Thursday 22 June 2017

// नेता हाज़िर हैं नफरत की सज़ा पाने को .. कोई पत्थर से तो मारो इन हैवानों को .. //


आजकल पत्थर ज्यादा ही चर्चा और चलन में आ गए हैं .. ..

पहले से ही कश्मीर में पत्थर तो चल ही रहे हैं - और मोदी मेहबूबा सरकार तमाशा देखती रहीं .. ..
अब अयोध्या में जिस राम मंदिर से जुड़ा मसला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है उसी राम मंदिर निर्माण हेतु पत्थर लाए जा रहे हैं - और सरकार तमाशा देख रही है - या क्या पता हो सकता है तमाशा करा रही है .. ..

इसलिए मेरी प्रतिक्रिया .. ..

मैनें माना - पत्थर मारना ठीक नहीं या अपराध ही सही - और पत्थर एकत्रित करना असंवैधानिक या गैर कानूनी भी नहीं .. पर ये पत्थरों से खेलना अच्छा भी तो नहीं .. कभी फूलों से भी तो खेल कर देखो यारों !! .. ..

वरना कहना पड़ेगा .. ..

नेता हाज़िर हैं नफरत की सज़ा पाने को ..
कोई पत्थर से तो मारो इन हैवानों को .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

No comments:

Post a Comment