Wednesday 28 June 2017

// आधार और पैन से संपत्ति का जुड़ाव .. कुछ काबिले गौर है - भक्तों की पोल है .. ..//


आज बड़े मज़े की महत्वपूर्ण बात बताता हूँ .. जो काबिले गौर है - और भक्तों की पोल है .. ..

कृपया विदित हो कि - केंद्र सरकार ने ८-१० रोज़ पूर्व शायद १९/०६/१७ को एक अहम ऐलान किया था .. अब हर संपत्ति को पैन और आधार से जोड़ना जरूरी होगा .. १९५० के बाद की संपत्ति को पैन और आधार से जोड़ना है .. इसके लिए १४ अगस्त तक का समय दिया गया है .. अगर पैन और आधार से नहीं जोड़ा तो संपत्ति बेनामी मानी जाएगी !! .. ..

और इस आदेश पर कुछ समर्पित बयान या भक्ति संदेश या उछल-कूद या हलचल की अपेक्षा तो थी - पर हुआ तो कुछ नहीं - और इसलिए अब इस बात पर हो जाए विवेचना .. ..

आप को यह भी विदित होगा कि नोट बंदी के बाद भक्त और भाजपाई चरम चिल्लाहट के साथ अट्टहास मोड में थे - और प्रदूषण फैला रहे थे कि जो नोटबंदी के फैसले का विरोध कर रहा है उसके पास कालाधन है - और जो कष्ट झेल कर भी समर्थन कर रहा है उसके पास कालाधन नहीं है .. और भक्तों और भाजपाइयों की सेटिंग तो पहले से ही हो गई थी - इसलिए ये सभी इतरा भी बहुत रहे थे .. ..

पर अब यही भक्त और भाजपाई पैन और आधार से संपत्ति को जोड़ने के निर्णय पर खामोश हैं .. अब कोई मोदी मोदी मोदी नहीं कह रहा है .. ये सभी सन्न हैं .. और मोदिया के सभी चैनल भी बिना सम्पट बैठे इतने सन्नाटे में है जैसे मानो ये निर्णय भारत सरकार ने नहीं नेपाल या भूटान सरकार ने लिया हो .. ..

और इसलिए मुझे लगता है जो मोदी सरकार के इतने बड़े निर्णय पर भी सन्न संतप्त हो चुप हैं - उन टुच्चे चोर उचक्के बेईमान भ्रष्ट नामुराद झकोरों के पास बेनामी संपत्ति तो जरूर ही होगी .. ..

क्यों भक्तों कैसी कही ?? .. इस बार उचके क्यों नहीं ?? .. मोदी मोदी मोदी भी नहीं ?? .. कहीं सच में बेनामी संपत्ति तो नहीं ?? .. हा !! हा !! हा !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

No comments:

Post a Comment