Wednesday 2 August 2017

// ये तो मृतप्राय प्रजातंत्र के हत्यारों की लुच्चों टुच्चों द्वारा की जा रही हत्या है ....//


किसी बीमार कमजोर व्यक्ति को एक गुंडा तमाचा जड़ दे .. क्योंकि वो बीमार कमजोर व्यक्ति कभी पहलवान था और उसे आँखे दिखाता था - डराता था - सताता था - दौड़ाता था - मारता था - निपटाता था .. और उस पर बीमार कमजोर रो दे .. और फिर गुंडा हँसे और बोले - यार ये तो रो दिया - इसमें तो दम ही नहीं है .. ..

बस ऐसा ही कुछ कांग्रेस और बीजेपी में चल रहा है .. ..

बैंगलोर के जिस रिसॉर्ट में राज्यसभा के चुनावों में उपयोग में लाए जाने वाले कॉंग्रेसी विधायक लाकर बंधे पट्टों सहित छोड़े गए थे या ठहराए गए थे - ठीक उसी रिसॉर्ट पर आयकर विभाग के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारीयों को "छू" कर दिया गया है - और छापेमारी जारी बताई जा रही है .. ..

और कांग्रेस रो रही है - विलाप कर रही है .. और अराजक बीजेपी कह रही है - ये तो खुद घबराए गलतियां कर रहे हैं - हम क्या करें .. ..

बहुत मज़ा आ रहा है .. क्योंकि लगता है भविष्य में और मज़ा आने वाला है .. ..

क्योंकि मेरा ऐसा मानना है कि शायद ये जीवंत प्रजातंत्र की हत्या नहीं है - ये तो मृतप्राय प्रजातंत्र के हत्यारों की लुच्चों टुच्चों द्वारा की जा रही हत्या है !! .. ..

और इस पूरे नंगे नाच में लिप्त या शिरकत करने वाले करवाने वाले मरने वाले मारने वाले वो सभी निर्लज्ज लुच्चे टुच्चे लोग शामिल हैं जिनका प्रजातंत्र पर ना कभी विश्वास था ना है .. !! 

मृतप्राय प्रजातंत्र को श्रद्धांजलि के साथ !! .. और प्रजातंत्र की ऐसी की तैसी करने में अपना भरपूर योगदान देने वाले सभी जिम्मेदारों को धिक्कार के साथ .. ..
!! भारत माता की जय !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment