Tuesday 20 June 2017

// कश्मीर समस्या के समाधान में अब तो तत्काल 'दिमाग' लगने की जरूरत .. ..//


गाय गई दूध देने - डोजियर वाले गुंडे नेता गए दूध धोने - किसान गए तेल लेने - व्यापारी तैयार हो रहे रिटर्न भरने - छात्र तैयार हो रहे एडमिशन लेने - किरकिट में उसे पहले हरा मुंहतोड़ जवाब भी हो गया - और राष्ट्रपति चुनाव का भरपूर चकल्लस और समय बर्बादी के बाद सब कुछ पटाक्षेप हो गया .. तो मैनें सोचा मौका ताड़ थोड़ा कश्मीर के बारे में इस नाकाम सरकार को टोंचा मार दूँ .. ..

तो मित्रो !! .. मुझे अब पूरा यकीन हो चला है कि - कश्मीर समस्या के समाधान में समय लगना महत्वपूर्ण नहीं है - बल्कि महत्वपूर्ण है तत्काल 'दिमाग' का लगना .. ..

इसलिए मुझे लगता है कि आओ सब मिल कर माँ भारती के चरणों में वंदना करें कि - कम से कम जब तक साहेब पद पर आसीन हैं और बुआ पद पर काबिज़ - तब तक कश्मीर के हालात बद से और बदतर हों अपूरणीय क्षति का कारण ना बनें .. ..

बस फिर उसके बाद तो हम सब मिलकर - और यहां तक कि भक्तों का भी साथ लेकर - स्थितियां सम्हाल ही लेंगे .. .. है ना !! .. भारत माता कि जय !! ..


मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment