत का मारा किसान अब अराजक भी माना जा रहा है - हिंसक भी ठहराया जा रहा है .. ..

और बेशर्म भक्त हमें समझा रहे हैं - अच्छे दिन आ तो रहे हैं !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

1 comment: