Thursday 17 August 2017

// आजतक के प्रायोजित मनगढ़ंत भक्तगढ़ंत सर्वे के बहाने - विरोध और बुलंद हो .. ..//


आजतक पर अभी-अभी एक प्रायोजित सर्वे दिखाया गया है .. जिसके अनुसार यदि आज लोकसभा चुनाव हो जाते हैं तो भाजपा को २०१४ की २८२ के मुकाबले और अधिक २९८ सीटें मिलेंगी .. और मोदी और भाजपा की रहेगी बल्ले-बल्ले .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

अव्वल तो यदि आज चुनाव हो जाते हैं तो इससे बेहतर और क्या बात हो सकती है .. क्योंकि जो देश की दुर्दशा हो रही है उसके कारण तो आज चुनाव होने ही चाहिए .. ..

और मुख्य बात ये है कि जिन्हें उपरोक्त सर्वे के आंकड़े सही ना लगते हों या पसंद ना आए हों उनके द्वारा इस प्रायोजित सर्वे को केवल नकारने से काम नहीं चलेगा .. उनका चुप रहना या विरोध की आवाज़ बुलंद नहीं करना भारी पड़ सकता है .. ..

अतः मेरा सुझाव ये है कि प्रायोजित मनगढ़ंत भक्तगढ़ंत सर्वे के सही होने की कल्पना करते हुए इस सर्वे को झुठलाने के प्रयास करना ही बेहतर होगा .. ..

और मुझे पूरा यकीन है कि अब तो बेहतर ही होगा .. और यकीन इसलिए है कि मुझे विरोध की बुलंद आवाज़ें सुनाई देने लगी हैं .. और उससे भी महत्वपूर्ण यह कि जनता में से भी व्यापक विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment