Friday 11 August 2017

// हामिद अंसारी साहेब बोले .. और सिद्ध हुआ सही बोले - गज़ब बोले - सटीक बोले ....//


देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी साहेब अपने १० वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति पर कुछ बोले - जो शायद मोदी भक्तों और भाजपाइयों को रास नहीं आया .. .. और उनपर टीका टिप्पणियां तंज़ और छींटाकशी और भड़ास और उपहास आदि की उच्चस्तर पर पुरजोर शुरुआत हो गई .. और निम्नस्तर पर संस्कारित अपशब्दों की भी .. 

और इसलिए ही मेरा विश्वास और प्रगाढ़ हुआ कि हामिद अंसारी साहेब जो बोले सही बोले - और सिद्ध भी हुआ की वे सही बोले .. ..

इसलिए मोदी भक्तों और भाजपाइयों के अलावा भी सभी लोगों को गौर कर लेना चाहिए कि हामिद अंसारी साहेब क्या-क्या बोले ?? .. ..

और ऐसा मैं इसलिए भी कह रहा हूँ कि मेरे मतानुसार हामिद अंसारी साहेब जो बोले गज़ब बोले - सही बोले - सटीक बोले .. और ससमय बोले .. जो यह भी बोले कि नागरिकों की भारतीयता पर उठाए जाने वाले सवाल परेशान करने वाले विचार हैं .. ..

धन्यवाद हामिद अंसारी साहेब - और अनेक शुभकामनाएं !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment