Wednesday 13 September 2017

// ये देश पप्पुओं को तो गले लगा लेगा - पर गुंडों को बर्दाश्त नहीं करेगा .. ..//


JNU के बाद DU में भी ABVP को झटका लगा .. मैं फिर खुश हुआ .. अट्टहास के साथ धाँसू बधाई !! .. ..
और बधाई धांसू इसलिए कि DU में भाजपा समर्थित ABVP को हराया भी तो किसने - कॉंग्रेस समर्थित NSUI ने .. ..

मैं कहता नहीं था कि - ये देश एक बार पप्पुओं को तो गले लगा लेगा - पर गुंडों को बर्दाश्त नहीं करेगा .. एक बार कम काबलियत वालों को तो बार-बार सत्ता भी दे देगा - पर नकारात्मक काबलियत वालों को जल्द ही दुत्कार भी देगा .. ..

मैं आशा करता हूँ कि देशहित में ABVP से जुड़े छात्र भी बगावत कर - कम से कम गुंडागर्दी का रास्ता छोड़ेंगे .. क्योंकि गुंडागर्दी से ना तो देश का बल्कि ना समाज का और ना ही खुद छात्रों का भला हो सकेगा .. .. और गुंडागर्दी करने से तो आपको अंततः आत्मग्लानि के सिवाय और कुछ भी वो प्राप्त नहीं होगा जिस पर आप गर्व कर सकेंगे !! .. ..

और हाँ भक्तों को याद दिलाना चाहूंगा कि उन्हें केजरीवाल ने बहुत पहले चेताया था कि "छात्रों से पंगा मत लेना" .. याद आया ना !! .. लेकिन शायद समझ नहीं आया .. ..

और इसलिए भक्तों से कहूंगा कि अब वे अपना मन कड़ा कर लें .. क्योंकि अब माहौल तेजी से बदल चुका है .. और देश में सारे कवि शायर बुद्धिजीवी साहित्यकार इतिहासकार चुनिंदा पत्रकार और आम जन भी - तथा विदेश में पप्पू भी - केवल मोदी का ही उपहास कर रहे हैं - और सोशल मीडिया पर प्रतिकार की बाढ़ आ चुकी है .. ..

इसलिए सावधान !! और हाँ अग्रिम चिलचिलाती बधाई भी स्वीकार्य करें !! .. हा !! हा !! हा !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment