Friday 9 June 2017

// मोदी कजाकिस्तान पहुंचे - और राहुल नीमच पहुंचे .. और बदलाव देखिए !! .. ..//


क्या बात है !! .. कल मोदी जी कजाकिस्तान पहुंचे .. पर टीवी और अखबारों पर कोई विशेष कवरेज नहीं .. बस गए और पहुंचे और मिले और कुछ फोटो आदि .. ..

पर कल ही राहुल गांधी किसान आंदोलित मंदसौर जाने के लिए नीमच क्या पहुंचे - कवरेज ही कवरेज .. दिन भर सारे टीवी चैनल बस यही दिखाते बतियाते बकवासते रहे .. ..

क्या वाकई देश बदल तो नहीं रहा है ?? .. और यदि बदल रहा है तो ये एक कुछ-कुछ शुभ संकेत तो है ही .. क्योंकि अब तो हम ५६ इंची छाती के ऊपर वही सफ़ेद दाढ़ी देख-देख ऊब जो गए हैं .. ..

वैसे एक बात और .. ऊबाहट के अलावा भी जब दो पुराने अभिन्न मित्रों को हाथ मिलाते और बताए अनुसार "माँ"-"माँ" करते देखा तो मुझे गुस्सा भी बहुत आया .. ..

अब भक्तों की नहीं मालुम कि उन्हें क्या आया - अभिमान या शर्म या घृणा या उत्तेजना - या फिर लाड़-प्यार आदि ?? .. .. हा !! हा !! हा !! .. .. !! भारत माता की जय !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

No comments:

Post a Comment